AI डेटा सेंटर बूम से चमके ये 2 शेयर, 2,024% तक रिटर्न

AI डेटा सेंटर बूम से चमके ये 2 शेयर, 2,024% तक रिटर्न

9 mins read
9 views
September 1, 2026

AI Data Center Stocks : क्या AI का फायदा सिर्फ Nvidia जैसी चिप कंपनियों तक सीमित है? ऐसा नहीं है। AI डेटा सेंटर तेजी से बढ़ रहे हैं और इनके लिए बिजली, गैस, कूलिंग और पाइपिंग की जरूरत भी बढ़ रही है। इसी वजह से Welspun Corp और DEE Development Engineers जैसे शेयर निवेशकों के रडार पर हैं। दुनियाभर में डेटा सेंटर क्षमता 2025 के 103 GW से बढ़कर 2030 तक 200 GW होने का अनुमान है। JLL के मुताबिक, इसके लिए करीब 3 ट्रिलियन डॉलर तक निवेश की जरूरत पड़ सकती है। 2026 में डेटा सेंटर की बिजली खपत 26% बढ़ने की उम्मीद है।

डेटा सेंटर के लिए बिजली, गैस और कूलिंग की बढ़ रही मांग, जानें इसका फायदा किन शेयरों को मिल सकता है।

AI डेटा सेंटर बूम से पाइप कंपनियों को फायदा

अमेरिका में डेटा सेंटर डेवलपर्स अब केवल पावर ग्रिड पर निर्भर नहीं रहना चाहते। कई प्रोजेक्ट गैस से चलने वाले ऑन-साइट पावर प्लांट पर भी फोकस कर रहे हैं। इससे गैस को पावर प्लांट तक पहुंचाने वाली पाइपलाइनों की मांग बढ़ रही है। डेटा सेंटर के कूलिंग और थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम में भी खास पाइपिंग की जरूरत होती है। यही जगह है जहां Welspun Corp और DEE Development Engineers को फायदा मिल सकता है। दोनों कंपनियों के पास मजबूत ऑर्डरबुक है और अमेरिका में AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ता खर्च इनके कारोबार के लिए बड़ा अवसर बन सकता है।

Welspun Corp को अमेरिका से बड़ा फायदा

Welspun Corp दुनिया की बड़ी Large-Diameter Line Pipe कंपनियों में शामिल है। कंपनी की मौजूदगी अमेरिका, भारत और सऊदी अरब में है। अमेरिका के Large-Diameter Line Pipe बाजार में इसकी करीब 33-35% हिस्सेदारी बताई गई है। AI डेटा सेंटर के लिए अमेरिका में On-Site Gas Power Plants लगाए जा रहे हैं। इन प्लांट्स को Natural Gas Supply से जोड़ने के लिए पाइपलाइन चाहिए।

कंपनी के मुताबिक, अमेरिका में Gas Turbine का Order Pipeline अगले 4-5 साल के लिए 300 से ज्यादा हो गया है। दो साल पहले यह संख्या सिर्फ 5-10 Turbines थी। 20 अगस्त 2026 तक Welspun Corp की Global Order Book करीब ₹42,100 करोड़ थी। कंपनी को अमेरिकी प्लांट से पाइप सप्लाई के लिए ₹17,200 करोड़ का बड़ा ऑर्डर भी मिला है। इसे FY28 से FY29 के बीच पूरा किया जाना है।

FY28 से दिखेगा Expansion का पूरा असर

Welspun Corp अमेरिका के Little Rock में दो बड़े प्लांट विस्तार कर रही है। HFIW और ERW Mills पूरी तरह Commissioned हो चुके हैं। LSAW Plant के FY27 के अंत तक चालू होने की उम्मीद है। इन विस्तार योजनाओं का पूरा Financial और Volume Impact FY28 से दिखने की उम्मीद है। शेयर की बात करें तो 1 सितंबर को दोपहर 12:37 बजे Welspun Corp करीब 2,509 पर कारोबार कर रहा था। इसमें 5.06% की तेजी थी। कंपनी का Market Cap करीब 66,185 करोड़ है। शेयर का Stock P/E 28.7, ROCE 22.9% और ROE 19.4% है। 52 Week High 2,513 और Low 710 है। शेयर ने एक साल में करीब 200% और पांच साल में करीब 2,024.99% रिटर्न दिया है।

DEE Development Engineers को Cooling से मौका

DEE Development Engineers यानी DDEL Process Piping Solutions के क्षेत्र में बड़ी कंपनियों में शामिल है। कंपनी 27 से ज्यादा देशों और चार महाद्वीपों में काम करती है। भारत और Thailand में इसके कुल 7 Manufacturing Facilities हैं। कंपनी की सालाना क्षमता 93,500 Metric Tonnes Process Piping और 32,400 Metric Tonnes Heavy Fabrication है। डेटा सेंटर में हजारों Server Racks से काफी गर्मी पैदा होती है। इसे नियंत्रित रखने के लिए Cooling Systems जरूरी हैं। DDEL Chillers और Thermal Management Networks के लिए Rigid और Metal Piping Solutions देती है। Management के मुताबिक, हर 25 MW Data Centre Capacity पर करीब ₹25 करोड़ का Piping Revenue Opportunity हो सकता है।

Thailand Plant तीन साल तक पूरी तरह Booked

DDEL के Thailand Plant की क्षमता 14,500 MTPA है। यहां कंपनी Siemens, GE और Nooter Eriksen जैसे Global OEMs के लिए Specialized HRSG Piping सप्लाई करती है। यह Plant अगले 3 साल के लिए 100% Booked है। HRSG यानी Heat Recovery Steam Generator गर्म गैसों से भाप बनाने में मदद करता है। इस भाप को Steam Turbine तक पहुंचाने के लिए खास पाइपिंग की जरूरत होती है। 30 जून तक DDEL की Order Book करीब 2,428 करोड़ रुपये थी। इससे लगभग 2 साल की Revenue Visibility मिलती है।

DDEL के नतीजे और शेयर रिटर्न

Q1FY27 में DDEL का Revenue 31.6% बढ़कर 294.5 करोड़ रुपये रहा। EBITDA 38.7% बढ़कर 49.7 करोड़ रुपये और EBITDA Margin 16.9% रहा। Net Profit 22.4% बढ़कर 16.1 करोड़ रुपये पहुंचा। कंपनी को 9MFY27 में 1,300 से 1,800 करोड़ रुपये के नए Orders मिलने की उम्मीद है। FY27 Revenue Target 1,500 करोड़ रुपये है। FY30 तक Consolidated Revenue को 2,500 करोड़ रुपये और Margin को 20% तक ले जाने का लक्ष्य है। DDEL के शेयर ने एक साल में 128.41% और पांच साल में 82% रिटर्न दिया है।

Disclaimer: यह खबर सिर्फ जानकारी के लिए है। हम किसी शेयर, IPO या म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देते। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss