Crypto. com buys ai. Com: Artificial Intelligence के बढ़ते प्रभाव के बीच अब कंपनियां सिर्फ तकनीक ही नहीं, बल्कि उससे जुड़ी डिजिटल पहचान पर भी भारी निवेश कर रही हैं। इसी कड़ी में Crypto.com ने AI.com डोमेन को लगभग 70 मिलियन डॉलर में खरीदकर टेक जगत में खलबली मचा दिया है। इससे आने वाले समय में ब्रांडिंग की लड़ाई इंटरनेट एड्रेस तक पहुंच चुकी है। यह खरीददारी यह साबित करती है कि डिजिटल अर्थव्यवस्था में नाम और पहचान की कीमत कितनी बड़ी हो सकती है। तो आइए जानते हैं इतने महंगे डोमेन खरीदने के पीछे की कहानी।
Crypto.com ने AI.com डोमेन 70 मिलियन डॉलर में खरीदकर इतिहास रच दिया। जानिए क्या है इस बड़े दांव के पीछे की रणनीति और कैसे बदल सकता है AI का भविष्य।
सिर्फ डोमेन नहीं, भविष्य की तैयारी
कंपनी के संस्थापक Kris Marszalek इस डोमेन को एक ऐसे प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित करना चाहते हैं, जहां यूजर्स को व्यक्तिगत AI Assistant मिल सके। उनका कहना है कि यह सहायक मैसेजिंग, ऐप संचालन और निवेश से जुड़े कामों में मदद कर सकता है। कंपनी का मानना है कि AI आने वाले वर्षों में इंटरनेट उपयोग के तरीके को पूरी तरह बदल देगा।
READ MORE- टेक दुनिया में नया धमाका! OpenAI ला सकती है AI-पावर्ड ईयरबड्स
सुपर बाउल जैसे बड़े मंच का इस्तेमाल
इस नए प्लेटफॉर्म को लॉन्च करने के लिए सुपर बाउल जैसे विश्व स्तर के आयोजन को चुना गया है। इससे साफ है कि कंपनी बड़े पैमाने पर मार्केटिंग और उपभोक्ताओं का ध्यान आकर्षित करने की रणनीति पर भी काम कर रही है। यानी इसके पीछे बहुत बड़ी रणनीति तय की जा चुकी है।
महंगे डोमेन की परंपरा और नया रिकॉर्ड
इंटरनेट के इतिहास में कई डोमेन ऊंची कीमतों पर बिक चुके हैं, लेकिन AI.com की कीमत अब तक की सबसे बड़ी बताई जा रही है। इससे पहले CarInsurance.com और VacationRentals.com जैसे डोमेन भी करोड़ों डॉलर में बिक चुके हैं। जब इतनी बड़ी रकम में डोमेन बिक सकती है तो इससे कंपनी बड़ी कमाई की योजना पर कहीं न कहीं काम कर रही होगी। AI से जुड़ा यह नाम मौजूदा तकनीकी दौर में और अधिक मूल्यवान माना जा रहा है।
READ MORE- क्वालकॉम टीम ने पूरा किया 2nm चिप टेप-आउट
ब्रांड विस्तार की लंबी रणनीति
ऐसा नहीं है कि पहली बार Crypto.com ने इस तरीके के कदम उठाए हैं। पहले भी बड़े निवेशों के लिए चर्चा में रह चुका है। जिसमें खेल स्टेडियम के नामकरण अधिकार खरीदना शामिल है। AI.com की खरीद को भी उसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। मतलब, क्रिप्टो प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि व्यापक टेक्नोलॉजी ब्रांड के रूप में स्थापित करना चाहती है।
जोखिम भी, संभावना भी
वहीं टेक जगत के विशेषज्ञों का मानना है कि महंगे डोमेन खरीदना हमेशा लाभदायक साबित नहीं होता। कई उदाहरण ऐसे हैं जहां बड़ी रकम खर्च करने के बावजूद अपेक्षित कमाई नहीं हो पाई। फिर भी AI जैसे तेजी से बढ़ते क्षेत्र में एक मजबूत और यादगार डोमेन भविष्य में बड़ा फायदा दे सकता है। और इन्हीं उम्मीद को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाए जा रहे हैं।
