Apple Event 2026: iPhone Ultra और 18 Pro का लॉन्च कब

Apple Event 2026: iPhone Ultra और 18 Pro का लॉन्च कब

6 mins read
19 views
August 27, 2026

Apple Event 2026: Apple ने अपने अगले लॉन्च इवेंट का ऐलान कर दिया है। ‘Surprise and Shine’ इवेंट 9 सितंबर को होगा। भारतीय समय के मुताबिक कार्यक्रम रात 10:30 बजे शुरू होगा। इस इवेंट में कंपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज के साथ अपना पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन पेश कर सकती है।

Apple का बड़ा लॉन्च इवेंट, जानिए iPhone 18 Pro, iPhone Ultra, Apple Watch Series 12 और AirPods 5 में क्या नया मिल सकता है।

Apple Surprise and Shine Event कब और कहां देखें?

Apple का मुख्य कार्यक्रम 10 बजे PT यानी भारत में रात 10:30 बजे IST शुरू होगा। कंपनी इसे कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाइव दिखाएगी। Apple ने अपने आधिकारिक YouTube चैनल पर भी लाइवस्ट्रीम की तैयारी कर ली है। इसके अलावा यूजर्स Apple TV और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भी कार्यक्रम देख सकेंगे। अभी कंपनी ने सभी प्रोडक्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि, पिछले कुछ समय से सामने आ रही रिपोर्ट्स में संभावित लॉन्च की जानकारी मिल रही है।

iPhone 18 Pro और Pro Max पर रहेंगी नजरें

इवेंट में Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च होने की उम्मीद है। दोनों फोन पिछले मॉडल की तरह दिख सकते हैं, लेकिन कैमरा डिजाइन में बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल के iPhone मॉडल्स में A20 Pro चिपसेट मिलने की उम्मीद है। iPhone 18 Pro सीरीज में बड़े कैमरा लेंस कटआउट भी दिए जा सकते हैं।

Bloomberg के Mark Gurman ने X पर पोस्ट में Apple के इवेंट पोस्टर को लेकर भी संकेत दिए हैं। उनके मुताबिक Apple लोगो के आसपास दिख रही रोशनी iPhone 18 Pro Max के मैकेनिकल अपर्चर की ओर इशारा कर सकती है। पोस्टर का Sky Blue रंग नए कलर विकल्पों का संकेत भी माना जा रहा है।

READ MORE: इन Smartphone को सालों तक मिलती हैं Software Updates!

पहली फोल्डेबल iPhone Ultra का इंतजार

Apple इस बार फोल्डेबल फोन बाजार में एंट्री कर सकता है। इसे iPhone Ultra नाम से पेश किए जाने की चर्चा है। यह बुक-स्टाइल डिजाइन वाला फोल्डेबल फोन हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें अंदर की तरफ Samsung की फोल्डेबल स्क्रीन इस्तेमाल हो सकती है। स्क्रीन में बीच की क्रीज काफी कम दिखने की उम्मीद है। फोन का डिजाइन Samsung Galaxy Z Fold 8 जैसा चौड़ा और पासपोर्ट-स्टाइल हो सकता है। इसमें Pro मॉडल के तीन कैमरों के बजाय डुअल रियर कैमरा मिल सकता है। बेहतर गर्मी प्रबंधन के लिए मदरबोर्ड लेआउट में भी बदलाव संभव है।

READ MORE: Smartphone को लेकर नई रिपोर्ट ने बढ़ाई करोड़ों यूजर्स की टेंशन

Apple Watch Series 12 और AirPods 5 भी संभव

iPhone के अलावा Apple Apple Watch Series 12 और AirPods 5 भी पेश कर सकता है। Watch Series 12 में ज्यादा ताकतवर चिपसेट मिलने की उम्मीद है। नई वॉच में कुछ नए हेल्थ फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं। वहीं AirPods 5 भी इस इवेंट का हिस्सा हो सकते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।