Microsoft AI Agents : Microsoft अब इसका जवाब अपने Windows PC में ढूंढ रहा है। कंपनी ने ऐसा नया कोडिंग मॉडल पेश किया है, जो सीधे कंप्यूटर पर चल सकता है। Microsoft इसे Hybrid Intelligence की दिशा में बड़ा कदम बता रहा है।
Microsoft का बड़ा AI दांव, नए Surface PC में 128GB मेमोरी, 120 अरब से ज्यादा पैरामीटर वाले मॉडल चलेंगे आसानी से
Microsoft Local AI से बदलना चाहता है AI का तरीका
Microsoft का नया फोकस है कि Windows PC ज्यादा AI काम खुद संभालें। इसके लिए हर टास्क को डेटा सेंटर भेजना जरूरी नहीं होगा। जरूरत के हिसाब से काम कंप्यूटर या क्लाउड, दोनों में से किसी एक जगह चल सकेगा। कंपनी के मुताबिक, इससे क्लाउड कंप्यूटिंग का खर्च कम हो सकता है। साथ ही संवेदनशील डेटा वाले कामों पर यूजर और कंपनियों का ज्यादा नियंत्रण रहेगा। Microsoft ने Nvidia और DeepSeek के शक्तिशाली मॉडल के लिए भी लोकल सपोर्ट दिखाया है। कंपनी के अनुसार DeepSeek V4 का एक वर्जन कम से कम 60GB मेमोरी वाले सिस्टम पर चल सकता है और कुछ कोडिंग व रीजनिंग कामों में OpenAI GPT-5 से बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।
Microsoft Local AI अब GitHub Copilot में भी
Microsoft अपने Hybrid Intelligence मॉडल को GitHub Copilot तक भी ले जा रहा है। अब Copilot खुद तय कर सकेगा कि किसी काम को PC पर चलाना बेहतर है या क्लाउड कंप्यूटिंग का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे एजेंट आधारित कोडिंग ज्यादा तेज हो सकती है और क्लाउड टोकन पर निर्भरता घट सकती है। Microsoft ने Copilot में लोकल सैंडबॉक्सिंग भी शुरू की है। डेवलपर तय कर सकेंगे कि AI एजेंट को फाइल, नेटवर्क, क्रेडेंशियल और सिस्टम के दूसरे संसाधनों तक कितनी पहुंच मिले।
READ MORE : AI की दुनिया समझनी है? जानें ये 10 जरूरी तकनीकी शब्द
Local AI में सुरक्षा और एंटरप्राइज कंट्रोल
Microsoft के मुताबिक, यह फ्रेमवर्क GitHub Copilot और OpenAI Codex जैसे AI टूल्स में अपनाया जा रहा है। कंपनी स्थानीय AI एजेंट की गतिविधियों को यूजर की गतिविधियों से अलग पहचानने के लिए Microsoft Entra का इस्तेमाल करने की भी योजना बना रही है। इससे कंपनियों को लोकल AI एजेंट पर ज्यादा नियंत्रण मिल सकेगा। खासकर उन संस्थानों के लिए यह अहम हो सकता है, जहां डेटा प्राइवेसी और सुरक्षा बड़ी चिंता है।
READ MORE : Nvidia खरीदेगा Hugging Face, AI जगत में मचेगी हलचल!
Surface Laptop Ultra में 128GB तक मेमोरी
Microsoft ने AI के लिए ज्यादा ताकतवर Windows डिवाइस भी पेश किए हैं। Surface Laptop Ultra में Nvidia का RTX Spark प्लेटफॉर्म है। इसमें 128GB तक Unified Memory मिलती है। कंपनी के मुताबिक, यह लैपटॉप 120 अरब से ज्यादा पैरामीटर वाले AI मॉडल स्थानीय स्तर पर चला सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 2,599 डॉलर है। वहीं, Surface RTX Spark Dev Box की कीमत 5,999 डॉलर से शुरू होती है। ये डिवाइस डेवलपर्स, क्रिएटर्स और AI प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं, जिन्हें भारी AI काम के लिए ज्यादा लोकल कंप्यूटिंग पावर चाहिए।
Microsoft अब AI को सिर्फ क्लाउड तक सीमित नहीं रखना चाहता। Local AI, मजबूत PC हार्डवेयर और Hybrid Intelligence के जरिए कंपनी Windows कंप्यूटरों को AI काम के लिए ज्यादा सक्षम बनाना चाहती है।
