Bitcoin, Ethereum और Solana ETF से Gemini की छुट्टी तय!

Bitcoin, Ethereum और Solana ETF से Gemini की छुट्टी तय!

7 mins read
3 views
November 20, 2026

VanEck Gemini Custody : एसेट मैनेजमेंट कंपनी VanEck ने अपने Bitcoin, Ethereum और Solana ETF के लिए Gemini के साथ कस्टडी और क्लियरिंग समझौते खत्म करने का फैसला किया है। यह बदलाव 16 फरवरी 2027 के आसपास लागू होगा। इसके बाद भी तीनों फंड की मुख्य कस्टडी की जिम्मेदारी Coinbase Custody के पास बनी रहेगी। VanEck ने इस फैसले की जानकारी अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) को दी गई फाइलिंग में दी है। हालांकि, कंपनी ने Gemini से समझौते खत्म करने की वजह नहीं बताई है।

VanEck ने Gemini से तोड़ा नाता, Bitcoin समेत 3 ETF की कस्टडी अब Coinbase के पास

VanEck ने Gemini के साथ क्यों खत्म किए समझौते?

VanEck ने 16 नवंबर की घटनाओं से जुड़ी जानकारी 19 नवंबर को SEC में दाखिल Form 8-K के जरिए दी। ये दस्तावेज तीन ETF के लिए जमा किए गए हैं। इनमें VanEck Bitcoin ETF (HODL), VanEck Ethereum ETF (ETHV) और VanEck Solana ETF (VSOL) शामिल हैं। फाइलिंग के मुताबिक, VanEck Digital Assets ने Gemini Trust Company को लिखित नोटिस भेजकर दो समझौते खत्म करने का फैसला किया है। इनमें कस्टडी सर्विस और क्लियरिंग एग्रीमेंट शामिल हैं। हालांकि, 16 फरवरी तक Gemini अपनी सेवाएं जारी रखेगा। यानी समझौते खत्म होने तक मौजूदा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं होगा।

READ MORE: Bitcoin Price में ठहराव, क्रिप्टो बाजार में अब क्या होगा बड़ा बदलाव?

Bitcoin, Ethereum और Solana ETF पर क्या होगा असर?

Gemini अब तक तीनों फंड के लिए क्रिप्टो और नकदी का एक हिस्सा संभालता था। कस्टडी समझौते के तहत कंपनी फंड की कुछ डिजिटल संपत्तियां अपने सुरक्षित खाते में रखती थी। वहीं, क्लियरिंग समझौते के तहत Gemini क्रिप्टोकरेंसी की खरीद और बिक्री से जुड़े लेनदेन निपटाने में मदद करता था।

तीनों ETF के समझौते अलग-अलग तारीखों पर हुए थे।

  • Bitcoin ETF: दोनों समझौते 26 अक्टूबर 2023 को हुए थे।
  • Ethereum ETF: कस्टडी समझौता 8 मई 2024 और क्लियरिंग समझौता 29 मई 2024 को हुआ था।
  • Solana ETF: कस्टडी समझौता 13 जून 2025 और क्लियरिंग समझौता 29 मई 2024 को हुआ था।

Coinbase के पास बनी रहेगी कस्टडी की जिम्मेदारी

इस बदलाव के बावजूद Coinbase Custody Trust Company तीनों ETF की क्रिप्टोकरेंसी की कस्टडी संभालती रहेगी। यानी Bitcoin ETF के Bitcoin, Ethereum ETF के Ether और Solana ETF के SOL की सुरक्षा की जिम्मेदारी Coinbase के पास रहेगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, Coinbase Bitcoin और Ethereum ETF के लिए प्राइम ब्रोकर समझौते के तहत कस्टडी देता है। वहीं, Solana ETF के लिए अलग SOL कस्टडी समझौता है। हालांकि, VanEck ने यह साफ नहीं किया है कि Gemini के पास रखी संपत्तियां Coinbase को ट्रांसफर की जाएंगी या नहीं।

READ MORE: क्रिप्टो ठगों पर अमेरिका का शिकंजा, 30 एजेंसियां मिलकर करेंगी कार्रवाई

Solana ETF की स्टेकिंग सेवा भी होगी बंद

इस फैसले का असर Solana ETF की स्टेकिंग सेवा पर भी पड़ेगा। अभी Gemini फंड के SOL टोकन की स्टेकिंग में मदद करता है। स्टेकिंग में टोकन को ब्लॉकचेन नेटवर्क की सुरक्षा और संचालन में मदद के लिए लॉक किया जाता है। इसके बदले रिवॉर्ड मिलता है। रिपोर्ट के मुताबिक, Gemini का स्टेकिंग समझौता भी उसकी कस्टडी सेवा खत्म होने के साथ समाप्त हो जाएगा। हालांकि, VanEck आगे Coinbase या किसी दूसरी कंपनी के जरिए स्टेकिंग जारी रखेगा या नहीं, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

DISCLAIMER: यह खबर उपलब्ध रिपोर्ट्स और आधिकारिक दस्तावेजों पर आधारित है। क्रिप्टोकरेंसी में निवेश जोखिम भरा हो सकता है। निवेश करने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss