Google Maps AI: दुनिया का सबसे पसंदीदा नेविगेशन प्लेटफॉर्म Google Maps अब सिर्फ रास्ता बताने तक सीमित नहीं रहना चाहता। टेक दिग्गज Google अपने AI टूल Nano Banana को Maps के साथ जोड़ने की तैयारी में है। अगर यह फीचर आता है, तो यूजर्स सिर्फ लोकेशन नहीं देखेंगे, बल्कि उन्हें नए अंदाज़ में क्रिएट भी कर सकेंगे। Street View पर दिखने वाली असली जगहें अलग-अलग स्टाइल में बदली जा सकेंगी। यानी मैप्स नेविगेशन ऐप से आगे बढ़कर एक क्रिएटिव प्लेटफॉर्म बन सकता है। तो आइए जानते हैं इसके बारें में विस्तार से।
Google अपने AI इमेज जनरेटर Nano Banana को Maps में इंटीग्रेट करने की तैयारी में है। जानें क्या होगा इसका फायदा।
Street View से स्टाइलिश विज़ुअल तक
रिपोर्ट्स की माने तो Maps के लेटेस्ट वर्जन में मिले कोड संकेत देते हैं कि यूजर्स Street View पर दिखने वाली असली जगहों को Artificial Intelligence की मदद से अलग-अलग स्टाइल में बदल सकेंगे। मानकर चलिए कि कल्पना आप किसी ऐतिहासिक इमारत को साइबरपंक थीम में देखना चाहें या अपने शहर की सड़क को वॉटरकलर पेंटिंग जैसा बनाना चाहें, तो यह अब संभव हो सकता है।
READ MORE- Google Labs से जुड़ा Producer AI अब एक कमांड में बनेगा गाना!
AI + मैप्स उपयोगिता या सिर्फ प्रयोग?
Google Maps और Nano Banana का यह इंटीग्रेशन मजेदार जरूर है। लेकिन सवाल यह है कि इसका उपयोग कितना व्यावहारिक होगा। क्या लोग वाकई नेविगेशन ऐप में इमेज क्रिएशन फीचर का इस्तेमाल करेंगे? या फिर यह एक क्रिएटिव लेकिन सीमित प्रयोग बनकर रह जाएगा। बता दें कि टेक इंडस्ट्री में AI फीचर्स तेजी से जुड़ रहे हैं, और यह कदम उसी ट्रेंड का हिस्सा लगता है।
READ MORE- ऐप डाउनलोड से पहले उम्र की जांच! Apple ने लगाया ‘Age Lock’
कंटेंट क्रिएटर्स के लिए नया टूल?
अगर यह फीचर पूरी क्षमता के साथ आता है, तो ट्रैवल ब्लॉगर्स, Social Media क्रिएटर्स और डिजिटल दुनिया में सक्रिय कलाकारों के लिए यह बड़ा अवसर साबित हो सकता है। वे असली लोकेशंस को अपनी पसंद के विजुअल स्टाइल में बदलकर अनोखा कंटेंट तैयार कर पाएंगे।
लॉन्च होने के दिन अब दूर नहीं
अब सवाल यह है कि कंपने इसे लॉन्च कब तक करने जा रही है। तो इसके बारे में यह कहा जा रहा है कि संबंधित कोड पहले ही ऐप में दिखाई दे चुके हैं, इसलिए माना जा रहा है कि आधिकारिक घोषणा में ज्यादा समय नहीं लगेगा। अब देखना होगा कि Maps का यह AI अवतार यूजर्स को कितना पसंद आता है।
