Telegram पर आएगा मस्क का Grok चैटबॉट, अब चैटिंग होगी स्मार्ट

Telegram पर आएगा मस्क का Grok चैटबॉट, अब चैटिंग होगी स्मार्ट

6 mins read
894 views
May 29, 2025

अब टेलीग्राम सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं रहेगा, बल्कि यह AI पावर्ड सुपर ऐप बनेगा, जो यूजर्स की हर जरूरत को स्मार्ट तरीके से पूरा करेगा।

AI chatbot Grok in Telegram: टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक बड़ी खबर आई है। Elon Musk की AI कंपनी xAI और Telegram के बीच एक अहम समझौता हुआ है। इस डील के बाद Elon Musk का AI चैटबॉट Grok अब सीधे Telegram ऐप में शामिल हो जाएगा। इसकी जानकारी खुद Telegram के संस्थापक पावेल डुरोव ने दी है। उन्होंने बताया कि यह साझेदारी एक साल के लिए की गई है और इसका सीधा फायदा एक अरब से ज्यादा Telegram यूजर्स को मिलेगा।

क्या है Grok?

Grok एलन मस्क की कंपनी xAI द्वारा विकसित AI चैटबॉट है। यह चैटबॉट इंसानों की तरह बातचीत कर सकता है, सवालों के जवाब दे सकता है और कठिन जानकारी को आसान भाषा में समझा सकता है। ChatGPT की तरह यह भी एक स्मार्ट डिजिटल असिस्टेंट की तरह काम करता है।

क्या हैं इस डील की खास बातें?

इस साझेदारी के तहत Grok को सीधे Telegram ऐप में जोड़ा जाएगा, जिससे यूजर ऐप के अंदर ही AI चैटबॉट का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस डील के बदले Telegram को 300 मिलियन डॉलर की फंडिंग मिलेगी, जिसका कुछ हिस्सा शेयर के तौर पर होगा। वहीं, Grok से होने वाली कमाई का 50 प्रतिशत Telegram को मिलेगा, खास तौर पर अगर यूजर Grok के प्रीमियम वर्जन को सब्सक्राइब करते हैं तो।

यूजर्स को क्या नए फीचर मिलेंगे?

Grok के आने के बाद Telegram पर कई ऐसे फीचर आएंगे जो चैटिंग एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल देंगे।

  • स्मार्ट टेक्स्ट एडिटिंग: आप भेजे गए मैसेज को बाद में एडिट कर सकेंगे, उसका टोन बदल सकेंगे या नई जानकारी जोड़ सकेंगे।
  • चैट समरी: आपको लंबी बातचीत का सारांश मिलेगा, ताकि आप उसे एक नजर में समझ सकें।
  • डॉक्यूमेंट समराइजेशन: किसी भी डॉक्यूमेंट को भेजने या पढ़ने से पहले आपको उसका संक्षिप्त सारांश मिलेगा।
  • लिंक प्रीव्यू: बिना किसी लिंक को खोले ही आपको पता चल जाएगा कि उसमें क्या है।
  • फैक्ट चेक: Telegram चैनल पर फैली जानकारी की सत्यता जांचने का विकल्प मिलेगा।
  • कस्टम स्टिकर और AI अवतार: यूजर्स AI की मदद से अपने लिए अनोखे स्टिकर और प्रोफाइल फोटो बना सकेंगे।

क्या ये सुविधाएं सभी के लिए फ्री होंगी?

अभी यह तय नहीं है कि ये सभी सुविधाएं सभी यूजर्स के लिए फ्री होंगी या सिर्फ Telegram प्रीमियम यूजर्स को ही मिलेंगी। उम्मीद है कि कंपनी आने वाले हफ्तों में इस बारे में और जानकारी देगी।

Grok का इस्तेमाल कैसे करें?

Telegram ऐप में Grok को चैट टैब में पिन किया जाएगा, इसलिए इसे सर्च करने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा सर्च बार में AI से सीधे सवाल पूछने की सुविधा भी जोड़ी जाएगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Google
Previous Story

यह फेमस ऐप जल्दी खत्म करता है आपकी फोन की बैटरी

कौन है नील मोहन, Google ने 830 करोड़ देकर ट्विटर से छीना
Next Story

कौन है नील मोहन, Google ने 830 करोड़ देकर ट्विटर से छीना

Latest from Apps

Don't Miss