Claude Mythos AI: एआई की दुनियां बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। यह अब चैट या काम करने की क्षमता से काफी आगे बढ़ते हुए दिखाई दे रही है। जो सॉफ्टवेयर में छुपी मुश्किल से मुश्किल कमजोरियों को चुटकी में दूर कर सकती है। Anthropic ने अपने इस मॉडल का नाम रखा है Claude Mythos Preview। यह शक्तिशाली है कि कंपनी इसे जल्दीबाजी में लॉन्च करने से डर रही है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
दुनिया का सबसे ताकतवर AI कहा जा रहा Claude Mythos अभी लॉन्च नहीं होगा …जानें इसके पीछे की वजह विस्तार से।
किसी भी सॉफ्टवेयर को कर सकता है हैक
इस मॉडल की शक्तिशाली का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि यह किसी भी सॉफ्टवेयर को हैक कर सकती है। जिसका प्रीव्यू भी उपलब्ध है। इतना ही नहीं यह सामान्य कामों के साथ साइबर सुरक्षा में खामी को भी पकड़ सकता है। कंपनी के सीईओ Dario Amodei का दावा है कि यह उस कमजोरी को पकड़ने में माहिर है जिसे मनुष्य भी नहीं पकड़ पाते हैं।
बता दें कि एथ्रोपिक ने अपने लेटेस्ट मॉडल की घोषणा है। यह Claude Opus 4.6 मॉडल के साथ-साथ Gemini 3.1 को भी पीछे छोड़ देता है। यही वजह है कि कंपनी इसको लेकर कोई जल्दीबाजी करने की मूड में नहीं है।
जिरो डे कमजोरियों का खुलासा
Anthropic का कहना है कि इस मॉडल को संभावित रूप से जनता के लिए जारी करने से पहले ऐसी कमजोरियों को ठीक करने के लिए 40 से अधिक तकनीकी कंपनियों के साथ काम कर रही है। AI स्टार्टअप के ब्लॉग पोस्ट की मानें तो Claude Mythos Preview वेब ब्राउज़र और ऑपरेटिंग सिस्टम में हजारों ज़ीरो-डे कमजोरियों की पहचान कर सकता है। ज़ीरो-डे कमजोरियों से तात्पर्य उन खामियों से है जिनकी पहचान सॉफ्टवेयर डेवलपर्स द्वारा पहले नहीं की गई थी। एआई ने OpenBSD में पाई गई 27 साल पुरानी एक कमजोरी देखी है। जिसकी अपनी पहचान Security First के तौर पर है।
READ MORE– क्या आपकी बॉडी में प्लास्टिक है? यह स्मार्टवॉच बताएगा सच
100 मिलियन डॉलर से Project Glasswing की शुरू
Claude Mythos Preview ने Linux कर्नेल में भी कई कमजोरियों का पता लगाया है। इन कमजोरियों का असर बहुत बड़ा हो सकता है। वह सामान्य यूजर्स को एडमिन बना सकता है। इससे डेटा चोरी और हैकिंग का खतरा बढ़ सकता है। इसी को देखते हुए कंपनी ने नया कदम उठाया है। उसने Project Glasswing लॉन्च किया है। जिसमें कई बड़ी टेक कंपनियां जुड़ी है। इनमें Apple, Microsoft, Google, Amazon Web Services का नाम शामिल है। इसके अलावे भी कई और कंपनियां भी जुड़ी हुई है। इसके लिए Anthropic ने 100 मिलियन डॉलर देने की घोषणा की है।
READ MORE– मुंबई में FAU-G फाइनल्स खत्म, गेमिंग दुनिया में बड़ा धमाका
कमजोरियों को ठीक कर बढ़ाया जाएगा आगे
Anthropic के सीईओ ने X पर लिखा है कि इसे गलत करने के खतरे साफ़ हैं, लेकिन अगर हम इसे सही करते हैं, तो एक ऐसा इंटरनेट और दुनिया बनाने का असली मौका है जो AIपावर्ड साइबर क्षमताओं के आने से पहले की तुलना में कहीं ज़्यादा सुरक्षित हो। इसलिए पहले कमजोरियों को पहले ठीक किया जाएगा फिर आगे बढ़ाया जाएगा।
इस प्रकार देखें तो लॉन्चिंग टालने के पीछे कमजोरियों को पूर्णतय: खत्म करना है जिससे आनेवाले समय में ज्यादा दिक्कतें न हो।
