Meta के AI एजेंट ने किया कन्फ्यूजन, लीक हो सकती हैं चैट!

Meta के AI एजेंट ने किया कन्फ्यूजन, लीक हो सकती हैं चैट!

8 mins read
2 views
November 20, 2026

Meta Muse AI : Meta के नए AI एजेंट Muse को लेकर ऐसे ही गंभीर सवाल उठे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के आंतरिक टेस्ट के दौरान Muse में कई सुरक्षा खामियां सामने आईं। आरोप है कि यह अलग-अलग यूजर्स की बातचीत आपस में मिला रहा था। कुछ मामलों में निजी जानकारी भी सामने आई।

Meta Muse AI पर प्राइवेसी का खतरा? यूजर्स की निजी चैट और बैंकिंग जानकारी दिखाने के आरोप।

टेस्टिंग में Signal के निजी संदेश तक पहुंचा Muse

Meta की आंतरिक टेस्टिंग टीमों और कंपनी के दस्तावेजों के हवाले से बताया कि Muse ने उन डिवाइसों पर Signal के निजी संदेशों तक पहुंच बनाई, जहां इसे इंस्टॉल किया गया था। एक कर्मचारी ने अपने निजी फोन पर Muse से Signal पर अपनी बहन के संदेश का जवाब देने का रिमाइंडर पाया। जबकि कर्मचारी के मुताबिक, उसने Muse को दूसरे ऐप्स का एक्सेस नहीं दिया था। उसने इसे ‘गंभीर प्राइवेसी उल्लंघन’ बताया। टेस्टर्स ने यह भी कहा कि Muse अलग-अलग यूजर अकाउंट की बातचीत आपस में मिला रहा था। इससे किसी व्यक्ति की निजी जानकारी दूसरे यूजर तक पहुंचने का खतरा पैदा हो सकता है।

बैंक बैलेंस और अनचाहे संदेशों ने बढ़ाई चिंता

रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्टिंग के दौरान Muse ने कुछ कर्मचारियों को ऐसे बैंक बैलेंस के आंकड़े दिखाए, जिन्हें उन्होंने मांगा नहीं था। यह जानकारी कहां से आई, इसकी स्पष्ट वजह सामने नहीं आई। कुछ कर्मचारियों को बच्चों की देखभाल, करियर सलाह और ऐसे प्रोडक्ट ऑर्डर से जुड़े संदेश भी मिले, जिनके बारे में उन्होंने कभी पूछा ही नहीं था। एक टेस्टर्स ने बताया कि मौसम और समय की जानकारी वाली चैट में Muse ने अचानक दो अलग-अलग बैंकों से जुड़े अपडेट भी भेज दिए। इससे यह सवाल उठा कि AI एजेंट बिना निर्देश के निजी वित्तीय जानकारी कैसे दिखा रहा था।

READ MORE: Meta पर 2 करोड़ का जुर्माना, जानें कंपनी पर कितना असर होगा!

लॉन्च से पहले मिली चेतावनी, फिर भी सितंबर में हुआ रिलीज

Reuters के अनुसार, कर्मचारियों ने Muse के लॉन्च से ठीक एक हफ्ते पहले इन सुरक्षा खामियों को लेकर चिंता जताई थी। इसके बावजूद Meta ने सितंबर 2026 में इसे तय समय पर लॉन्च कर दिया। Meta के प्रवक्ता डेनियल रॉबर्ट्स ने Reuters को बताया कि रिपोर्ट में दिए गए उदाहरण अलग-अलग घटनाएं थीं। हालांकि, उन्होंने उस आंतरिक पोस्ट के मौजूद होने से इनकार नहीं किया, जिसमें कर्मचारियों ने चिंताएं उठाई थीं। टेस्टिंग टीम ने Muse के ह्यूमन कंसीयर्ज फीचर पर भी सवाल उठाए। इस सुविधा में AI किसी काम को खुद पूरा नहीं कर पाता, तो इंसानी कर्मचारी फोन कॉल के जरिए मदद करते हैं। कर्मचारियों को डर था कि इससे यूजर्स की संवेदनशील जानकारी कॉल सेंटर के लोगों तक पहुंच सकती है।

READ MORE: Meta के Instagram पर गंभीर आरोप, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

शेयर की गई चैट भी हो सकती थी सार्वजनिक

साइबर सुरक्षा कंपनी Claroc ने भी Muse के चैट-शेयरिंग फीचर में खामी मिलने की बात कही। कंपनी के मुताबिक, शेयर की गई बातचीत के लिंक सार्वजनिक रूप से खोजे जा सकने वाले DNS रिकॉर्ड में दिख रहे थे। यानी Muse के जरिए चैट साझा करने वाले यूजर्स को शायद पता ही नहीं था कि सही DNS खोज के जरिए दूसरे लोग भी उन लिंक को ढूंढ सकते हैं। फिलहाल, इन घटनाओं से Muse की सुरक्षा और यूजर्स की निजता पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। Meta ने इन्हें अलग-अलग मामले बताया है, लेकिन असली चिंता यह है कि AI एजेंट को निजी डेटा तक कितनी पहुंच मिलनी चाहिए और उस पर निगरानी कैसे रखी जाए।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss