Black-Friday-2026-Gemini-से-ElevenLabs

Black Friday 2026: Gemini से ElevenLabs तक, AI सब्सक्रिप्शन पर 70% छूट

4 mins read
2 views
November 24, 2026

Black Friday 2026: अब Black Friday पर सिर्फ मोबाइल, लैपटॉप और टीवी ही सस्ते नहीं मिलेंगे। इस बार AI टूल्स पर भी बड़ी छूट मिल रही है। Google Gemini, Adobe Firefly और ElevenLabs जैसी कंपनियां अपने सब्सक्रिप्शन पर 70% तक डिस्काउंट दे रही हैं। Black Friday 27 नवंबर और Cyber Monday 30 नवंबर को है। कई कंपनियों ने अभी से ऑफर शुरू कर दिए हैं।

Black Friday 2026: AI टूल्स पर 70% तक छूट, Gemini से Adobe तक सस्ते सब्सक्रिप्शन।

Black Friday 2026: AI टूल्स पर कहां कितनी छूट?

  • Google Gemini: चुनिंदा पुराने ग्राहकों को AI Plus और सालाना AI Pro प्लान पर 50% तक छूट। यह ऑफर 26 नवंबर तक है।
  • Adobe Firefly: चुनिंदा प्लान पर 6 महीने तक 60% छूट। भारत में Firefly Pro की शुरुआती कीमत 54 रुपये प्रति माह है।
  • ElevenLabs: Creator और Pro के सालाना प्लान पर पहले साल 55% तक छूट। ऑफर 1 दिसंबर तक।
  • Higgsfield AI: चुनिंदा प्रीमियम प्लान पर 70% तक छूट।
  • Grammarly: Grammarly Pro पर 50% छूट।
  • ProWritingAid: सालाना और लाइफटाइम प्लान पर 50% तक छूट।
  • Runway: Kling 4.0 वीडियो जनरेशन पर 20% छूट, जो 30 नवंबर तक मिलेगी।
  • GitHub Copilot: Copilot Fusion के जरिए चुनिंदा मॉडल इस्तेमाल पर 30% छूट।

ChatGPT, Claude और Perplexity पर क्या ऑफर?

AI चैटबॉट इस्तेमाल करने वालों के लिए भी कुछ जरूरी अपडेट हैं। OpenAI ने ChatGPT और Anthropic ने Claude के लिए अभी तक Black Friday का कोई सार्वजनिक सब्सक्रिप्शन डिस्काउंट घोषित नहीं किया है। वहीं, Perplexity अपने ग्राहकों को अतिरिक्त Computer Usage Credits दे रहा है। हालांकि, कंपनी ने सब्सक्रिप्शन की कीमतों में कटौती नहीं की है।

READ MORE: OpenAI Dots लॉन्च, बैकग्राउंड में काम करेगा आपका AI एजेंट

READ MORE:  OpenAI का नया दांव, ChatGPT और Codex टेक्स्ट होगा ट्रेस

AI सब्सक्रिप्शन लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

सस्ता ऑफर देखकर तुरंत भुगतान करना सही नहीं है। कई छूट सिर्फ नए ग्राहकों, कुछ देशों या सालाना प्लान पर मिलती हैं। सब्सक्रिप्शन लेने से पहले भारत में उपलब्धता, GST, इस्तेमाल की सीमा और ऑफर खत्म होने के बाद लगने वाले शुल्क जरूर जांच लें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss