CII-प्रोटिविटी रिपोर्ट में खुलासा, क्यों AI है भारत की नई राष्ट्रीय प्राथमिकता?

CII-प्रोटिविटी रिपोर्ट में खुलासा, क्यों AI है भारत की नई राष्ट्रीय प्राथमिकता?

9 mins read
856 views
September 5, 2025

Artificial Intelligence: कुछ समय पहले तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को केवल भविष्य की तकनीक माना जाता था लेकिन अब यह भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। आज AI ने न सिर्फ टेक्नोलॉजी की दुनिया को बदल दिया है बल्कि यह व्यापार, समाज और अर्थव्यवस्था के हर पहलू को प्रभावित कर रहा है।

AI अब भविष्य नहीं, वर्तमान है। जानें कैसे AI भारत में हेल्थकेयर, बैंकिंग, मैन्युफैक्चरिंग और रिटेल सेक्टर को बदलकर व्यापार और समाज को नई दिशा दे रहा है।

हाल ही में कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) और Protiviti की रिपोर्ट में इस बात को स्वीकार किया गया है कि AI अब व्यवसायिक परिवर्तन की बुनियादी नींव है। वहीं, Accenture की रिपोर्ट ‘Vision AI: Trends and Strategic Insights 2025’ यह दर्शाती है कि AI उद्योगों में दक्षता, प्रतिस्पर्धा, कस्मटर एक्सपीरिंयस और स्थिरता लाने का सबसे बड़ा साधन बन गया है।

भारत के लिए AI क्यों महत्वपूर्ण है?

CII के डायरेक्टर जनरल चंद्रजीत बनर्जी का मानना है कि AI केवल एक तकनीकी बदलाव नहीं बल्कि यह भारत की राष्ट्रीय प्राथमिकता है। भारत जैसे बड़े और विविध देश में AI का असर हर क्षेत्र में दिख रहा है।

  • मैन्युफैक्चरिंग
  • हेल्थकेयर
  • BFSI
  • रिटेल और ई-कॉमर्स
  • ऊर्जा और यूटिलिटी
  • हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट

इन सभी क्षेत्रों में AI ने न केवल काम करने का तरीका बदला है, बल्कि समावेशी और लचीलापन को भी मजबूत किया है।

READ MORE: Nvidia ने उतारा नया रोबोटिक चिप Jetson AGX Thor, बनेगा ‘रोबोट ब्रेन’

अलग-अलग क्षेत्रों में AI का उपयोग

  1. BFSI

  • धोखाधड़ी की पहचान: AI आधारित सिस्टम बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में धोखाधड़ी रोकने में मदद कर रहे हैं।
  • अनुपालन: वित्तीय लेन-देन को सुरक्षित और नियमों के अनुरूप बनाने में AI का उपयोग हो रहा है।
  • ग्राहक जुड़ाव: व्यक्तिगत सेवाओं और सुरक्षित लेन-देन से ग्राहकों का भरोसा बढ़ा है।
  1. मैन्युफैक्चरिंग और औद्योगिक क्षेत्र

  • प्रेडिक्टिव इंटेलिजेंस: मशीनों की खराबी का समय से पहले पता लगाकर उनकी मरम्मत।
  • सप्लाई चेन ऑप्टिमाइजेशन: उत्पादन और वितरण को सस्ता और तेज़ बनाने के लिए AI का इस्तेमाल।
  1. रिटेल और ई-कॉमर्स

  • व्यक्तिगत खरीदारी अनुभव: ग्राहकों की पसंद और जरूरतों के आधार पर खास ऑफर और सुझाव।
  • मांग का पूर्वानुमान: भविष्य में किस उत्पाद की कितनी मांग होगी, इसका सही अंदाज़ा लगाना।
  1. हेल्थकेयर और IT सेवाएँ

  • डायग्नोसिस और इलाज: AI बीमारियों की पहचान और व्यक्तिगत इलाज में मदद कर रहा है।
  • रिमोट हेल्थकेयर: दूरदराज के गांवों में ऑनलाइन जांच और इलाज संभव हो रहा है।
  • साइबर सुरक्षा: IT सेवाओं और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को सुरक्षित बनाने के लिए AI का उपयोग।
  1. अन्य उद्योग

रियल एस्टेट, हॉस्पिटैलिटी, ऑटोमोबाइल, ऊर्जा और यूटिलिटी जैसे क्षेत्रों में AI ने ऑटोमेशन, सुरक्षा, दक्षता और पर्यावरणीय नियंत्रण में अहम भूमिका निभाई है।

उद्योग जगत के नेताओं की राय

Microsoft India और साउथ एशिया के प्रेसिडेंट पुनीत चंदोक ने कहा कि AI अब केवल अवसर नहीं है, बल्कि इसका असर हर जगह साफ दिखाई दे रहा है। AI को समझना अब हर उद्योग और हर लीडर के लिए बेहद जरूरी है।

READ MORE: OpenAI खोलेगा भारत में पहला ऑफिस, दिल्ली बनेगा AI का नया हब

Protiviti India के MD संदीप गुप्ता ने कहा कि भारतीय कंपनियों के लिए AI अब कोई विकल्प नहीं रहा बल्कि यह बोर्ड की रणनीति का मुख्य आधार बन चुका है। सफलता का असली पैमाना गति नहीं बल्कि resilience है।

Protiviti India के MD ध्रुबब्रत घोषदस्तीदार ने कहा कि AI सिर्फ दक्षता बढ़ाने का साधन नहीं है। यह बिजनेस मॉडल और ग्राहक जुड़ाव को पूरी तरह से बदल रहा है। अब वक्त आ गया है कि कंपनियां AI को अपनी रणनीति और संस्कृति का हिस्सा बनाएं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

चीन में आएगा बड़ा लाभ: 2026 में एआई एजेंट्स बदलेंगे टेक मार्केट
Previous Story

चीन में आएगा बड़ा लाभ: 2026 में एआई एजेंट्स बदलेंगे टेक मार्केट

White House में सैम ऑल्टमैन का बड़ा ऐलान, मेलानिया भी हुईं खुश
Next Story

White House में सैम ऑल्टमैन का बड़ा ऐलान, मेलानिया भी हुईं खुश!

Latest from Artificial Intellience

Perplexity पर्सनल कंप्यूटर फाइल्स, ऐप्स और वॉयस कमांड के साथ काम कर सकता है, जानें इसके खास फीचर्स।

AI का अगला लेवल Perplexity पर्सनल कंप्यूटर Mac यूजर्स के लिए लॉन्च!

Perplexity Personal Computer: एआई  असिस्टेंट नहीं, पूरा वर्कफ्लो मैनेजर समझिए। जी हां, Perplexity AI ने Mac यूजर्स के लिए एक जबरदस्त टूल लॉन्च किया है। यह सवाल- जवाब देने के साथ-साथ पूरे डिजिटल वर्कफ्लो को संभालने के लिए डिजाइन किया

Don't Miss