ChatGPT में आया GPT-4.1, Free यूजर्स को मिलेंगे कई फायदे

ChatGPT में आया GPT-4.1, Free यूजर्स को मिलेंगे कई फायदे

6 mins read
1.6K views
May 16, 2025

OpenAI का GPT-4.1 अपडेट चैटGPT को पहले से कहीं अधिक तेज, स्मार्ट और शक्तिशाली बनाता है, जिससे सभी यूजर्स को बेहतर अनुभव मिलता है।

ChatGPT : OpenAI ने अपने सबसे पावरफुल और एडवांस्ड मॉडल GPT-4.1 को अब ChatGPT ऐप में भी जोड़ दिया है। अब तक ये मॉडल सिर्फ API यूजर्स के लिए ही था, लेकिन अब आम यूजर्स भी इसका यूज कर पाएंगे। इस अपडेट से ChatGPT की स्पीड, जवाब देने की क्वालिटी और लंबी बातचीत में समझदारी पहले से काफी बेहतर हो जाएगी। खास बात ये है कि ये फीचर Free और Plus दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध रहेगा। हालांकि, दोनों के लिए मॉडल अलग-अलग हो सकता है।

क्या है GPT-4.1 और क्यों है ये खास?

GPT-4.1, OpenAI का अब तक का सबसे एडवांस और समझदार AI मॉडल है। इसे खासतौर पर इन चीजों में बेहतर बनाया गया है। कोडिंग में गजब की समझ और हेल्प, लंबी बातचीत या चैट को याद रखने की बेहतरीन क्षमता, यूजर के दिए गए इंस्ट्रक्शन को और ज्यादा सटीक ढंग से समझना और पहले से तेज रेस्पॉन्स टाइम और कम एरर।

कुछ इम्पोर्टेंट आंकड़े भी सामने आए हैं

  • कोडिंग टेस्ट में 6% स्कोर
  • निर्देशों का पालन करने में 3% स्कोर
  • लंबी बातचीत और वीडियो वाले कार्यों में 72% स्कोर
  • साथ ही, GPT-4.1 अब 1 मिलियन टोकन तक की लंबी बातचीत या टेक्स्ट को समझ और याद रख सकता है, जो पहले संभव नहीं था।

अब Free और Plus यूजर्स को मिलेगा GPT-4.1 का फायदा

OpenAI ने अपने ChatGPT यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। अब सभी यूजर्स को GPT-4.1 या इसका Mini वर्जन मिलने वाला है। इससे ChatGPT का इस्तेमाल और भी ज्यादा फास्ट, स्मार्ट और पावरफुल हो जाएगा। चाहे आप फ्री यूजर हों या प्लस सब्सक्राइबर।

किसे क्या मिलेगा?

  • ChatGPT Plus, Pro और Team यूजर्स को GPT-4.1 और उसका Mini वर्जन दोनों मिलेंगे। ये यूजर्स अब और ज्यादा स्मार्ट, तेज और डीप जवाब पा सकेंगे।
  • Free यूजर्स को जल्द ही GPT-4.1 Mini मिलेगा, जो पुराने GPT-4o Mini से कहीं ज्यादा फास्ट और स्मार्ट है।
  • Enterprise और Edu प्लान वाले यूजर्स को ये अपडेट अगले कुछ हफ्तों में मिलेगा।

GPT-4.1 Mini क्या है?

GPT-4.1 Mini, खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो ChatGPT को फ्री या कम कीमत में इस्तेमाल करना चाहते हैं। इसमें कई दमदार फीचर्स हैं। जिनमें 50% कम लेटेंसी,  83% ज्यादा किफायती, GPT-4o के मुकाबले और जवाब भी होंगे ज्यादा सटीक और समझदारी भरे जैसे फीचर शामिल है।

क्यों खास है ये अपडेट?

अब ChatGPT सिर्फ एक सवाल-जवाब वाला टूल नहीं रहेगा। ये अब कोडिंग, पढ़ाई, टेक्निकल हेल्प, और प्रोफेशनल कामों में भी जबरदस्त मदद करेगा। आप बड़ी फाइलें अपलोड कर सकते हैं, लंबे सवाल पूछ सकते हैं और ChatGPT उन्हें आसानी से समझ कर जवाब देगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

india government
Previous Story

IPhone को लेकर ट्रंप के बयान पर भारत का आया ऐसा जवाब

Google I/O 2025
Next Story

Google I/O 2025: अब फोन इस्तेमाल करने का तरीका होगा और आसान

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss