noise korean horror movie ott release jiohotstar review

‘भूत बंगला’ से पहले OTT पर छाया डर, ‘Noise’ ने उड़ाए दर्शकों के होश!

7 mins read
7 views
April 17, 2026

OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर रिलीज हुई Noise एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जो दिमाग को झकझोर देती है। जानिए फिल्म के बार में।

Noise Korean horror movie:  जहां एक तरफ अक्षय कुमार की आने वाली हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ को लेकर सिनेमाघरों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर OTT पर एक ऐसी फिल्म दस्तक दे चुकी है, जो डर को बिल्कुल नए स्तर पर ले जाती है। सोशल मीडिया पर ‘भूत बंगला’ को लेकर खूब चर्चा है, लेकिन असली खौफ का अनुभव अगर कहीं मिल रहा है, तो वह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध इस साउथ कोरियन फिल्म में।

साउथ कोरियन सिनेमा का बढ़ता प्रभाव

पिछले कुछ वर्षों में साउथ कोरियन फिल्मों और वेब सीरीज का भारतीय दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है। पैरासाइट जैसी फिल्मों की सफलता के बाद दर्शक अब कोरियन कंटेंट को ज्यादा गंभीरता से लेने लगे हैं। इसी कड़ी में हाल ही में रिलीज हुई फिल्म Noise ने अपनी अलग पहचान बनानी शुरू कर दी है। यह मूवी मनोवैज्ञानिक डर और सस्पेंस का अनोखा मिश्रण को पेश करती है।

कहानी में छुपा है असली डर

Noise दर्शकों के दिमाग के साथ खेलनेवाली मूवी है। कहानी दो बहनों के इर्द-गिर्द घूमती है। जिनमें से एक रहस्यमय तरीके से गायब हो जाती है। चौंकाने वाली बात यह है कि वह उसी बिल्डिंग में मौजूद होती है। लेकिन एक खतरनाक मानसिकता वाले युवक द्वारा छुपाकर रखी जाती है। फिल्म धीरे-धीरे अपने रहस्यों को खोलती है और हर मोड़ पर दर्शकों को चौंकाती है।

नए निर्देशक का दमदार डेब्यू

इस फिल्म का निर्देशन Kim Soo jin ने किया है, और यह उनका डायरेक्टोरियल डेब्यू है। पहली ही फिल्म में उन्होंने जिस तरह का सस्पेंस और भय का माहौल तैयार किया है, वह काबिले-तारीफ है। फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसका माहौल और साउंड डिजाइन है, जो दर्शकों को पूरी तरह कहानी में डुबो देता है।

कहां देखें यह डरावनी फिल्म?

अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं, तो यह JioHotstar पर उपलब्ध है। खास बात यह है कि इसे हिंदी सहित कई भाषाओं में रिलीज किया गया है, जिससे यह ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच पा रही है।

रेटिंग भले कम, अनुभव जबरदस्त

फिल्म को IMDb पर 10 में से 5.7 की रेटिंग मिली है, जो औसत मानी जा सकती है। लेकिन कई बार रेटिंग से ज्यादा महत्वपूर्ण होता है फिल्म का अनुभव, और Noise इस मामले में निराश नहीं करती। खासकर अगर आप साइकॉलॉजिकल हॉरर पसंद करते हैं, तो यह फिल्म आपको लंबे समय तक याद रहने वाला डर दे सकती है।

अकेले देखने से पहले सोच लें!

यह उन फिल्मों में से है, जिन्हें देखने के बाद डर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं रहता, बल्कि आपके साथ चलता है। इसलिए अगर आप इसे देखने की सोच रहे हैं, तो बेहतर होगा कि इसे अकेले देखने की गलती न करें। क्योंकि यह फिल्म दिन के उजाले में भी आपको असहज कर सकती है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़
Previous Story

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

oneplus pad 4 india launch date specifications features 2026
Next Story

OnePlus Pad 4 का धमाका! लॉन्च डेट कंफर्म…जानिए फीचर्स और तारीख

Latest from Entertainment

सेंसर के चक्कर में अटकी सलमान खान की 'मातृभूमि'

थिएटर या OTT? ‘मातृभूमि’ की अटकी रिलीज ने बढ़ाई फैंस की बेचैनी

Salman Khan Matrubhoomi: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म मातृभूमि इन दिनों कंटेंट से ज्यादा अपने बदलावों और सेंसर प्रक्रिया को लेकर चर्चा