DeepMind CEO की भारत के मंच से दुनिया को संदेश: AGI अब दूर नहीं

DeepMind CEO की भारत के मंच से दुनिया को संदेश: AGI अब दूर नहीं

6 mins read
10 views
February 20, 2026

Demis Hassabis Statement: नई दिल्ली में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में भविष्य की तकनीक पर सबसे बड़ा सवाल था। AI आखिर हमें कहाँ ले जा रहा है? इसी मंच से Demis Hassabis ने संकेत दिया कि Artificial General Intelligence यानी AGI अब दूर की कल्पना नहीं, अगले 5 से 8 वर्षों की वास्तविकता हो सकती है। उनके मुताबिक, जैसे-जैसे AI सिस्टम ज्यादा स्वायत्त और एजेंट की तरह निर्णय लेने में सक्षम होंगे, वैसे-वैसे उनका असर दैनिक जीवन, उद्योग और सरकारों पर गहरा होगा।

क्या AGI आने वाला है? DeepMind CEO की बड़ी भविष्यवाणी…AI बदलेगा हेल्थ, साइंस और समाज की दिशा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट विस्तार से यहां।

तकनीक से आगे, समाज की तैयारी जरूरी

Hassabis ने साफ किया कि चुनौती सिर्फ शक्तिशाली AI सिस्टम बनाने की नहीं है, बल्कि उनके सामाजिक प्रभावों को समझने और संभालने की भी है। उनका मानना है कि तकनीकी जोखिमों का समाधान वैज्ञानिक विशेषज्ञता और समय के साथ निकाला जा सकता है। लेकिन सामाजिक बदलावों का प्रबंधन ज्यादा मुश्किल होगा।

हेल्थ और साइंस में क्रांतिकारी बदलाव

Google DeepMind के प्रमुख ने स्वास्थ्य क्षेत्र को AI के सबसे बड़े लाभार्थियों में गिना। उन्होंने बताया कि AI गंभीर से गंभीर बीमारियों की संरचना समझने, नई दवाओं की खोज और शोध प्रक्रियाओं को तेज करने में बड़ी भूमिका निभा रहा है। आज कई कंपनियां AI आधारित टूल विकसित कर रही हैं। यानी यह तकनीक प्रयोगशाला से निकलकर वास्तविक दुनिया में तेजी से लागू हो रही है।

READ MORE–  बोले सुंदर पिचाई, 15 अरब डॉलर से विजाग बनेगा AI हब

अल्फाफोल्ड से आगे की दुनिया

हसाबिस ने DeepMind के चर्चित AI सिस्टम AlphaFold का जिक्र करते हुए कहा कि हमने प्रोटीन संरचना की भविष्यवाणी कर वैज्ञानिक शोध में नई दिशा दी। यह तकनीक दवा विकास, मटीरियल साइंस और जलवायु परिवर्तन से जुड़ी रिसर्च में नए अवसर खोल रही है। अगर AI का उपयोग जिम्मेदारी से किया जाए, तो यह मानवता के लिए अभूतपूर्व लाभ ला सकता है।

वैश्विक सहयोग की आवश्यकता

उन्होंने सबसे बड़ी बात यह कही कि AI के प्रभाव सीमाओं में बंधे नहीं रहेंगे। इसके फायदे और नुकसान दोनों वैश्विक होंगे। समाधान भी इसी स्तर पर तलाशने होंगे। ब्रिटेन, पेरिस, सियोल और भारत में आयोजित हो रहे AI सम्मेलनों को उन्होंने इसी दिशा में अहम कदम बताया।

READ MORE–  Anthropic CEO का दावा- कुछ सालों में इंसान से आगे निकल जाएगा AI

मानवता के लिए अवसर या परीक्षा?

हसाबिस ने AI को मानव इतिहास की सबसे प्रभावशाली तकनीकों में से एक करार दिया। उनके मुताबिक, आने वाले वर्षों में AGI का विकास हमारी अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और शासन के मॉडल को पूरी तरह बदल सकता है। सवाल यह है कि हम इसे किस दिशा में ले जाते हैं।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

भारत में नए AI नियम लागू, अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म होंगे जिम्मेदार
Previous Story

भारत में नए AI नियम लागू, अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म होंगे जिम्मेदार

सिलिकॉन वैली में जासूसी कांड, Google के सीक्रेट्स विदेश पहुंचाने का आरोप
Next Story

सिलिकॉन वैली में जासूसी कांड, Google के सीक्रेट्स विदेश पहुंचाने का आरोप

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss