Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

7 mins read
356 views
December 31, 2025

Blinkit CFO Resignation: क्विक कॉमर्स कंपनी Blinkit के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर विपिन कपूरिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है रिपोर्ट के मुताबिकवह एक बार फिर Flipkart में सीनियर फाइनेंस रोल में लौट रहे हैं इस खबर ने  कॉमर्स और क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में चर्चा तेज कर दी है 

कॉमर्स सेक्टर में बड़ा बदलावBlinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया, IPO और फंडिंग के दौर में अहम फैसला 

Blinkit में एक साल से थोड़ा ज्यादा का सफर 

विपिन कपूरिया 2024 में Blinkit से जुड़े थे। उन्होंने यहां 1 साल से थोड़ा ज्यादा समय काम किया है। वह गुरुग्राम बेस्ड Blinkit में शामिल होने से पहले Flipkart में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर थे। कपूरिया Blinkit के पहले फुल टाइम CFO थे क्योंकि यह पद 2022 से खाली था। उस समय Zomato द्वारा Blinkit के अधिग्रहण के बाद तत्कालीन CFO अमित सचदेवा ने कंपनी छोड़ दी थी। 

Flipkart के साथ पुराना रिश्ता 

Flipkart में विपिन कपूरिया की यह तीसरी पारी होगी। उन्होंने पहली बार 2015 में Flipkart जॉइन किया था। इसके बाद 2018 में वह हॉस्पिटैलिटी स्टार्टअप Oyo चले गए। 2020 में उन्होंने दोबारा Flipkart में वापसी की और फिर 2024 में Blinkit से जुड़े। अब एक बार फिर वह Flipkart के फाइनेंस लीडरशिप का हिस्सा बनने जा रहे हैं। 

Blinkit और Eternal में अहम भूमिका 

Blinkit में रहते हुए कपूरिया ने कंपनी के CEO अल्बिंदर ढिंढसा और Eternal के CFO अक्षांत गोयल के साथ मिलकर काम किया है। वह उस दौर में Blinkit से जुड़े थेजब Eternal ने 8,500 करोड़ की राशि Qualified Institutional Placement के जरिए जुटाई थी। यह फंडिंग Blinkit और पूरे क्विक कॉमर्स सेक्टर के लिए अहम मानी गई है। 

READ MORE: Aman Jain बने Meta के नए पॉलिसी हेड 

क्विक कॉमर्स सेक्टर में तेजी और फंडिंग 

पिछले 12 से 14 महीनों में क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 

  • Swiggy ने 2024 में IPO और हालिया QIP के जरिए 14,500 करोड़ जुटाए। 
  • Zepto अगले साल 11,000 करोड़ का IPO लाने की तैयारी में है। 

READ MORE: Flipkart लाया स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर, 40 मिनट में ऐसे करें अप्लाई 

Flipkart Minutes में नेतृत्व बदलाव 

Flipkart ने मिड 2024 में 10 मिनट डिलीवरी बिजनेस में एंट्री की थी। अक्टूबर में Dunzo के फाउंडर कबीर बिस्वास ने Flipkart Minutes का नेतृत्व करने के 1 साल से भी कम समय बाद कंपनी छोड़ दी। इसके बाद Flipkart ने अपने सीनियर एग्जीक्यूटिव कुनाल गुप्ता को Flipkart Minutes का नया हेड बनाया है।  

कुनाल गुप्ता 2014 से Flipkart के साथ जुड़े हैं। फिलहालकंपनी का फैशन बिजनेस संभाल रहे हैं। इससे पहले वह इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी हेड भी रह चुके हैं। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Poco M8 5G की भारत में लॉन्च डेट फाइनल, जानें क्यों है खास
Previous Story

Poco M8 5G की भारत में लॉन्च डेट फाइनल, जानें क्यों है खास

Motorola का नया मॉडल भारत में करने जा रहा धमाकेदार एंट्री, डेट कंफर्म
Next Story

Motorola का नया मॉडल भारत में करने जा रहा धमाकेदार एंट्री, डेट कंफर्म

Latest from Apps

Don't Miss