LinkedIn Free vs Premium: क्या आप जानते हैं कि भारत में 12 करोड़ से ज़्यादा LinkedIn यूज़र्स हैं, लेकिन उनमें से ज़्यादातर को यह नहीं पता कि Free और Premium अकाउंट में आखिर फर्क क्या है? अगर आप नौकरी ढूंढ रहे हैं, बिज़नेस बढ़ाना चाहते हैं या अपना नेटवर्क मज़बूत करना चाहते हैं तो LinkedIn Premium आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है।
LinkedIn Premium के अलग-अलग प्लान्स में क्या है अंतर? जानिए फीचर्स, फायदे और आपके लिए कौन सा प्लान सबसे बेहतर है।
LinkedIn Premium क्या होता है?
LinkedIn एक प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है, जो दो तरह के अकाउंट ऑफर करता है Basic (मुफ्त) और Premium (पेड)। Free अकाउंट में आप कनेक्शन बना सकते हैं, प्रोफाइल देख सकते हैं और सर्च कर सकते हैं। लेकिन Premium अकाउंट में आपको ढेर सारे एडवांस्ड टूल्स मिलते हैं।
LinkedIn अभी 6 तरह के Premium प्लान ऑफर करता है:
- Premium Career नौकरी ढूंढने वालों के लिए
- Premium Business बिज़नेस ग्रोथ के लिए
- Premium All-in-One छोटे कारोबारियों के लिए
- Sales Navigator सेल्स टीम के लिए
- Recruiter Lite HR प्रोफेशनल्स के लिए
- LinkedIn Learning स्किल सीखने के लिए
Free vs Premium असली फर्क क्या है?
- Free अकाउंट में मिलता है
- कनेक्शन बनाना और प्रोफाइल देखना
- सीमित InMail मैसेज (सिर्फ Receive करना)
- हफ्ते में 3 सर्च सेव करने की सुविधा
- बेसिक जॉब सर्च
- Premium अकाउंट में मिलता है:
- InMail Credits Career में 5, Business में 15, Sales Navigator में 50 तक
- 365 दिन का Profile Views इतिहास
- LinkedIn Learning के 20,000+ कोर्स मुफ्त
- Applicant Insights जानें कि आप बाकी Applicants से कहाँ खड़े हैं
- AI टूल्स प्रोफाइल सुधारने और मैसेज लिखने में मदद
- Private Browsing बिना बताए दूसरों की प्रोफाइल देखें
भारत में LinkedIn Premium की कीमत कितनी है?
2026 में भारत में Premium Career की कीमत लगभग 1,850 प्रति माह से शुरू होती है। सालाना प्लान लेने पर 15-25% की बचत होती है। सबसे अच्छी बात पहला महीना बिल्कुल मुफ्त मिलता है, यानी बिना एक भी रुपया खर्च किए आप पूरे फीचर्स आज़मा सकते हैं।
करियर काउंसलर रोहित शर्मा कहते हैं जो लोग actively job hunt कर रहे हैं, उनके लिए Premium Career का एक महीना भी काफी होता है। InMail से सीधे Recruiter तक पहुँचना बहुत बड़ा फायदा है।
READ MORE: LinkedIn क्या है और यह कैसे काम करता है?
किसके लिए फायदेमंद है LinkedIn Premium?
हर किसी के लिए Premium ज़रूरी नहीं, लेकिन अगर आप इनमें से एक हैं तो ज़रूर सोचें:
- नौकरी बदलनी है- Premium Career लें
- Freelancing या Consulting करते हैं,- Business प्लान बेहतर है
- B2B Sales में हैं- Sales Navigator सबसे काम का है
- Hiring करते हैं- Recruiter Lite सही रहेगा
READ MORE: LinkedIn Profile Optimization Guide: ज्यादा Reach और Job Opportunities कैसे पाएं?
LinkedIn Premium एक स्मार्ट इन्वेस्टमेंट है। बशर्ते आप इसे सही मकसद के लिए लें। पहले फ्री ट्रायल लो, फीचर्स परखो, फिर तय करो। बेकार में पैसे मत जलाओ।
FAQ: LinkedIn Premium से जुड़े ज़रूरी सवाल
Q1. क्या LinkedIn Premium का Free Trial मिलता है?
हाँ, नए यूज़र्स को 1 महीने का Free Trial मिलता है। Trial खत्म होने से पहले Cancel कर सकते हैं।
Q3. क्या Free अकाउंट से Job Apply हो सकती है?
हाँ, लेकिन Premium में आपको Featured Applicant Badge मिलता है जो आपको भीड़ से अलग दिखाता है।
Q4. InMail क्या होता है?
InMail एक Premium फीचर है जिससे आप किसी भी LinkedIn यूज़र को Direct Message भेज सकते हैं चाहे आप उनसे कनेक्टेड हों या नहीं।
Q5. क्या LinkedIn Premium सच में Worth It है?
अगर आप actively networking, job hunting या sales कर रहे हैं? बिल्कुल हाँ। Casual यूज़र के लिए Free अकाउंट काफी है।
