Cardano Summit 2026: Cardano Foundation ने एक बड़ा ऐलान किया है। Cardano Summit 2026 का आयोजन अब नहीं होगा। यह फैसला तब आया जब Cardano समुदाय ने इस कार्यक्रम के लिए मांगी गई ट्रेजरी फंडिंग को मंजूरी नहीं दी। Foundation ने साफ कहा है कि वह समुदाय के इस फैसले का पूरा सम्मान करता है और अब Summit की सभी तैयारियां धीरे-धीरे बंद की जाएंगी।
Foundation ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि एक मजबूत गवर्नेंस सिस्टम का मतलब सिर्फ वोट डालना नहीं होता, बल्कि सामूहिक निर्णयों को दिल से स्वीकार करना भी होता है।
Cardano Summit 2026 अब आयोजित नहीं होगा। समुदाय ने ट्रेजरी फंडिंग प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी, जिसके बाद Foundation ने कार्यक्रम रद्द करने का फैसला लिया।
Governance requires not only participation, but also a commitment to accept collective decisions. The Cardano community has spoken and we respect the outcome.
Following the outcome of the Treasury proposal votes, the Cardano Foundation’s proposed Cardano Summit 2026, will not…
— Cardano Foundation (@Cardano_CF) May 30, 2026
फंडिंग प्रस्ताव क्यों हुआ असफल?
Cardano Summit नेटवर्क का सबसे बड़ा वार्षिक कार्यक्रम है जहां डेवलपर्स, निवेशक और समुदाय के सदस्य एक साथ आते हैं। इस बार Foundation ने शुरुआत में 14 मिलियन ADA की फंडिंग मांगी थी। समुदाय के कड़े सवालों के बाद यह राशि घटाकर 7.8 मिलियन ADA यानी करीब 20 लाख डॉलर कर दी गई, लेकिन यहां मामला दिलचस्प हो गया। मतदान में 65.21 प्रतिशत वोट प्रस्ताव के पक्ष में पड़े, लेकिन ट्रेजरी फंड जारी करने के लिए 66.67 प्रतिशत की सुपरमेजोरिटी जरूरी थी। बस डेढ़ फीसदी के मामूली अंतर से यह प्रस्ताव गिर गया।
बड़े नेताओं का समर्थन भी नहीं आया काम
इस प्रस्ताव को Cardano के संस्थापक Charles Hoskinson और Foundation के CEO Frederik Gregaard का खुला समर्थन मिला था। इसके बावजूद Delegated Representatives यानी DReps ने इसे मंजूरी नहीं दी। DReps का मानना था कि ट्रेजरी से इतनी बड़ी राशि खर्च करने से पहले हर पहलू की गहराई से जांच होनी चाहिए।
READ MORE: Ethereum पर छिड़ी बहस, Bankless के फाउंडर ने बेची अपनी होल्डिंग
समुदाय में दो तरह की प्रतिक्रियाएं
Summit रद्द होने के बाद समुदाय में मिली-जुली भावनाएं देखने को मिलीं। कुछ लोग निराश हुए क्योंकि वे इस कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन बड़ी संख्या में लोगों ने इसे Cardano के विकेंद्रीकृत गवर्नेंस की जीत बताया। उनका कहना है कि यह घटना यह साबित करती है कि नेटवर्क के बड़े फैसले किसी एक शख्स या संस्था के हाथ में नहीं हैं। समुदाय के सदस्य Stefan ने कहा कि अगर शुरुआत में ज्यादा लोगों से सलाह ली जाती तो प्रस्ताव को और मजबूत समर्थन मिल सकता था।
READ MORE: Cardano को चाहिए लीडर, तभी चमकेगा Bitcoin DeFi!
Leios अपग्रेड पर काम जारी रहेगा
Summit भले ही रद्द हुआ हो, लेकिन Cardano का तकनीकी विकास नहीं रुकेगा। नेटवर्क के Leios Scaling Initiative को हाल ही में समुदाय का जबरदस्त समर्थन मिला है। इस प्रोजेक्ट का मकसद नेटवर्क की ट्रांजैक्शन प्रोसेसिंग क्षमता और स्पीड को बेहतर बनाना है। Leios Testnet 23 जून को लॉन्च हो सकता है और इसका विकास 2026-2027 तक जारी रहेगा।
Cardano Foundation ने मतदान में भाग लेने वाले सभी DReps और समुदाय सदस्यों का धन्यवाद किया है। Foundation का कहना है कि Summit 2026 रद्द होने के बावजूद संगठन अपने बाकी रणनीतिक लक्ष्यों पर पूरी मेहनत से काम जारी रखेगा।
