Claude Duet AI अब खुद करेगा काम, जानें फीचर्स और कीमत

Claude Duet AI अब खुद करेगा काम, जानें फीचर्स और कीमत

8 mins read
18 views
October 22, 2026

Claude Duet : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं है। Anthropic ने Claude Duet नाम का नया AI एजेंट पेश किया है, जो यूजर के कहने से पहले ही जरूरी काम पहचान सकता है। यह ईमेल चेक करने, मीटिंग की जानकारी देने और रोज के कामों को पूरा करने में मदद करेगा। फिलहाल, इसे अमेरिका में कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए रिसर्च प्रीव्यू के रूप में पेश किया गया है।

Claude Duet AI अब खुद शुरू करेगा आपके काम, जानें इसके शानदार फीचर्स, कीमत, फायदे और इस्तेमाल करने का आसान तरीका

क्या है Claude Duet और कैसे करता है काम?

आमतौर पर AI चैटबॉट से काम कराने के लिए पहले निर्देश देना पड़ता है, लेकिन Claude Duet जुड़े हुए ऐप्स को हर कुछ घंटे में चेक कर सकता है और जरूरी कामों की जानकारी दे सकता है। उदाहरण के लिए, सुबह फोन खोलते ही आपको जरूरी ईमेल, आने वाली मीटिंग और बाकी कामों की जानकारी मिल सकती है। यह दस्तावेज, स्प्रेडशीट, प्रेजेंटेशन और वित्तीय रिपोर्ट भी तैयार कर सकता है। Anthropic के मुताबिक, Claude Duet में 6,000 से ज्यादा कनेक्टर्स और प्लगइन्स का सपोर्ट है। यह Claude Opus 5.5 मॉडल पर आधारित है। इसका अपना क्लाउड कंप्यूटर और ब्राउजर भी है, जिसकी मदद से यह लैपटॉप बंद होने या फोन से दूसरे ऐप पर जाने के बाद भी बैकग्राउंड में काम कर सकता है।

क्या Claude Duet खुद भेज सकता है ईमेल?

Claude Duet ईमेल का ड्राफ्ट तैयार करने, जानकारी व्यवस्थित करने और कई काम अपने आप करने में सक्षम है। हालांकि, जरूरी और संवेदनशील कामों के लिए यूजर की अनुमति जरूरी होगी। ईमेल भेजने, पेमेंट करने, दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने और जानकारी डिलीट करने से पहले यह मंजूरी मांगेगा। कंपनी ने सुरक्षा के लिए अतिरिक्त जांच भी जोड़ी है। हालांकि, शुरुआती वर्जन कभी-कभी निर्देशों को गलत समझ सकता है या जरूरी कामों की प्राथमिकता तय करने में गलती कर सकता है।

READ MORE: Claude में बड़ा अपडेट, Docs और Slides से बदल जाएगा काम

Claude Duet की कीमत कितनी है?

फिलहाल, Claude Duet अमेरिका में Claude Pro और Max सब्सक्राइबर्स के लिए वेटलिस्ट के जरिए उपलब्ध है। भारत में इसकी सामान्य उपलब्धता शुरू नहीं हुई है और कंपनी ने भारतीय लॉन्च की तारीख भी नहीं बताई है। इसके लिए अलग से फीस नहीं देनी होगी। यह योग्य सब्सक्रिप्शन में शामिल है।

  • Claude Pro: 20 डॉलर प्रति माह
  • Claude Max 5x: 100 डॉलर प्रति माह
  • Claude Max 20x: 200 डॉलर प्रति माह

ध्यान दें कि Claude Duet का बैकग्राउंड में इस्तेमाल भी मौजूदा सब्सक्रिप्शन की उपयोग सीमा में गिना जाएगा।

Claude Duet का इस्तेमाल कैसे करें?

इच्छुक यूजर्स आधिकारिक Claude Duet वेबसाइट पर जाकर रिसर्च प्रीव्यू की वेटलिस्ट में शामिल हो सकते हैं। मंजूरी मिलने के बाद इसे iOS और Android ऐप या claude.ai के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यूजर की मौजूदा Claude मेमोरी, स्किल्स और जुड़े ऐप्स भी इसके साथ काम कर सकते हैं।

READ MORE: Claude AI अब भारत में करेगा काम, देश में रहेगा डेटा

AI की दुनिया में बढ़ती प्रतिस्पर्धा

Claude Duet ऐसे AI टूल की श्रेणी में आता है, जो रोजमर्रा के डिजिटल काम खुद संभालने में मदद करते हैं। OpenAI और Meta जैसी कंपनियां भी इस दिशा में काम कर रही हैं। आने वाले समय में ऐसे टूल ईमेल, मीटिंग और ऑफिस के कामों को आसान बना सकते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss