OBC

AI ने बताया caste census से किसे होगा फायदा और किसे नुकसान

6 mins read
1.5K views
May 5, 2025

भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में जाति एक संवेदनशील और जटिल मुद्दा रहा है। हाल के सालों में जाति आधारित जनगणना की मांग तेज हुई है, जिसे अब सरकार ने भी मंजूरी दे दी है।

AI on Caste Census: भारत में जाति हमेशा से एक अहम और सेंसेटिव मुद्दा रहा है। हाल ही में जाती जनगणना की मांग फिर से जोरों पर है और अब सरकार ने भी इसे मंजूरी दे दी है। अब लोगों के मन में इससे जुड़ा सवाल आ रहा है कि इस कदम से किसे फायदा होगा और किसे नहीं?

AI ने क्या बताया?

जब AI से पूछा गया कि जातिगत जनगणना से किसे सबसे ज्यादा फायदा होगा, तो AI ने जवाब देते हुए कहा कि इससे सबसे ज्यादा फायदा OBC, SC और ST समुदायों को होगा। क्योंकि अभी तक इन सेक्सन की सटीक जनसंख्या और सामाजिक-आर्थिक स्थिति का पूरा डाटा मौजूद नहीं है।

क्या बदलेगा जनगणना से?

अगर सही आंकड़े सामने आते हैं, तो सरकार नीतियों और योजनाओं को ज्यादा बेहतर और न्यायपूर्ण तरीके से लागू कर सकेगी। शिक्षा, नौकरी, स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं में असली जरूरतमंदों तक मदद पहुंच पाएगी। इसके अलावा नीति निर्माता, रिसर्चर और सामाजिक संगठन भी इस जानकारी का इस्तेमाल समाज में असमानताओं को समझने और कम करने के लिए कर सकेंगे।

AI ने बताया किसे होगा नुकसान

जातिगत जनगणना समाज के वंचित वर्गों को लाभ पहुंचा सकती है, तो वहीं कुछ ग्रुप के लिए यह चिंता की वजह भी बन सकती है। AI के मुताबिक, ऐसे वर्ग जो अब तक अपनी जनसंख्या या प्रभाव को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाते रहे हैं उन्हें नुकसान हो सकता है। क्योंकि जब असली आंकड़े सामने आएंगे, तो उनका वर्चस्व या विशेषाधिकार सवालों के घेरे में आ सकता है। AI ने चेतावनी दी है कि अगर इन आंकड़ों का यूज समाज की भलाई के बजाय केवल राजनीति के लिए किया गया है, तो इससे समाज में जातिगत तनाव और ध्रुवीकरण बढ़ सकता है। वोट बैंक की राजनीति, जाति के नाम पर लोगों को बांटना और सामाजिक एकता को नुकसान पहुंचना ये सब बड़े खतरे हैं।

क्या कहता है AI का निष्कर्ष?

AI का मानना है कि जातिगत जनगणना एक जरूरी और फायदेमंद कदम हो सकता है, अगर इसे सही इरादों से किया जाए। इसका असली मकसद होना चाहिए सामाजिक न्याय और संतुलित विकास, लेकिन अगर इसका इस्तेमाल सिर्फ सत्ता की राजनीति के लिए हुआ है, तो यह देश की एकता और भाईचारे को कमजोर कर सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

xAI
Previous Story

Elon Musk क्यों बनें Gorklon Rust? जानें इसके पीछे की वजह

cyber crime
Next Story

हैकिंग से बचना है तो एक्टिवेट करें Google का ये पावरफुल फीचर

Latest from Artificial Intelligence

Binance का AI वॉलेट लॉन्च

Binance का AI वॉलेट लॉन्च! 250M यूजर्स के लिए नया दौर, Pepeto में पैसों की बारिश

Binance AI Wallet:  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की का प्रभाव अब हर क्षेत्र में पहुंच चुका है। जिसके कारण क्रिप्टो करेंसी मार्केट की दुनिया में बड़ा

Don't Miss