Gold Price 4 July: आज कितना महंगा हुआ सोना?

Gold Price 4 July: आज कितना महंगा हुआ सोना?

5 mins read
9 views
August 4, 2026

Gold Rate Today: 4 अगस्त को भारत में सोने की कीमतों में बढ़त दर्ज की गईजानिए 22 और 24 कैरेट सोने का ताज़ा भाव 

Gold Rate Today: सोनी की कीमत में एक बार फिर बढ़त दर्ज की गई है। आज भारत में 24 कैरेट सोने का भाव 14,204 प्रति ग्राम, 22 कैरेट 13,011 प्रति ग्राम और 18 कैरेट 10,653 प्रति ग्राम पर पहुंच गया है। अगस्त की शुरुआत से ही सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है, जिससे खरीदारों की नजर बाजार पर बनी हुई है।

आज देश के बड़े शहरों में क्या है सोने का भाव?

अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिला।

दिल्ली: 24 कैरेट 1,42,043, 22 कैरेट 1,30,111

मुंबई: 24 कैरेट 1,42,185, 22 कैरेट 1,30,241

कोलकाता: 24 कैरेट 1,43,179, 22 कैरेट 1,31,152

चेन्नई: 24 कैरेट 1,43,321, 22 कैरेट 1,31,282

बेंगलुरु: 24 कैरेट 1,42,043, 22 कैरेट 1,30,111

पुणे: 24 कैरेट 1,42,043, 22 कैरेट 1,30,111

चेन्नई और कोलकाता में सोने की कीमतें अन्य बड़े शहरों की तुलना में थोड़ी अधिक बनी हुई हैं।

READ MORE: आज इन शेयरों से कमाई का मौका, देखें पूरी लिस्ट

अगस्त में लगातार बढ़ रहा है सोने की कीमत

अगस्त में अब तक सोने की कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है। 1 अगस्त को 22 कैरेट सोना 1,29,521 और 24 कैरेट 1,41,399 था। वहीं, 4 अगस्त को यह बढ़कर 1,30,111 और 1,42,043 पर पहुंच गया। यानी सिर्फ चार दिनों में दोनों श्रेणियों में करीब 0.46% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इस महीने का सबसे ऊंचा स्तर भी 4 अगस्त को ही दर्ज किया गया।

पिछले एक साल में कैसी रही कीमतों की चाल?

अगर लंबे समय का रुख देखें तो सोने की कीमतों में मजबूत बढ़त दिखाई देती है। पिछले 1 साल में 24 कैरेट सोने का औसत भाव 1,37,957 रहा, जबकि 22 कैरेट का औसत 1,26,425 दर्ज किया गया। हालांकि, पिछले 90 और 180 दिनों की तुलना में मौजूदा औसत कीमतें कुछ कम रही हैं, लेकिन अगस्त की शुरुआत में फिर से तेजी लौटती दिख रही है। ऐसे में निवेशक और खरीदार दोनों बाजार की अगली चाल पर नजर बनाए हुए हैं।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/latest-news/dubai-gold-souk-deira-unique-gold-items/

सोने की कीमतों में फिलहाल तेजी का रुख बना हुआ है। अगर आप निवेश या आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अपने शहर का ताज़ा भाव जरूर जांच लें, क्योंकि अलग-अलग शहरों में कीमतों में हल्का अंतर हो सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss