Bitcoin Price Today : Bitcoin करीब 86,000 डॉलर के आसपास रहा। कमजोर अमेरिकी रोजगार आंकड़ों और संस्थागत निवेश की बढ़ती मांग से क्रिप्टो बाजार का माहौल सुधरा है। हालांकि, अभी Altcoins में तेजी एक जैसी नहीं है। CoinDCX के मुताबिक, Bitcoin हाल की सीमित दायरे वाली चाल से बाहर निकला और साप्ताहिक कारोबार करीब 86,800 डॉलर पर बंद हुआ। Ethereum करीब $2,700 पर रहा। BNB, XRP और Solana में भी बढ़त देखने को मिली।
Bitcoin में फिर तेजी के संकेत दिखे, जानें संस्थागत निवेश और कमजोर अमेरिकी रोजगार आंकड़ों का क्रिप्टो बाजार पर असर।
Bitcoin में तेजी की वजह क्या है?
Pi42 के सह-संस्थापक और CEO अविनाश शेखर के मुताबिक, अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर बदले अनुमान Bitcoin के लिए नई लिक्विडिटी ला सकते हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि Bitcoin ने अभी तक मजबूत ब्रेकआउट की साफ पुष्टि नहीं की है। कमजोर अमेरिकी रोजगार आंकड़ों ने अक्टूबर में फेडरल रिजर्व की दर बढ़ाने की उम्मीद कम की है। इससे जोखिम वाली संपत्तियों को सहारा मिला। सितंबर की तेजी के बाद भी Bitcoin का मौजूदा स्तरों के आसपास टिके रहना बाजार में मांग बने रहने का संकेत है।
READ MORE: क्रिप्टो बाजार में हलचल, Bitcoin गिरा लेकिन ये बड़े Coins चढ़े
संस्थागत खरीद से Bitcoin को मिला सहारा
Delta Exchange की रिसर्च एनालिस्ट रिया सहगल ने बताया कि अमेरिकी Spot Bitcoin ETF में सितंबर के दौरान करीब 2.65 बिलियन डॉलर का निवेश आया। Bitcoin के 87,000 डॉलर के करीब लौटने के साथ बाजार की पोजिशनिंग भी मजबूत हुई है। अभी Bitcoin के लिए 87,000 डॉलर – 87,500 डॉलर सबसे अहम स्तर है। अगर कीमत इस दायरे के ऊपर टिकती है, तो 90,000 डॉलर अगला लक्ष्य बन सकता है। वहीं, 85,000 डॉलर – 85,500 डॉलर मजबूत सपोर्ट जोन है। ZebPay के हेड ऑफ ट्रेड हरीश वत्नानी ने कहा कि 84,000 डॉलर -87,000 डॉलर के आसपास की हालिया चाल बड़ी तेजी के बाद सामान्य ठहराव जैसी दिख रही है, न कि बड़ी बिकवाली।
88,000 डॉलर पार हुआ तो 90,000 डॉलर पर नजर
वत्नानी के मुताबिक, 87,000 डॉलर – 88,000 डॉलर Bitcoin के लिए अहम रेजिस्टेंस है। इसके ऊपर लगातार मजबूती मिलती है तो कीमत 90,000 डॉलर की ओर बढ़ सकती है। नीचे की तरफ 84,000 डॉलर और 82,000 डॉलर अहम स्तर हैं। Giottus के CEO विक्रम सुब्बराज ने भी संस्थागत मांग और अमेरिकी मौद्रिक नीति में नरमी की उम्मीद को Bitcoin के लिए सकारात्मक बताया। अब निवेशकों की नजर महंगाई, तेल की कीमतों और अमेरिकी Treasury yields पर रहेगी। इस महीने आने वाला US CPI डेटा और फेड की बैठक बाजार के लिए बड़े संकेत दे सकते हैं।
READ MORE: HYPE से DOT तक, DeFi Tokens में क्या खास?
क्रिप्टो बाजार की कुल वैल्यू भी बढ़ी
WazirX के संस्थापक निश्चल शेट्टी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में पूरे क्रिप्टो बाजार का कुल मार्केट कैप करीब 1.9% बढ़कर 2.95 डॉलर ट्रिलियन हो गया। Bitcoin की अगुवाई में Ethereum और दूसरी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी भी रिकवरी में शामिल रहीं। हालांकि, बढ़ती वैश्विक बॉन्ड यील्ड अभी जोखिम बनी हुई है। ज्यादा यील्ड वाले सरकारी बॉन्ड निवेशकों को Bitcoin जैसे बिना नियमित आय वाले जोखिम भरे एसेट से दूर कर सकते हैं। अभी निवेशकों के लिए सबसे अहम संकेत Bitcoin की कीमत और Treasury yields का तालमेल है। 87,500 डॉलर के ऊपर टिकाऊ तेजी और साथ में यील्ड में नरमी दिखती है, तो मौजूदा रिकवरी को ज्यादा मजबूत माना जाएगा।
