इस देश के फीसदी खुद को मानते हैं कंटेंट क्रिएटर, आखिर क्यों?

8 mins read
2 views
November 9, 2026

Youtube study: भारत में इंटरनेट का इस्तेमाल सिर्फ मनोरंजन या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं रह गया है। अब देश के युवा इसे अपनी पहचान और करियर बनाने का सबसे बड़ा मंच मान रहे हैं। यहा मैं नहीं YouTube की India SmithGeiger रिपोर्ट बता रही है। भारत के 18 से 24 वर्ष की उम्र के युवाओं में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। रिपोर्ट के अनुसार 83 प्रतिशत युवा खुद को कंटेंट क्रिएटर मानते हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म को करियर बनाने का गंभीर विकल्प समझते हैं। यह बदलाव इंटरनेट के फैलाव, स्मार्टफोन की पहुंच और Social Media के तेजी से बढ़ते प्रभाव का नतीजा है। खास बात यह है कि यह क्रिएटिव लहर अब बड़े शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि देश के छोटे शहरों से भी हजारों कंटेंट क्रिएटर उभर रहे हैं। 

डिजिटल दुनिया का नया चेहरा आय़ा सामने इस देश के 83 प्रतिशत यूथ मानते हैं अपनेआपको कंटेंट क्रिएटर, YouTube रिपोर्ट ने खोले हैरान करने वाले आंकड़े

छोटे शहरों का बड़ा कंटेंट का योगदान अहम 

लंबे समय तक माना जाता था कि कंटेंट क्रिएशन की शुरुआत और सफलता मेट्रो सिटी में ही संभव है, लेकिन मौजूदा डेटा इस धारणा को पूरी तरह बदल कर रख दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक टियर 2 और टियर 3 शहरों से आने वाले कंटेंट क्रिएटर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इंटरनेट की सस्ती उपलब्धता और Smartphone की बढ़ती पहुंच ने युवा प्रतिभाओं को नए अवसर दिए हैं। छोटे शहरों से भी क्रिएटर्स अपने स्थानीय भाषा और संस्कृति पर आधारित वीडियो बनाकर विश्वभर के दर्शकों तक पहुंच रहे हैं। क्षेत्रीय कहानी, क्षेत्रीय पहचान वाले कंटेंट की मांग इतनी बढ़ गई है। यह एक नया डिजिटल ट्रेंड बन चुका है। 

READ MORE-  अब Starlink को मिलेगा सीधी टक्कर, जानिए कौन है यह कंपनी 

कंटेंट क्रिएशन को मान रहे हैं कैरियर का विकल्प  

सिर्फ फेम या फॉलोअर्स के लिए कंटेंट बनाना अब पुरानी बात हो गई है। उभरते नए जेन जेड इस परंपरा को बदलने की ओर कदम बढ़ा चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार 75 प्रतिशत युवा  कंटेंट क्रिएशन को एक गंभीर करियर विकल्प के रूप में देखते हैं। इनके लिए YouTube, Instagram और Shorts जैसे प्लेटफॉर्म आय के स्रोत बन चुके हैं। स्पॉन्सरशिप, ब्रांड पार्टनरशिप और क्रिएटर फंड जैसे विकल्पों ने युवाओं के लिए नई संभावनाओं के दरवाजे खोल दिए हैं। रिपोर्ट यह भी बताती है कि 55 प्रतिशत क्रिएटर्स का मानना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना रहे हैं।  

READ MORE- गजब! अब फैक्ट्री में बनेंगा सर्जन, कठिन ऑपरेशन होगा सरल और सस्ती

क्रिएटर्स की पहली पसंद YouTube प्लेटफॉर्म 

जहां Instagram और अन्य प्लेटफॉर्म तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, वहीं कंटेंट क्रिएटर्स की पहली पसंद अब भी YouTube ही है। रिपोर्ट के अनुसार 90 प्रतिशत से ज्यादा भारतीय GenZ क्रिएटर्स YouTube पर सक्रिय हैं। लगातार बढ़ते रिजनल भाषा, संस्कृति से संबंधित कंटेंट की मांग यूट्यूब बढने लगी है। इससे साफ है कि भारत की भाषाई विविधता अब डिजिटल स्पेस में अपनी ताकत दिखा रही है। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।