Silent Artificial Muscles: पिछले कुछ सालों में रोबोटिक्स की दुनिया तेजी से आगे बढ़ी है। आज के समय में ऐसे रोबोट बनाए जा रहे हैं, जो इंसानों की तरह चल-फिर सकते हैं और काम कर सकते हैं। इसी बीच वैज्ञानिकों ने एक नई तकनीक विकसित की है, जिसे ‘Silent Artificial Muscles’ कहा जा रहा है। यह खोज आने वाले समय में रोबोट्स और वियरेबल डिवाइसेस के लिए बहुत बड़ी क्रांति साबित हो सकती है।
यह खास आर्टिफिशियल मसल्स MIT Media Lab और Polytechnic University of Italy के वैज्ञानिकों ने मिलकर तैयार की हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये इंसानी मांसपेशियों की तरह काम करती हैं। ये मजबूत भी हैं और काफी लचीली भी, जिससे रोबोट्स का मूवमेंट ज्यादा आसान और नेचुरल हो सकता है।
रोबोटिक्स में आया बड़ा बदलाव! Silent Artificial Muscles की मदद से अब रोबोट बिना आवाज के और ज्यादा नेचुरल तरीके से काम कर पाएंगे।
क्या हैं Silent Artificial Muscles?
Silent Artificial Muscles ऐसी खास मसल्स हैं, जो बिना आवाज किए काम करती हैं। अभी तक रोबोट्स में जो मोटर लगती हैं, उनसे आवाज आती है, लेकिन ये नई मसल्स पूरी तरह साइलेंट हैं। यही कारण है कि इन्हें ऐसे कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है, जहां रोबोट को इंसानों के बहुत करीब रहकर काम करना होता है, जैसे अस्पताल या वियरेबल डिवाइसेस। इन मसल्स का डिजाइन भी इंसानी मसल्स जैसा है। इनमें फाइबर होते हैं, जिन्हें जरूरत के हिसाब से अलग-अलग तरीके से लगाया जा सकता है।
READ MORE: Microsoft ने बनाया नया CEO, नडेला करेंगे तकनीक पर ध्यान
कैसे काम करती हैं ये मसल्स?
इन मसल्स को बनाने के लिए वैज्ञानिकों ने दो तकनीकों को एक साथ जोड़ा है। पहली तकनीक है McKibben actuator, जो एक सॉफ्ट ट्यूब की तरह होती है और फ्लूइड भरने पर सिकुड़ जाती है। दूसरी तकनीक है Electrohydrodynamics, जिसमें बिजली की मदद से फ्लूइड को आगे बढ़ाया जाता है। वैज्ञानिकों ने छोटे पंप को सीधे मसल्स के अंदर ही जोड़ दिया है। इससे बाहर से किसी पंप की जरूरत नहीं पड़ती। ये मसल्स इंसानों की तरह जोड़े में काम करती हैं।
रोबोट्स की दुनिया में क्या बदलाव आएगा?
अब तक रोबोट्स में इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल होता है, जो घुमावदार मूवमेंट देती है। फिर उसे सीधा करने के लिए अलग सिस्टम की जरूरत होती है, लेकिन इन नई मसल्स के साथ यह प्रक्रिया आसान हो जाएगी, क्योंकि ये सीधे ही सही दिशा में मूवमेंट दे सकती हैं। इसके अलावा, इन्हें रोबोट की पूरी बॉडी में लगाया जा सकता है, जिससे डिजाइन हल्का और कॉम्पैक्ट बनेगा। इससे रोबोट ज्यादा बेहतर और एफिशिएंट बनेंगे।
READ MORE: प्यार और तकनीक की अनोखी ‘लव स्टोरी’, महिला ने AI से की शादी
आने वाले समय में यह तकनीक हेल्थकेयर, मैन्युफैक्चरिंग और वियरेबल डिवाइसेस में बड़ा बदलाव ला सकती है। कुल मिलाकर, Silent Artificial Muscles रोबोट्स को इंसानों के और करीब लाने की दिशा में एक अहम कदम हैं।
