_OnePlus Nord 6 Launched in India

भारत में बड़ा बैटरी और हाई स्पीड प्रोसेसर के साथ OnePlus Nord 6 की एंट्री

7 mins read
6 views
April 8, 2026

OnePlusNord6 Launch India: आखिरकार OnePlus ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपना नया मॉडल Oneplus nord 6 को लॉन्च कर दिया। इस फोन में जबरदस्त बैटरी पॉवर और डिस्पले की सुविधा दी गई है। 9,000mAh की बड़ी बैटरी जो पिछले मॉडल के मुकाबले काफी ज्यादा है। लंबे समय तक इस्तेमाल करने वालों के लिए यह बड़ा फायदा साबित हो सकता है। इसके अलावे कई सार फीचर्स को भी शामिल किया गया है जो मोबाइल को सुरक्षित व दमदार बनाती है। तो आइए जानतें इनके फीचर्स और कीमत के बार में।

अगर आप OnePlus खरीदने जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। OnePlus Nord 6 में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स, शानदार कैमरा और लंबी बैटरी…जानिए डिटेल्स में।

दमदार प्रोसेसर से बढ़ी ताकत

इस मॉडल में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट तेज परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इसके साथ बेहतर गेमिंग और मल्टीटास्किंग के काफी उपयोगी साबित हो सकती है। कंपनी ने इसमें लेटेस्ट रैम और स्टोरेज भी दिया है, जिससे स्पीड बढ़ती है और काम करना भी आसान होता है।

डिस्प्ले में भी बड़ा अपग्रेड

इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसमें 165Hz का हाई रिफ्रेश रेट मिलता है। स्क्रीन ब्राइटनेस भी काफी ज्यादा है। इससे वीडियो देखने और गेम खेलने का काफी बेहतर होता है। डिस्प्ले को मजबूत बनाने के लिए खास प्रोटेक्शन भी दिया गया है। SoC और Adreno 825 GPU दिया गया है। साथ ही धूल, मिट्टी और टूटने-फूटने से बचने के लिए IP66, IP68, P69, IP69K की सुविधा भी दी गई है।

कैमरा सेटअप भी मजबूत

वहीं, अगर बात करें कैमरा सेटअप की तो इसमें 50 मेगापिक्सल Sony LYT-600 का मुख्य कैमरा दिया गया है। इसके साथ अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है। कैमरा में OIS और EIS सपोर्ट दिया गया है। इससे फोटो और वीडियो दोनों में स्थिरता बनी रहती है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

READ MORE- गेमिंग लवर्स के लिए खुशखबरी! Infinix Note 60 Pro का लॉन्च डेट कंफर्म!

कीमत और ऑफर्स

वहीं, अगर बात करें कीमत की तो इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 38,999 रुपये रखी गई है। इसे दो वैरिएंट में मार्केट में उतारा गया है। पहला 8GB RAM + 256GB वैरिएंट जिसकी कीमत 38,999 रूपए रखी गई है। वहीं, 12GB + 256GB RAM स्टोरेज के लिए 41,999 रूपए निर्धारित की गई है। बैंक ऑफर के साथ यह और सस्ता मिल सकता है। ग्राहक 2,000 से 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। यह फोन अलग-अलग रंगों में उपलब्ध होगा और 9 अप्रैल से बिक्री शुरू होगी।

READ MORE- Nvidia GPU में सेंध! हैकर्स के निशाने पर पूरा सिस्टम

80W फास्ट चार्जिंग और कनेक्टविटी

फोन में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा रिवर्स चार्जिंग भी उपलब्ध है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट और स्टीरियो स्पीकर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके अलावे कनेक्टविटी के लिए ब्लूटूथ, वाई-फाई, USB Type-C port, light sensor भी दिया गया है।

अब देखना होगा कि यह नया मॉडल भारतीय बाजार में कितना लोकप्रिय होती है। फिलहाल यूजर्स इसे सेल ऑफर के साथ लाभ ले सकते हैं।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Stranger Things on OTT
Previous Story

42 एपिसोड की ये सीरीज़ OTT पर मचा रही धमाल, देखें सस्पेंस से भरपूर कहानी

Latest from Gadgets

Don't Miss