Vivo T5 Pro 5G Confirmed to Feature 144Hz AMOLED Display, Dual Rear Cameras and IP69 Rating

IP69 प्रोटेक्शन वाला धांसू फोन! Vivo T5 Pro 5G लॉन्च से पहले ही छाया

7 mins read
20 views
April 14, 2026

Vivo T5 Pro 5G:  भारतीय स्मार्टफोन मार्केट Vivo का नया डिवाइस Vivo T5 Pro 5G लॉन्च होने जा रहा है। अब तो तारीख भी कंफर्म हो चुका है। कंपनी द्वारा इस फोन  को Flipkart पर उपलब्ध करवाई जाएगी। लेकिन इससे पहले अपने फीचर्स को लेकर काफी चर्चा में है। 15 अप्रैल को कंपनी भारत में आधिकारिक तौर लॉन्च करेगी। कई दमदार फीचर्स का खुलासा भी कर दिया है। जिससे यूजर्स के बीच उत्साह काफी बढ़ गया है। तो आइए जानते हैं इस नए मॉडल के बार में।

Vivo T5 Pro 5G जल्द भारत में लॉन्च होगा। जानिए इसके 9020mAh बैटरी दमदार डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग सहित बहुत कुछ…जानिए यहां विस्तार से।

डिस्प्ले में मिलेगा फ्लैगशिप मज़ा

Vivo T5 Pro 5G में 1.5K रेजोल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। साथ ही 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट भी मिलेगा। यह फीचर खासतौर पर गेमिंग और स्क्रॉलिंग के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस इसे तेज धूप में भी इस्तेमाल के लिए परफेक्ट बनाती है। वहीं, SGS सर्टिफिकेशन आंखों की सुरक्षा का भी ध्यान रखता है।

पॉवरफुल बैटरी और फास्ट चार्जिंग

इस फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी 9020mAh की विशाल बैटरी है। चौथी पीढ़ी की Silicon Anode टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली यह बैटरी लंबी लाइफ और बेहतर हेल्थ का दावा करती है। साथ ही 90W फास्ट चार्जिंग से यह फोन मात्र 37 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकता है। इसमें बाईपास और रिवर्स  चार्जिंग जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं।

READ MORE- Apple का सीक्रेट प्रोजेक्ट, iPhone 18 के साथ AI ग्लासेस की एंट्री

कैमरा सेटअपसिंपल,लेकिन पावरफुल

फोटोग्राफी के लिए फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का Sony प्राइमरी सेंसर और 2MP का बोकेह लेंस शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। खास बात यह है कि दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। सुरक्षा के लिहाज से IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। जो पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित बनाती है। मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन भी दिया गया है, जिससे यह फोन कठिन परिस्थितियों में भी टिकने में सक्षम होगा।

READ MORE-   लेटेस्ट प्रोसेसर की ताकत Netflix पर देखें ये 6 दमदार फिल्में, हर सीन में हिला देगा दिमाग

यह स्मार्टफोन Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर के साथ आएगा। मल्टीटास्किंग, गेमिंग और डेली यूज के लिए आसान परफॉर्मेंस देने का दावा करता है। बड़ी बैटरी और पावरफुल चिपसेट का कॉम्बिनेशन इसे हेवी यूजर्स के लिए आकर्षक विकल्प बना सकता है। बात कलर की तररें तो Cosmic Black और Glacier Blue जैसे प्रीमियम कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। क्या यह

यह एक तरह से ऑलराउंडर स्मार्टफोन के रूप में सामने आ रहा है। अब देखना यह है कि लॉन्च के बाद इसकी कीमत क्या होती है और क्या यह यूजर्स की उम्मीदों पर खरा उतर पाता है या नहीं।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

AI stocks India 2026
Previous Story

भारत के Top 10 AI Stocks: पैसा कमाने का सुनहरा मौका

Top Crypto Cards for 2026
Next Story

Crypto Card का खेल: India में Legal या Risky? जानें पूरा सच

Latest from Gadgets

Don't Miss