Aurora Mainnet Outage

Aurora Mainnet हुआ ठप, TVL 99% गिरने से बढ़ी चिंता

8 mins read
19 views
July 20, 2026

Aurora Mainnet Outage: क्या कभी अरबों डॉलर की वैल्यू संभालने वाला ब्लॉकचेन नेटवर्क कुछ ही मिनटों के लिए बंद हो जाए? Aurora Mainnet Outage ने आज ऐसा ही सवाल खड़ा कर दिया। सोमवार तड़के Aurora का मेननेट करीब 30 मिनट तक उपलब्ध नहीं रहा। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी तरह की हैकिंग, फंड चोरी या यूजर्स के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई।

Aurora Mainnet पर आए अस्थायी आउटेज के बाद इसकी घटती एक्टिविटी फिर चर्चा, पढ़िए क्या हुआ, कितना असर पड़ा और क्यों लगातार कमजोर हो रहा है यह ब्लॉकचेन नेटवर्क।

Aurora Mainnet Outage के दौरान क्या हुआ?

ऑन-चेन मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म Onchain Lens के मुताबिक, Aurora Mainnet 02:16:11 UTC से डाउन हो गया था। कुछ देर तक यूजर्स नेटवर्क का इस्तेमाल नहीं कर सके और उन्हें ब्लॉक एक्सप्लोरर के जरिए स्थिति देखने की सलाह दी गई। करीब आधे घंटे बाद नेटवर्क फिर से सामान्य रूप से चालू हो गया। अब तक Aurora की ओर से इस आउटेज को लेकर कोई आधिकारिक विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह किसी साइबर हमले या स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट की समस्या से जुड़ा मामला नहीं था। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की छोटी तकनीकी रुकावटें कई EVM नेटवर्क पर समय-समय पर देखने को मिलती हैं।

Aurora नेटवर्क आखिर क्या है?

Aurora एक EVM-Compatible नेटवर्क है, जिसे NEAR Protocol पर बनाया गया है। इसका उद्देश्य Ethereum आधारित ऐप्स और स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स को कम लागत में चलाना है। इसकी शुरुआत नवंबर 2021 में हुई थी। लॉन्च के समय इस प्रोजेक्ट ने 12 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई थी। इसमें Pantera Capital, Electric Capital और Dragonfly Capital जैसे बड़े निवेशकों ने पैसा लगाया था। उस समय इसे Ethereum डेवलपर्स के लिए एक बड़े विकल्प के तौर पर देखा जा रहा था।

READ MORE: Knaken कंगाल, करोड़ों का क्रिप्टो फंड गायब, निवेशकों में मचा हड़कंप

99% गिर चुकी है नेटवर्क की गतिविधि

Aurora की सबसे बड़ी चिंता सिर्फ आउटेज नहीं, बल्कि इसकी लगातार घटती गतिविधि है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 2022 में इस नेटवर्क का कुल लॉक फंड (TVL) करीब 2.5 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया था। अब यह घटकर सिर्फ करीब 4.65 मिलियन डॉलर रह गया है, यानी लगभग 99% की गिरावट। Aurora का मूल टोकन AURORA भी अपने रिकॉर्ड स्तर से करीब 99% टूट चुका है। कभी इसकी कीमत 35 डॉलर के आसपास थी, जबकि अब यह कुछ सेंट तक सीमित रह गई है। कम होती लिक्विडिटी और घटते निवेशकों ने नेटवर्क की स्थिति को कमजोर कर दिया है।

NEAR Protocol पर भी दिखा असर

Aurora जिस NEAR Protocol पर चलता है, वहां भी पिछले कुछ वर्षों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। NEAR का मार्केट कैप लगभग 11 बिलियन डॉलर से घटकर करीब 1.4 बिलियन डॉलर रह गया। वहीं, इसका TVL भी करीब 500 मिलियन डॉलर के उच्च स्तर से घटकर लगभग 100 मिलियन डॉलर तक आ गया। हालांकि, NEAR लगातार नए प्रोटोकॉल अपडेट और तकनीकी सुधार कर रहा है, लेकिन पहले जैसी पूंजी और निवेशकों की वापसी अभी नहीं दिख रही।

READ MORE: Uk में क्रिप्टो टैक्स बदलेगा, निवेशकों को मिलेगी बड़ी राहत

Aurora Mainnet का ताज़ा आउटेज ज्यादा देर तक नहीं चला और किसी वित्तीय नुकसान की खबर भी नहीं आई। लेकिन यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि कभी तेज़ी से बढ़ने वाला यह नेटवर्क अब पहले जैसी सक्रियता और निवेशकों का भरोसा खो चुका है। आने वाले समय में Aurora की सबसे बड़ी चुनौती तकनीकी नहीं, बल्कि अपने इकोसिस्टम को फिर से मजबूत बनाना होगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Samsung Galaxy z Fold 8 Production Target
Previous Story

Samsung Galaxy Z Fold 8 पर बड़ा दांव, बढ़ाया उत्पादन लक्ष्य

Uday Ruddaraju Openai CTO Compute Xai
Next Story

कौन हैं उदय रुद्दाराजू? बने OpenAI के नए CTO

Latest from Cryptocurrency

Knaken कंगाल, करोड़ों का क्रिप्टो फंड गायब, निवेशकों में मचा हड़कंप

Knaken कंगाल, करोड़ों का क्रिप्टो फंड गायब, निवेशकों में मचा हड़कंप

Knaken Bankrupt: क्या आपका पैसा किसी क्रिप्टो प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित है? नीदरलैंड के क्रिप्टो एक्सचेंज Knaken के दिवालिया होने के बाद यह सवाल फिर

Don't Miss