Mac यूजर्स की होगी बल्ले-बल्ले! पर आ रहा Gemini, AI होगा और स्मार्ट

Mac यूजर्स की होगी बल्ले-बल्ले! पर आ रहा Gemini, AI होगा और स्मार्ट

5 mins read
1 views
March 22, 2026

Gemini Mac app: Mac यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। Google का AI प्लेटफॉर्म Gemini अब तक Mac यूज़र्स के लिए पूरी तरह आसान नहीं था। यूज़र्स को इसे वेब ब्राउज़र के जरिए इस्तेमाल करना पड़ता था। इससे अनुभव सीमित हो जाता था। विशेष तौर पर उन लोगों के लिए जो प्रतिदिन AI टूल्स का उपयोग किया करते हैं। तो आइए जानते हैं Mac में Gemini के आने के बाद क्या कुछ बदलाव आ सकता है।

Mac के लिए Google ला रही Gemini के नए Desktop Intelligence फीचर…जानिए कैसे बदल जाएगा इससे यूजर अनुभव और हो जाएगा पर्सनलाइज। जानें यहां।

अब बदलने वाली है स्थिति

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक Google ने macOS के लिए Gemini ऐप की टेस्टिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहार यह टेस्टिंग सीमित यूज़र्स के साथ की जा रही है। कंपनी चुपचाप इस पर काम कर रही है। कंपनी की ओर से टेस्टर्स को भेजे गए मैसेज को कहा गया है कि Gemini for Mac ऐप की टेस्टिंग अभी शुरूआती चरण में है। इसमें सिर्फ जरूरी फीचर्स शामिल है। इस बात से तो यह साफ है कि Mac के लिए अंदरखाने काम चल रही है। ऐसे में अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि जल्द ही इसे Mac के लिए लॉन्च भी किया जा सकता है।

READ MORE-  बिना अकाउंट के WhatsApp पर कैसे चैट करें, यहां जानें

Desktop Intelligence से मिलेगा नया अनुभव

फिलहाल, Google यूज़र्स से फीडबैक ले रहा है। इस फीडबैक के आधार पर ऐप को और अधिक बेहतर बनाने की कोशिश करेगा। यानी फाइनल वर्जन में और भी कई फीचर्स जुड़ सकते हैं। लेकिन इनसबों में जो सबसे खास है वो है Gemini में आनेवाला Desktop Intelligence फीचर।  यह फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह बताई जा रही है कि यह स्क्रीन पर दिख रही जानकारी को समझ सकेगा। यानी Gemini आपके काम के हिसाब से जवाब देगा। इससे AI और ज्यादा स्मार्ट और पर्सनल हो जाएगा।

READ MORE-  अब फोन खुद करेगा काम, Pixel 10 में आया Gemini ऑटोमेशन फीचर

दूसरी कंपनियों से मिल रही टक्कर

रिपोर्ट की माने तो इसका इंटरफेस बिल्कुल iPhone और iPad जैसा है। Google Mac के लिए जेमिनी में देर की है। इससे पहले OpenAI और Anthropic पहले ही Mac ऐप दे चुके हैं। उनके टूल्स ChatGPT और Claude यूज़र्स के बीच काफी लोकप्रिय भी हैं। ऐसे में Google ऐप को चुनौती मिल सकती है। फिलहाल, कंपनी की ओर से लॉन्च डेट नहीं बताई है। लेकिन टेस्टिंग शुरू होना बड़ा संकेत है।

आने वाले दिनों में Mac यूज़र्स को एआई का बढ़ियां अनुभव मिल सकता है। इससे AI टूल्स की प्रतिस्पर्धा और तेज हो जाएगी। जिसका सीधा फायदा यूजर्स को ही मिलेगा।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

फोन से गायब होंगे सारे ऐप्स… Nothing के CEO की भविष्यवाणी
Previous Story

फोन से गायब होंगे सारे ऐप्स… Nothing के CEO की भविष्यवाणी

Latest from Apps