धमकियों के आगे नहीं झुकेगा AI: एंथ्रोपिक का पेंटागन को संदेश

धमकियों के आगे नहीं झुकेगा AI: एंथ्रोपिक का पेंटागन को संदेश

8 mins read
3 views
February 27, 2026

Anthropic CEO statement: अमेरिका में Artificial Intelligence को लेकर एक बड़ा नैतिक और राजनीतिक टकराव सामने आया है। AI स्टार्टअप Anthropic ने सरकार को साफ कह दिया है कि वह किसी दबाव या धमकी के आगे झुककर अपनी तकनीक को बिना शर्त अमेरिकी रक्षा तंत्र के हवाले नहीं करेगा। कंपनी के सीईओ Dario Amodei का बयान अब टेक इंडस्ट्री और वॉशिंगटन दोनों में चर्चा का केंद्र बन गया है।

पेंटागन और एंथ्रोपिक के बीच बढ़ते तनाव ने AI के सैन्य इस्तेमाल पर नई बहस छेड़ दी है। जानिए क्यों CEO ने धमकियों को ठुकराया।

अंतरात्मा बनाम आदेश

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉशिंगटन की ओर से कंपनी को अल्टीमेटम दिया गया था कि वह तय समयसीमा तक अमेरिकी डिफेंस के लिए अपनी तकनीक के इस्तेमाल पर बिना शर्त सहमति दे। लेकिन Amodei ने सार्वजनिक रूप से कहा कि किसी भी तरह की धमकी उनके फैसले को प्रभावित नहीं कर सकती।

रेड लाइन कहाँ खींची गई?

अमोदेई ने स्पष्ट किया कि National Security  के दायरे में सीमित और जिम्मेदार उपयोग एक बात है। लेकिन नागरिकों की बड़े पैमाने पर निगरानी या पूरी तरह स्वायत्त घातक हथियारों में AI का इस्तेमाल दूसरी बात। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया। उनका कहना है कि टेक कंपनियों की भी जिम्मेदारी है कि वे यह तय करें कि उनकी तकनीक कहाँ और किस सीमा तक इस्तेमाल होगी।

READ MORE–  अब चैट में दिखेगी आपकी लाइव लोकेशन! Google Messages में नया फीचर

भरोसे का सवाल

उनका कहना है कि AI मॉडल अभी इतने परिपक्व नहीं हैं कि घातक सिस्टम में लगाया जा सके। अमोदेई का मानना है कि जल्दबाजी में ऐसे निर्णय भविष्य में गंभीर जोखिम पैदा कर सकते हैं। इसले न सिर्फ आम नागरिकों के लिए, बल्कि खुद रक्षा तंत्र के लिए भी खतरा है।

पेंटागन का सख्त रुख

इस हफ्ते की शुरुआत में Pentagon मुख्यालय में हुई बैठक के बाद रक्षा विभाग ने कंपनी को तय समय शुक्रवार शाम 5:01 बजे तक जवाब देने का निर्देश दिया। चेतावनी दी गई कि अगर कंपनी ने सहयोग नहीं किया तो Defense Production Act के तहत कार्रवाई की जाएगी। विभाग का कहना है कि कानून सरकार को राष्ट्रीय आपात स्थितियों में निजी कंपनियों से सहयोग लेने का अधिकार देता है।

READ MOREयूरोप में Tesla की मुश्किलें बढ़ीं, BYD ने पकड़ ली रफ्तार

सप्लाई चेन रिस्क की धमकी

रिपोर्ट्स की माने तो  पेंटागन ने सप्लाई चेन रिस्क का टैग लगाने की भी बात कही है। जो आम तौर पर प्रतिद्वंद्वी देशों की फर्मों के लिए इस्तेमाल होता है। ऐसा लेबल लगने पर अमेरिकी सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स और प्रतिष्ठा पर गहरा असर पड़ सकता है। एक ओर जहां AI को सामरिक रक्षा ढांचे में शामिल करने की योजना पर गंभीर विचार चल रही तो वहीं कंपनी की नैतिक चिंताएँ और बढ़ गई हैं।

प्रतिस्पर्धा का दबाव

इसी बीच, Elon Musk के AI सिस्टम को क्लासिफाइड उपयोग की मंजूरी मिल चुकी है और OpenAI और Google जैसी कंपनियों को भी समान क्लियरेंस मिलने की संभावना जताई गई है। Anthropic का रुख फिलहाल साफ है कि राष्ट्रीय सुरक्षा जरूरी है, लेकिन लोकतांत्रिक सिद्धांतों और मानव नियंत्रण की कीमत पर नहीं।

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या नैतिक रुख अपनाने वाली कंपनियां सरकारी अनुबंधों की दौड़ में पीछे रह जाएंगी?

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

अब चैट में दिखेगी आपकी लाइव लोकेशन! Google Messages में नया फीचर
Previous Story

अब चैट में दिखेगी आपकी लाइव लोकेशन! Google Messages में नया फीचर

Ransomware हमले 50% बढ़े, कमाई हुई कम
Next Story

Ransomware हमले 50% बढ़े, कमाई हुई कम

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss