Google Maps Aadhaar Centre: आज के समय में Aadhaar से जुड़े काम जैसे अपडेट या सुधार के लिए सही सेंटर ढूंढना कई लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। कई बार लोग पुरानी जानकारी या गलत एड्रेस के कारण समय बर्बाद कर देते हैं। इसी परेशानी को दूर करने के लिए अब सरकार ने डिजिटल मैप्स की मदद से आधार सेंटर खोजने की सुविधा आसान कर दी है।
आधार सेंटर अब आसानी से Google Maps और MapmyIndia की मदद से खोजा जा सकता है, जिससे सही और अधिकृत सेवा केंद्र तक पहुंचना आसान हो गया है।
जरूरी चीजें क्या चाहिए?
आधार सेंटर खोजने के लिए आपके पास ये चीजें होनी चाहिए।
- Android या iOS मोबाइल फोन
- इंटरनेट कनेक्शन
- GPS या Location Services ON होना जरूरी
READ MORE: अब तस्वीर से एक साथ कई चीज़ें खोजेगा Android
Google Maps या MapmyIndia से सेंटर कैसे खोजें?
- अपने मोबाइल में Google Maps या MapmyIndia ऐप डाउनलोड करें।
- ऐप खोलकर सभी जरूरी permissions allow करें।
- सर्च बार में ‘Aadhaar centre’ या ‘Aadhaar Seva Kendra’ लिखें।
- आपके आसपास के सभी अधिकृत सेंटर दिख जाएंगे।
- किसी भी सेंटर पर क्लिक करके उसकी डिटेल और रास्ता देख सकते हैं।
फर्जी आधार सेंटर से कैसे बचें?
- असली सेंटर पर UIDAI का लोगो और तय रेट चार्ट होता है।
- Google Maps या MapmyIndia पर Verified लिखा होना चाहिए।
- अगर कोई बहुत ज्यादा पैसे मांगे तो सतर्क रहें।
- बिना बायोमेट्रिक प्रक्रिया के आधार अपडेट का दावा गलत होता है।
- शक होने पर हमेशा UIDAI की वेबसाइट से जानकारी चेक करें।
READ MORE: Google का Android सुरक्षा अपडेट, 129 कमजोरियां ठीक
अब आधार सेंटर ढूंढना बहुत आसान हो गया है। सही ऐप और सही जानकारी की मदद से आप कुछ ही मिनटों में नजदीकी सेंटर खोज सकते हैं और सुरक्षित तरीके से अपने काम पूरे कर सकते हैं।
