Best Phone June 2026

Xiaomi, Lava और Motorola के नए फोन खरीदें, जानें कीमत

6 mins read
7 views
June 8, 2026

Best Phone June 2026: नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है तो यह हफ्ता आपके लिए एकदम सही है। 9, 10 और 11 जून को तीन बड़े ब्रैंड्स Xiaomi, Lava और Motorola एक साथ अपने लेटेस्ट फोन बाज़ार में उतार रहे हैं। Xiaomi 17T, Lava Bold N2 5G और Motorola Edge 70 Pro Plus तीनों अलग-अलग बजट में हैं, इसलिए हर तरह के खरीदार के लिए कुछ न कुछ ज़रूर है।

Xiaomi, Lava और Motorola के नए स्मार्टफोन जल्द बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। जानिए इन फोनों की कीमत, सेल डेट और लॉन्च ऑफर्स से जुड़ी जरूरी जानकारी।

Lava Bold N2 5G: बजट खरीदारों की पहली पसंद

सबसे पहले सेल शुरू होगी Lava Bold N2 5G की। 9 जून को दोपहर 12 बजे से यह फोन Amazon और Lava की ऑफिशियल वेबसाइट पर मिलने लगेगा। इस फोन का सिर्फ एक वेरिएंट है  4GB RAM और 64GB स्टोरेज। असली कीमत 12,999 है, लेकिन स्पेशल लॉन्च प्राइस के तहत यह 11,999 में मिलेगा। यानी सीधे 1,000 की बचत पहले दिन ही। जो लोग पुराने 4G फोन से 5G में अपग्रेड करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक किफ़ायती मौका है। फोन में 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी और Android 16 है। घरेलू ब्रैंड Lava का यह फोन Made in India भी है।

READ MORE: भारत में Smartphones की बिक्री में भारी गिरावट, Xiaomi सबसे पीछे

Xiaomi 17T:  प्रीमियम सेगमेंट का नया दावेदार

एक दिन बाद, 10 जून को Xiaomi का बहुप्रतीक्षित Xiaomi 17T Amazon और mi.com पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। यह Xiaomi की T-सीरीज की भारत में 2022 के बाद पहली वापसी है। इस फोन की कीमत इस तरह है।

  • 12GB + 256GB: 59,999
  • 12GB + 512GB: 64,999

अगर आप HDFC, SBI, ICICI या American Express कार्ड से भुगतान करते हैं तो 5,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। यानी असरदार कीमत सिर्फ 54,999 पड़ सकती है। फोन में Leica-ट्यून्ड ट्रिपल कैमरा, 50MP + 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो (5x ऑप्टिकल जूम), 6,500mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 6.59 इंच AMOLED 1.5K 120Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिप है। टेक एनालिस्ट आकाश वर्मा कहते हैं, ₹55,000 के प्रभावी दाम में Leica कैमरा, बड़ी बैटरी और ताज़ा Dimensity चिप Xiaomi 17T ने इस सेगमेंट में बाकी सबको मुश्किल में डाल दिया है।

Motorola Edge 70 Pro Plus: 47,999 में 7000mAh बैटरी और 50x जूम

तीसरी और आखिरी सेल 11 जून को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। Motorola का यह फ्लैगशिप Flipkart और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर मिलेगा। कीमत है 47,999 जिसमें आपको मिलता है 12GB RAM और 256GB स्टोरेज। फीचर्स की बात करें तो 6.8 इंच AMOLED 144Hz डिस्प्ले, 5,200 nits पीक ब्राइटनेस, तीन 50MP कैमरे, 50x AI जूम, 7,000mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिप है।

READ MORE: Smartphone को लेकर नई रिपोर्ट ने बढ़ाई करोड़ों यूजर्स की टेंशन

तीनों फोन अलग-अलग ज़रूरतों के लिए बने हैं। बजट चाहिए तो Lava Bold N2 5G, प्रीमियम कैमरा चाहिए तो Xiaomi 17T और दमदार बैटरी के साथ फ्लैगशिप एक्सपीरियंस चाहिए तो Motorola Edge 70 Pro Plus बेस्ट ऑप्शन है। तीनों की सेल इसी हफ्ते है देरी मत करिए।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Ethereum-DeFi-Protocol
Previous Story

क्रिप्टो निवेशकों को झटका, Ambient Finance से 95 लाख रुपये उड़ाए

Karuppu-on-OTT
Next Story

फैंस के लिए खुशखबरी, सूर्या की Karuppu OTT पर रिलीज

Latest from Gadgets

Don't Miss