Wobble

Wobble One Review: प्रीमियम लुक, दमदार डिस्प्ले लेकिन…

9 mins read
1 views
May 20, 2026

Wobble One Review: भारत का स्मार्टफोन बाजार आज बेहद कॉम्पिटेटिव हो चुका है। हर बजट में बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और शानदार डिजाइन वाले कई स्मार्टफोन मौजूद हैं। ऐसे में किसी नए ब्रांड के लिए अपनी जगह बनाना आसान नहीं होता, खासकर 30,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में। इसी चुनौती के बीच नया ब्रांड Wobble अपने पहले स्मार्टफोन Wobble One के साथ बाजार में उतरा है। इसकी कीमत Amazon पर 26,999 रुपये रखी गई है और यह सीधे Motorola Edge 70 Fusion, OnePlus Nord CE 5 5G, Redmi और Realme जैसे स्मार्टफोन्स को टक्कर देता है।

क्या 30,000 से भी कम बजट में Wobble One आपके लिए सही स्मार्टफोन हो सकता है? इस फोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा और Dimensity 7400 प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिलेंगे।

प्रीमियम डिजाइन और शानदार बिल्ड क्वालिटी

Wobble One पहली नजर में प्रीमियम फोन जैसा महसूस होता है। इसमें स्लिम डिजाइन, एल्युमिनियम अलॉय फ्रेम और ग्लास बैक पैनल दिया गया है, जो इसे महंगे स्मार्टफोन जैसा लुक देता है। फोन का वजन संतुलित है और हाथ में पकड़ने पर यह काफी अच्छा महसूस होता है। फोन का मैट फिनिश और बैक पैनल सॉफ्ट प्रीमियम एहसास देता है। हालांकि, इसका कैमरा मॉड्यूल थोड़ा मोटा है, जिसकी वजह से फोन फ्लैट सतह पर थोड़ा हिलता है। खास बात यह है कि इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलता है, जो आजकल कम देखने को मिलता है। हालांकि, फोन में कोई आधिकारिक IP रेटिंग नहीं दी गई है।

डिस्प्ले में मिलती है शानदार क्वालिटी

Wobble One में 6.67 इंच Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। स्क्रीन के रंग काफी अच्छे दिखते हैं और ब्लैक कलर गहरा नजर आता है। बाहर धूप में भी डिस्प्ले आसानी से पढ़ी जा सकती है। फोन में Dolby Vision सपोर्ट भी मिलता है, जिससे वीडियो देखने का अनुभव बेहतर होता है। YouTube पर HDR कंटेंट अच्छी तरह चलता है, हालांकि Netflix में अभी HDR सपोर्ट उपलब्ध नहीं है।

बैटरी औसत, चार्जिंग भी थोड़ी धीमी

फोन में 5000mAh बैटरी दी गई है। हालांकि, आज के समय में कई कंपनियां 6000mAh से 7000mAh तक बैटरी दे रही हैं इसलिए यह थोड़ा कमजोर महसूस होती है। नॉर्मल इस्तेमाल में फोन एक दिन आराम से निकाल देता है, लेकिन ज्यादा गेमिंग या भारी इस्तेमाल करने वालों को जल्दी चार्ज करना पड़ सकता है। औसतन लगभग 5 से 5.5 घंटे स्क्रीन टाइम मिलता है। इसके साथ मिलने वाला 33W चार्जर फोन को 20% से 100% तक चार्ज करने में लगभग 100 मिनट लेता है, जो इस कीमत के हिसाब से थोड़ा धीमा माना जा सकता है।

READ MORE: भारत में महंगे हुए स्मार्टफोन, OnePlus-Redmi के बढ़े दाम

कैमरा कैसा है?

Wobble One में 50MP Sony LYTIA 600 प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP मैक्रो लेंस दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है। दिन की रोशनी में कैमरा अच्छी और नेचुरल तस्वीरें लेता है। स्किन टोन और कलर ज्यादा ओवर-सैचुरेटेड नहीं लगते। पोर्ट्रेट मोड भी अच्छा काम करता है और बैकग्राउंड ब्लर साफ नजर आता है। हालांकि, लो-लाइट फोटोग्राफी में फोन थोड़ा कमजोर पड़ता है। रात की तस्वीरों में डिटेल कम दिखती है और लाइट्स के आसपास फ्लेयर की समस्या नजर आती है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

फोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर, 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। रोजमर्रा के इस्तेमाल में फोन स्मूद चलता है और मल्टीटास्किंग में कोई बड़ी परेशानी नहीं होती। इसमें Android 15 आधारित क्लीन इंटरफेस मिलता है, जिसमें ज्यादा ब्लोटवेयर नहीं है। साथ ही Google Gemini, Circle to Search और AI फोटो एडिटिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

READ MORE: क्या स्मार्टफोन आपकी लोकेशन कर रहा LEAK? जानें कैसे रोके

खरीदना चाहिए या नहीं?

अगर आप प्रीमियम डिजाइन, साफ सॉफ्टवेयर अनुभव और अच्छी डिस्प्ले वाला फोन चाहते हैं, तो Wobble One एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें बैटरी, चार्जिंग स्पीड और लो-लाइट कैमरा के मामले में अभी सुधार की जरूरत है। साथ ही कंपनी ने अभी तक सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी साफ नहीं की है, जो लंबे समय के लिए चिंता बढ़ा सकती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

सरकारी फैसले के बाद AC-Fridge हुए महंगे, खरीदने से पहले जान लें ये बात
Previous Story

सरकारी फैसले के बाद AC-Fridge हुए महंगे, खरीदने से पहले जान लें ये बात

Latest from Gadgets