शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स निफ्टी बढ़े, जानें टॉप शेयर

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स निफ्टी बढ़े, जानें टॉप शेयर

6 mins read
9 views
September 18, 2026

Sensex Nifty Today : आज 18 सितंबर को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में खुले। कुछ मिनट बाद Sensex 74,453.30 पर था, जो 138.70 अंक यानी 0.19% ऊपर है। वहीं, Nifty 50 23,320.45 पर पहुंच गया, इसमें 49.85 अंक यानी 0.21% की तेजी रही।

Share Market Today: भारतीय बाजार हरे निशान में खुला, सेंसेक्स-निफ्टी की शुरुआती चाल, कच्चे तेल की कीमत, रुपये की मजबूती और एशियाई बाजारों का जानें।

सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआती बढ़त

भारतीय बाजार को आज एशियाई बाजारों से भी कुछ सपोर्ट मिला। शुरुआती कारोबार में रुपये में भी मजबूती दिखी। निवेशकों की नजर कच्चे तेल की कीमतों पर बनी हुई है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में शुरुआती बढ़त वाले प्रमुख नामों में LT, INDIGO, ICICIBANK, ETERNAL और BHARTIARTL शामिल रहे। दूसरी ओर ITC, HCLTECH, INFY, TECHM और TCS दबाव में दिखे। बाजार की चाल पर वैश्विक संकेतों का असर भी नजर आ रहा है। एशिया के कई प्रमुख बाजार आज बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Crude Oil Price Today: लगातार तीसरे दिन गिरावट

कच्चे तेल की कीमतें आज भी नीचे आईं। हालांकि, दोनों प्रमुख बेंचमार्क अभी 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर हैं। Reuters के मुताबिक, Brent crude futures करीब 1% गिरकर 103.77 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अमेरिकी WTI Futures भी करीब 1% फिसलकर 100.88 डॉलर प्रति बैरल रहा। दोनों में गुरुवार को भी करीब 1% की गिरावट आई थी। कच्चे तेल में लगातार तीसरे सत्र की कमजोरी भारतीय बाजार के लिए अहम संकेत बनी हुई है।

रुपया 16 पैसे मजबूत, 95.73 पर पहुंचा

शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे मजबूत होकर 95.73 पर पहुंच गया। इससे पहले 17 सितंबर को रुपया 95.89 पर बंद हुआ था। गुरुवार को रुपये ने 96 रुपये के स्तर के नीचे कारोबार शुरू किया था, लेकिन बाद में इसमें सुधार आया। हाल की कमजोरी पर अमेरिकी फेड के फैसले और विदेशी निवेशकों की बिकवाली का असर देखा गया था। आज रुपये की चाल और विदेशी बाजारों के संकेत भी घरेलू शेयर बाजार के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे।

एशियाई बाजारों में भी तेजी

सुबह करीब 9 बजे कई प्रमुख एशियाई बाजार हरे निशान में थे। Nikkei 225 2.15%, Hang Seng 0.61%, Taiwan Weighted 0.98% और KOSPI 2.49% ऊपर थे। Shanghai Composite में 0.99% की बढ़त रही। गुरुवार को भारतीय बाजार में मिलाजुला कारोबार हुआ था। Nifty 50 53 अंक यानी 0.23% बढ़कर 23,270.60 पर बंद हुआ। वहीं Sensex 21.86 अंक यानी 0.03% गिरकर 74,314.59 पर रहा। कल फार्मा, ऑटो और मेटल शेयरों में खरीदारी से निफ्टी को सहारा मिला था। बैंकिंग और IT शेयरों की कमजोरी ने बाजार की बढ़त सीमित की।

Disclaimer : यह खबर उपलब्ध बाजार आंकड़ों और रिपोर्ट्स के आधार पर तैयार है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है। निवेश करने से पहले खुद रिसर्च करें और जरूरत पड़ने पर वित्तीय सलाहकार की सलाह लें। यह खबर किसी शेयर को खरीदने या बेचने की सलाह नहीं है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss