सरकार का एक्शन! WhatsApp और Skype के अकाउंट्स किए ब्लॉक

5 mins read
742 views
Government action
March 13, 2025

सरकार ने डिजिटल अरेस्ट स्कैम के खिलाफ कार्रवाई की है और हजारों WhatsApp और Skype अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है।

WhatsApp Skype Account Block: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यसभा को सूचित किया कि उसके भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने अब तक 3,962 Skype आईडी और 83,668 WhatsApp अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया है, जो डिजिटल गिरफ्तारी स्कैम में शामिल हुए थे। वो यहां साइबर अपराधी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारी बनकर लोगों को ठग रहे थे।

सरकार चला रही कॉलर ट्यून

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम सांसद तिरुचि शिवा के सवाल के जवाब में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री संजय बंदी कुमार ने यह जानकारी दी है। इस मामले में मंत्री ने कहा है कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र और दूरसंचार विभाग मिलकर साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए कॉलर ट्यून अभियान चला रहे हैं। इसमें लोगों को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और NCRP के बारे में जानकारी दी जा रही है।

इतने करोड़ रुपये हुए रिकवर

सरकार ने CBI, RBI, NCB राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस के नाम पर साइबर अपराधियों द्वारा की जा रही ब्लैकमेलिंग और डिजिटल गिरफ्तारी के मामलों को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी है। मंत्री ने बताया कि अब तक 13.36 लाख शिकायतों में 4,386 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय संपत्ति सुरक्षित की गई है। इसके अलावा, सरकार और TSP ने अंतरराष्ट्रीय स्पूफ कॉल को ब्लॉक करने के लिए एक नई प्रणाली डेवलप की है, जिससे भारतीय नंबरों की आड़ में विदेशों से आने वाली फर्जी कॉल को रोका जा सकेगा। 28 फरवरी 2025 तक 7.81 लाख सिम कार्ड और 2,08,469 IMEI ब्लॉक किए जा चुके हैं।

साइबर सुरक्षा पर जागरूकता अभियान

सरकार सोशल मीडिया, SMS, रेडियो और डिजिटल डिस्प्ले के माध्यम से साइबर सुरक्षा पर जागरूकता अभियान चला रही है। हाल ही में भारतीय और विदेशी एजेंसियों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान में तेजी लाने के लिए BHARATPOL पोर्टल भी शुरू किया गया है। साइबर अपराधों में डेटा की सुरक्षा के लिए CBI G-7 24/7 नेटवर्क की नोडल एजेंसी के रूप में भी काम कर रही है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Google Pixel 9a feature
Previous Story

Google Pixel 9a में आने वाला है नया अपडेट, जानें इसके फीचर

SpaceX
Next Story

कैसे ले सकते हैं Starlink की सर्विस, यहां जानें सारी डिटेल्स

Latest from Apps

Google-Maps-की-छुट्टी-Mappls

Google Maps की छुट्टी! Mappls में आया ऐसा फीचर जो बदल देगा सफर का तरीका

Mappls public transport feature:  Google Maps को कड़ी टक्कर देने वाला देसी मैप प्लेटफॉर्म Mappls यानी MapMyIndia अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। कंपनी ने अपने नेविगेशन ऐप में मल्टीमॉडल पब्लिक ट्रांसपोर्ट रूट को
Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit CFO Resignation: क्विक कॉमर्स कंपनी Blinkit के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर विपिन कपूरिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक बार फिर Flipkart में सीनियर फाइनेंस रोल में लौट रहे हैं। इस खबर ने ई कॉमर्स और क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में चर्चा तेज कर दी है।  क–कॉमर्स सेक्टर में बड़ा बदलाव: Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया, IPO और फंडिंग के दौर में अहम फैसला।  Blinkit में एक साल से थोड़ा ज्यादा का सफर  विपिन कपूरिया 2024 में Blinkit से जुड़े थे। उन्होंने यहां 1 साल से थोड़ा ज्यादा समय काम किया है। वह गुरुग्राम बेस्ड Blinkit में शामिल होने से पहले Flipkart में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर थे। कपूरिया Blinkit के पहले फुल टाइम CFO थे क्योंकि यह पद 2022 से खाली था। उस समय Zomato द्वारा Blinkit के अधिग्रहण के बाद तत्कालीन CFO अमित सचदेवा ने कंपनी छोड़ दी थी।  Flipkart के साथ पुराना रिश्ता  Flipkart में विपिन कपूरिया की यह तीसरी पारी होगी। उन्होंने पहली बार 2015 में Flipkart जॉइन किया था। इसके बाद 2018 में वह हॉस्पिटैलिटी स्टार्टअप Oyo चले गए। 2020 में उन्होंने दोबारा Flipkart में वापसी की और फिर 2024 में Blinkit से जुड़े। अब एक बार फिर वह Flipkart के फाइनेंस लीडरशिप का हिस्सा बनने जा रहे हैं।  Blinkit और Eternal में अहम भूमिका  Blinkit में रहते हुए कपूरिया ने कंपनी के CEO अल्बिंदर ढिंढसा और Eternal के CFO अक्षांत गोयल के साथ मिलकर काम किया है। वह उस दौर में Blinkit से जुड़े थे, जब Eternal ने 8,500 करोड़ की राशि Qualified Institutional Placement के जरिए जुटाई थी। यह फंडिंग Blinkit और पूरे क्विक कॉमर्स सेक्टर के लिए अहम मानी गई है।  READ MORE: Aman Jain बने Meta के नए पॉलिसी हेड  क्विक कॉमर्स सेक्टर में तेजी और फंडिंग  पिछले 12 से 14 महीनों में क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।  Swiggy ने 2024 में IPO और हालिया QIP के जरिए 14,500 करोड़ जुटाए।  Zepto अगले साल 11,000 करोड़ का IPO लाने की तैयारी में है।  READ MORE: Flipkart लाया स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर, 40 मिनट में ऐसे करें अप्लाई  Flipkart Minutes में नेतृत्व बदलाव 
भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

Bandar Apna Dost: YouTube पर AI से बना कंटेंट अब सिर्फ एक नया ट्रेंड नहीं रह गया है, बल्कि यह करोड़ों की कमाई और अरबों व्यूज वाला बड़ा बिजनेस बन चुका है। इस बदलाव के केंद्र में अब भारत आ गया है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय AI Shorts चैनल Bandar Apna Dost ने अपने AI-generated वीडियो से अब तक 2.07 अरब व्यूज हासिल कर लिए हैं। इसके साथ ही यह चैनल दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला AI slop चैनल बन गया है।  AI से बने YouTube Shorts कैसे करोड़ों व्यूज और मोटी कमाई कर रहे हैं? इस रिपोर्ट में जानिए कैसे भारत का एक AI चैनल दुनिया में सबसे आगे निकल गया।  कमाई में भी सबसे आगे भारत  व्यूज के साथ–साथ कमाई के मामले में भी Bandar Apna Dost ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट का अनुमान है कि यह चैनल सालाना करीब 4.25 मिलियन डॉलर कमाता है। भारतीय रुपये में देखें तो यह रकम लगभग 370 करोड़ से ज्यादा बैठती है। यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि AI बेस्ड स्टोरीटेलिंग अब YouTube पर बेहद ताकतवर बन चुकी है।  AI Shorts अब हर जगह दिख रहे हैं  जिस रिपोर्ट में इस चैनल की सफलता सामने आई है, उसमें यह भी बताया गया है कि YouTube Shorts पर AI कंटेंट कितनी तेजी से फैल रहा है। Kapwing की स्टडी के अनुसार, नए यूजर्स को जो Shorts वीडियो सुझाए जाते हैं, उनमें से हर 5 में से एक वीडियो AI generated होता है। Bandar Apna Dost इसी बदलाव का सबसे बड़ा उदाहरण है। इसके AI ड्रिवन वीडियो फॉर्मेट ने बहुत कम समय में जबरदस्त पहचान बना ली है और आज यह चैनल व्यूज और कमाई, दोनों में ग्लोबल लीडर बन चुका है।  READ MORE: YouTube ने लॉन्च किया ‘Shorts Timer’, बढ़ेगी वीडियो देखने समझदारी  AI कंटेंट को लेकर बहस भी तेज 

Don't Miss