LinkedIn Personal Branding: LinkedIn अब सिर्फ नौकरी खोजने की जगह नहीं रही यह आपकी पेशेवर पहचान बनाने का सबसे बड़ा मंच बन चुका है। दुनिया भर में 1.2 अरब से ज्यादा सदस्यों वाले इस प्लेटफॉर्म पर अगर आप सही तरीके से काम करें, तो बिना किसी बड़े पद या हजारों फॉलोअर्स के भी आप अपनी एक मजबूत पहचान बना सकते हैं।
क्या आपका LinkedIn प्रोफाइल सही तरीके से काम कर रहा है? जानें प्रोफाइल ऑप्टिमाइजेशन, कंटेंट शेयरिंग और नेटवर्किंग से अपनी पेशेवर पहचान मजबूत बनाने के आसान टिप्स।
ज़्यादातर लोग LinkedIn का गलत इस्तेमाल क्यों करते हैं?
सबसे बड़ी गलती यह है कि लोग LinkedIn को एक Digital Resume की तरह इस्तेमाल करते हैं बस प्रोफाइल बना दी और भूल गए। वे सिर्फ दूसरों की पोस्ट देखते रहते हैं, खुद कुछ शेयर नहीं करते। बिना किसी मकसद के कनेक्शन रिक्वेस्ट भेजते हैं। नतीजा यह होता है कि उनकी प्रोफाइल गुमनाम रहती है और कोई अवसर नहीं मिलता। LinkedIn पर सफलता के लिए तीन चीजें जरूरी हैं। इरादा, निरंतरता और यह स्पष्टता कि आप किस चीज के लिए जाने जाना चाहते हैं।
4 तरीके जो आपकी LinkedIn पहचान बदल देंगे
- प्रोफाइल को ऐसे बनाएं जैसे पूरा करियर इस पर टिका हो
आपकी LinkedIn profile अक्सर वह पहली जगह होती है जहां कोई आपसे मिलता है इसलिए इसे यादगार बनाना जरूरी है। सबसे पहले अपनी हेडलाइन पर ध्यान दें। ज़्यादातर लोग इसे ‘Marketing में करियर बनाना चाहता हूं’ जैसे बेकार शब्दों में बर्बाद कर देते हैं। आपकी हेडलाइन पढ़कर सामने वाले को तुरंत समझ आना चाहिए कि आप क्या करते हैं और किसके लिए करते हैं।
- नियमित रूप से पोस्ट करें, लेकिन मकसद के साथ
LinkedIn उन लोगों को आगे बढ़ाता है जो लगातार और असली कंटेट (यानी मौलिक सामग्री) पब्लिश करते हैं। 90% लोग सिर्फ देखते रहते हैं इसीलिए जो लिखते हैं, उन्हें ज़्यादा मौके मिलते हैं। शुरुआत में 2-3 मुख्य विषय चुनें जिनके लिए आप जाने जाना चाहते हैं। याद रखें हर हफ्ते एक सोची-समझी पोस्ट, अनियमित रूप से की गई 10 पोस्ट से बेहतर है। अगर पूरी पोस्ट लिखना मुश्किल लगे, तो किसी और की पोस्ट पर एक कमेंट से भी शुरुआत हो सकती है। कंटेट के फॉर्मेट की बात करें तो LinkedIn का algorithm इन्हें पसंद करता है:
- Poll — लोगों की राय जानने के लिए
- Carousel post — step-by-step प्रक्रिया समझाने के लिए
- Short video — अपनी बात को personal touch देने के लिए
READ MORE: LinkedIn क्या है और यह कैसे काम करता है?
- Featured Section को अपना Digital Portfolio बनाएं
LinkedIn profile में एक Featured Section होता है जिसे ज़्यादातर लोग खाली छोड़ देते हैं। यह बड़ी भूल है। यहां आप अपने बेहतरीन काम को Pin कर सकते हैं ताकि प्रोफाइल देखते ही कोई भी आपकी काबिलियत समझ जाए।
इस सेक्शन में आप रख सकते हैं:
- किसी बड़े प्रोजोक्ट या Campaign की जानकारी
- मीडिया में आपका ज़िक्र या Coverage
- आपकी Personal Website या Portfolio
- कोई ऐसी पोस्ट जो आपकी सोच को सबसे अच्छे तरीके से दर्शाती हो
- अगर उद्यमी हैं तो: Product Demo, Pitch Deck या Customer की तारीफ
- DM (Direct Message) में रणनीति से जुड़ें
बिना किसी संदर्भ के भेजे गए Connection Requests खोखले नेटवर्क बनाते हैं। असली मकसद Connections जमा करना नहीं, बल्कि सार्थक रिश्ते बनाना है।
Connection Request भेजते वक्त हमेशा एक Personal Message लिखें। एक अच्छे Message में तीन चीजें होनी चाहिए:
- उनकी किसी Specific Post या काम का ज़िक्र करें
- बताएं कि आप क्यों जुड़ना चाहते हैं
- बात छोटी और सच्ची रखें
Connection बनने के बाद गायब मत हों। उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया दें, ज़रूरत पड़ने पर मदद करें। 500 ऐसे लोगों का नेटवर्क जो आपको जानते हों, 5,000 अजनबियों से कहीं ज़्यादा कीमती है।
READ MORE: LinkedIn पर Job कैसे खोजें और Apply कैसे करें?
LinkedIn पर Personal Branding का मतलब झूठी इमेज बनाना नहीं है। इसका मतलब है लगातार सक्रिय रहना, असली अनुभव शेयर करना और अपने फिल्ड के बातचीत में हिस्सा लेना। छोटे-छोटे लेकिन नियमित कदम ही धीरे-धीरे एक मजबूत पेशेवर पहचान बनाते हैं।
