Google

Google का अजीब दावा, AI को धमकाओ, स्मार्ट जवाब पाओ

7 mins read
1.1K views
June 2, 2025

सर्गेई ब्रिन का मजाकिया बयान भले ही हल्के अंदाज में दिया गया हो, लेकिन इसने एक गंभीर सवाल उठाया है। AI से बात कैसे करनी चाहिए? क्या शिष्ट भाषा या सख्ती से फर्क पड़ता है?

Google on AI : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज हमारे जीवन का अहम हिस्सा बनता जा रहा है। हर दिन इसके नए उपयोग सामने आ रहे हैं। इसी बीच Google के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन के एक बयान ने AI को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि अगर आप AI को धमकाएं, तो वह बेहतर जवाब देता है। हालांकि, उन्होंने यह बात हंसते हुए कही, लेकिन टेक्नोलॉजी की दुनिया में इसे लेकर गंभीर चर्चा शुरू हो गई है।

क्या कहा सर्गेई ब्रिन ने?

सर्गेई ब्रिन ने यह बयान देते हुए कहा कि हम AI समुदाय में इस बारे में ज्यादा बात नहीं करते, लेकिन सभी मॉडल्स बेहतर जवाब देते हैं। अगर आप उन्हें शारीरिक हिंसा की धमकी दें। उन्होंने आगे कहा कि इतिहास में ऐसा होता था कि, आप कहते अगर तुमने जवाब नहीं दिया, तो मैं तुम्हें अगवा कर लूंगा और मॉडल तब बेहतर परफॉर्म करता था। हालांकि, यह बात मजाक के तौर पर कही गई थी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि इसके पीछे कोई सच्चाई नहीं है। इस बयान के बाद AI से व्यवहार करने के तरीके को लेकर बहस छिड़ गई है।

प्लीजऔर थैंक यूबोलने से बिजली खर्च होती है?

AI से बात करते समय हम अकसर ‘प्लीज’ और ‘थैंक यू’ जैसे शिष्ट शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, ताकि जवाब बेहतर और सभ्य मिलें। इसी से जुड़ा एक सवाल OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन से पूछा गया कि क्या ऐसा करने से कंप्यूटर की बिजली ज्यादा खर्च होती है? उन्होंने मजाक में कहा, ‘इससे करोड़ों डॉलर की कंप्यूटिंग पावर बर्बाद होती है।‘ इसका मतलब ये नहीं कि ‘प्लीज’ कहना गलत है, बल्कि ये एक हल्का-फुल्का तरीका था ये बताने का कि AI को असरदार तरीके से इस्तेमाल करने के लिए हर बार ज्यादा शब्दों की जरूरत नहीं होती।

क्या प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंगका जमाना खत्म?

AI से सही और बेहतर जवाब पाने के लिए जिस तरीके का इस्तेमाल किया जाता है, उसे प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग कहा जाता है। यानी आप AI से किस तरह सवाल करते हैं, यह मायने रखता है, लेकिन अब AI इतना स्मार्ट हो गया है कि यूजर्स खुद AI से ही प्रॉम्प्ट तैयार करवा रहे हैं। इसीलिए कुछ एक्सपर्ट मानते हैं कि अब प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग की जरूरत कम होती जा रही है। IEEE Spectrum जैसी टेक्नोलॉजी मैगजीन ने इसे ‘मर चुकी तकनीक’ कहा, वहीं वॉल स्ट्रीट जर्नल ने इसे पहले 2023 की सबसे हॉट जॉब बताया था, लेकिन बाद में इसे बेमानी भी करार दिया।

AI की दुनिया में ब्रिन की वापसी

सर्गेई ब्रिन ने 2019 में गूगल से दूरी बना ली थी, लेकिन AI में हो रही तेज़ प्रगति ने उन्हें दोबारा सक्रिय कर दिया। उन्होंने 2023 में गूगल में वापसी की और अब वे कंपनी के प्रमुख AI प्रोजेक्ट Gemini AI में टीम को मार्गदर्शन दे रहे हैं। उन्होंने कहा, जो भी कंप्यूटर साइंटिस्ट है, उसे अभी रिटायर नहीं होना चाहिए।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Missing Phone
Previous Story

खोया मोबाइल फोन अब मिलेगा वापस, जानिए कैसे करें रिकवर

एलन मस्क का XChat लॉन्च, चैटिंग हुई पहले से ज्यादा प्राइवेट
Next Story

एलन मस्क का XChat लॉन्च, चैटिंग हुई पहले से ज्यादा प्राइवेट

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss