Nasdaq Listing से पहले Animoca Brands की Currenc डील अटकी

Nasdaq Listing से पहले Animoca Brands की Currenc डील अटकी

9 mins read
2 views
September 22, 2026

Animoca Brands Nasdaq : Animoca Brands और Currenc Group ने अपनी प्रस्तावित रिवर्स मर्जर डील पर बातचीत रोक दी है। दोनों कंपनियों ने 22 सितंबर को इसकी जानकारी दी है। वजह बताई गई है कि डील पूरी करने में लगने वाला समय अब दोनों कंपनियों की रणनीतिक जरूरतों से मेल नहीं खा रहा। इस डील के जरिए Animoca को Nasdaq पर लिस्ट होने का रास्ता मिल सकता था। हालांकि, इसके लिए कंपनी को कई सालों के Audited Financial Statements दाखिल करने थे। अभी यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है।

Nasdaq पर लिस्टिंग की Animoca Brands की योजना अटकी, Currenc Group के साथ डील क्यों रुकी और बाकी बचे ऑडिट का क्या असर पड़ा।

करीब 10 महीने पहले शुरू हुई थी डील

Animoca Brands और Currenc Group ने 2025 में इस रिवर्स मर्जर का प्लान सामने रखा था। यह एक Non-Binding Term Sheet था। योजना के तहत Nasdaq-listed Currenc, Australian Scheme of Arrangement के जरिए Animoca Brands के पूरे शेयर हासिल करता। डील पूरी होने के बाद संयुक्त कंपनी में Animoca के शेयरहोल्डर्स की हिस्सेदारी करीब 95% और Currenc के मौजूदा शेयरहोल्डर्स की हिस्सेदारी करीब 5% होती। Reverse merger में आम तौर पर एक छोटी लिस्टिड कंपनी बड़ी प्राइवेट कंपनी को अपने साथ जोड़ती है। इससे प्राइवेट कंपनी को पारंपरिक IPO के बिना Stock Market Listing हासिल करने का रास्ता मिलता है। कंपनियों ने शुरुआत में इस डील को 2026 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा था। बाद में Currenc ने Exclusivity Period को 30 जून तक बढ़ाया था।

चार साल के ऑडिट जरूरी थे, अभी काम बाकी

डील की सबसे अहम शर्तों में Animoca के पुराने फाइनेंशियल स्टेटमेंट का ऑडिट शामिल था। Term Sheet के मुताबिक, कंपनी को 2022, 2023, 2024 और 2025 वित्तीय वर्षों के Audited Statements ASIC में दाखिल करने थे। Animoca ने 17 जुलाई को FY2023 का Audited Financial Statement जारी किया। कंपनी के मुताबिक, यह इस साल जारी किया गया उसका दूसरा Audited Accounts Set था। इससे पहले FY2022 की Audited रिपोर्ट जनवरी 2026 में आई थी।

अभी FY2024 की Audited Statements तैयार करने का काम चल रहा है। FY2025 के लिए कंपनी ने 8 सितंबर को Investor Update जरूर जारी किया था, लेकिन वह Audited Financial Statements नहीं था। वह एक Unaudited Performance Update था। यानी जरूरी 4 सालों में से अभी सभी Audited Accounts उपलब्ध नहीं थे। यही वजह है कि साल के अंत तक डील पूरी करने की समयसीमा चुनौतीपूर्ण बन गई थी।

READ MORE : Crypto Exchange Fees: Trading, Withdrawal और Deposit Charges कैसे काम करते हैं?

कंपनियों ने क्या कहा?

Animoca Brands ने कहा कि दोनों पक्षों ने Transaction Timeline और बदलती मार्केट कंडीशन की समीक्षा की। इसके बाद उन्हें लगा कि डील पूरी करने में लगने वाला अंतरिम अवधि उनकी शॉर्ट और मीडियम टर्म रणनीतिक लक्ष्य से मेल नहीं खाता। Animoca के को-फाउंडर और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन यट सिउ ने कहा कि कंपनी के लिए Corporate Agility को प्राथमिकता देना जरूरी है। उन्होंने यह भी साफ किया कि Animoca अभी भी किसी बड़े पब्लिक एक्सचेंज पर दोबारा लिस्टिंग के रास्ते तलाश रही है।

कंपनी ने अपने ऑडिट प्रोसेस को भी जारी रखने की बात कही है। उसका कहना है कि FY2023 और FY2024 की रिपोर्ट पूरी करना मेजर एक्सचेंज के लिस्टिंग स्टेंडर्ड को पूरा करने की दिशा में अहम कदम है। दूसरी तरफ, Currenc ने अपनी अमेरिकी फाइलिंग में कहा कि मर्जर नेगोशिएशन को रोकने से उसे ग्रोथ और ऑपरेशन के लिए Financing Opportunities तलाशने में ज्यादा Flexibility मिलेगी। दोनों कंपनियां आगे परिस्थितियां अनुकूल होने पर बातचीत फिर शुरू कर सकती हैं।

READ MORE :  Coldcard Hack: Whitehats ने 52 Bitcoin सुरक्षित वापस भेजे

Nasdaq का रास्ता बंद नहीं, लेकिन नई दिशा साफ नहीं

अभी Animoca ने यह नहीं बताया है कि वह आगे किस Exchange या किस Route से Public Listing हासिल करेगी। कंपनी ने सिर्फ इतना कहा है कि वह Major Public Exchange पर Relisting के लिए काम जारी रखेगी। प्रस्तावित मर्जर भी अंतिम समझौता तक नहीं पहुंचा था। यानी यह अभी एक Non-Binding Term Sheet के स्तर पर था। इसलिए मौजूदा Suspension के बाद डील के दोबारा शुरू होने की कोई तय तारीख नहीं है।

Animoca crypto और Web3 सेक्टर में बड़ी Investor Companies में शामिल है। कंपनी के मुताबिक उसका पोर्टफोलियो 600 से ज्यादा कंपनियों और डिजिटल ऐसेट तक फैला है। इसके अपने प्रमुख प्रोजक्ट में Moca Network, Open Campus और The Sandbox शामिल हैं।

DISCLAIMER: इस खबर में दी गई जानकारी उपलब्ध कंपनी दस्तावेजों और रिपोर्ट्स पर आधारित है। डील से जुड़ी शर्तों और भविष्य की योजनाओं में बदलाव हो सकता है। निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले खुद पूरी जानकारी जांच लें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss