पहली नौकरी पर मिलेंगे 15,000

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के तहत पहली बार नौकरी करने वाले पात्र युवाओं को 15,000 तक का प्रोत्साहन मिलता है। यह राशि आधार से जुड़े बैंक खाते में DBT के जरिए दी जाती है।

इस योजना का लाभ उन कर्मचारियों को मिल सकता है, जो पहली बार नौकरी शुरू कर रहे हैं और पहले किसी PF ट्रस्ट में योगदान नहीं किया है। वे पहले EPFO के सदस्य भी नहीं होने चाहिए।

कर्मचारी ने 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 के बीच EPFO से जुड़े संस्थान में नौकरी शुरू की हो। जॉइनिंग के समय उसकी मासिक सैलरी 10,000 या उससे कम होनी चाहिए।

योजना का लाभ लेने के लिए कर्मचारी को UMANG ऐप पर फेस ऑथेंटिकेशन से अपना UAN जनरेट और वैलिडेट करना होगा। इसके अलावा, EPFO पोर्टल पर डिजिटल वेरिफिकेशन और आधार से जुड़ा बैंक खाता जरूरी है।

पात्र कर्मचारियों को EPFO पोर्टल पर लॉग इन करके फाइनेंशियल लिटरेसी कोर्स पूरा करना होगा। इस कोर्स का उद्देश्य कर्मचारियों को बचत, सामाजिक सुरक्षा और साइबर सुरक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी देना है।

15,000 तक की प्रोत्साहन राशि दो किश्तों में दी जाएगी। 6 महीने की नौकरी पूरी करने पर पहली किश्त और 12 महीने की सेवा के साथ कोर्स पूरा करने पर दूसरी किश्त मिलेगी।