Ai plus RotateCam: एआई के आने के बाद टेक्नोलॉजी में बड़ी तेजी से बदलाव आना शूरू हो गया है। पहले स्मार्टवॉच को समय देखने और फिटनेस जांच करनेवाली गजैट्स के तौर पर देखी जाती थी। लेकिन अब उससे आगे निकलता हुआ दिख रहा है। Ai+ ने नई RotateCam 4G लॉन्च की है। यह एक अलग तरह की Smartwatch है। इसे फोन का विकल्प माना जा सकता है। तो आइए जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से।
Ai+ RotateCam 4G स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, जानिए कैमरा, 4G सिम सपोर्ट, बैटरी और कीमत से जुड़ी पूरी जानकारी।
इसमें है180 डिग्री तक घूमने वाली कैमरा
इस वॉच का सबसे खास फीचर इसका कैमरा है। इसमें 2MP कैमरा दिया गया है। यह कैमरा 180 डिग्री तक घूम सकता है। जरूरत पड़ने पर बाहर निकलता है। इससे फोटो और वीडियो कॉल आसान हो जाते हैं। डिस्प्ले भी अच्छी दी गई है। इसमें 1.75 इंच की AMOLED स्क्रीन है। स्क्रीन ब्राइट और क्लियर है। डिजाइन भी प्रीमियम लगता है। साथ ही इसमें IP68 रेटिंग मिलती है। यानी पानी और धूल से सुरक्षा मिलती है।
READ MORE- मुनाफा नहीं, मिशन! Rainmatter का ₹1500 करोड़ वाला बड़ा विजन
परफॉर्मेंस, पॉवर और स्टोरेज भी जबरदस्त
परफॉर्मेंस के मामले में भी यह ठीक है। इसमें 2GB RAM दी गई है। साथ में 16GB स्टोरेज मिलती है। यूजर इसमें ऐप्स इंस्टॉल कर सकते हैं। इसमें Google Play Store का सपोर्ट भी है।बैटरी इसकी बड़ी ताकत है। इसमें 1,520mAh की बैटरी दी गई है। यह लंबे समय तक चल सकती है। बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रोजमर्रा के इस्तेमाल में यह मददगार है।
READ MORE- AI युग में नौकरी बचाना ही नहीं, वापस पाना भी चुनौती
कनेक्टिविटी, कीमत और कहां मिलेगा
कनेक्टिविटी भी मजबूत है। इसमें 4G LTE सिम सपोर्ट है। आप सीधे कॉल कर सकते हैं। इंटरनेट भी चला सकते हैं। फोन साथ रखना जरूरी नहीं है। कीमत भी ज्यादा नहीं है। इसकी कीमत 4,999 रुपये है। यह Flipkart पर उपलब्ध होगी। ऑफलाइन स्टोर्स में भी मिलेगी। बिक्री मई से शुरू होगी।
यह एक नया एक्सपेरिमेंट है। यह सिर्फ वॉच नहीं है। यह एक मिनी स्मार्टफोन जैसा डिवाइस है।
