Apple iPhone Fold का फर्स्ट लुक Leak, डिजाइन ने खींचा ध्यान

4 mins read
19 views
April 6, 2026

Apple Foldable Iphone: Apple अपने पहले फोल्डेबल iPhone को लेकर तेजी से काम कर रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इंटरनेट पर इसके डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नया iPhone Fold इस साल आने वाले iPhone 18 और iPhone 18 Pro के साथ या उनसे पहले लॉन्च हो सकता है।

Apple के पहले foldable iPhone को लेकर नए लीक सामने आए हैं, जानिए इसके डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च से जुड़ी पूरी जानकारी।

डिजाइन में क्या होगा खास?

मशहूर लीकर ने हाल ही में X पर कहा कि इस फोन के डिजाइन रेंडर्स शेयर किए हैं। उनके मुताबिक, यह डिवाइस ‘बुक-स्टाइल’ डिजाइन में आएगा। यह स्टाइल मौजूदा फोल्डेबल फोन्स से थोड़ा अलग होगा। उदाहरण के लिए, Samsung Galaxy Z Flip फ्लिप डिजाइन में आता है, जबकि Samsung Galaxy Z Fold टैबलेट जैसी बड़ी स्क्रीन देता है। iPhone Fold में बड़ी इनर स्क्रीन दी जा सकती है, जिससे मल्टीटास्किंग आसान हो जाएगी।

READ MORE: Apple बढ़ा रहा है iPhone का उत्पादन, भारत बनेगा हब

संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

इंडस्ट्री एनालिस्ट के अनुसार, इस फोन में 5.5 इंच का बाहरी डिस्प्ले और खुलने पर 7.8 इंच का बड़ा इनर स्क्रीन मिल सकता है। फोन का हिंज टाइटेनियम एलॉय से बना हो सकता है, जिससे यह मजबूत और स्मूद तरीके से खुलेगा। इसके अलावा, इसमें iPhone 17 जैसी बैटरी, दो रियर कैमरे, एक फ्रंट कैमरा और साइड में Touch ID बटन मिलने की उम्मीद है।

READ MORE: 2026 में iPhone 18, Foldable iPhone समेत 11 नए डिवाइस होंगे लॉन्च

कीमत कितनी हो सकती है?

कीमत की बात करें तो iPhone Fold लगभग 2,000 से 2,500 डॉलर के बीच हो सकता है। यह इसे प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन कैटेगरी में रखेगा। फिलहाल, ये सभी जानकारियां लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। असली जानकारी तब सामने आएगी जब Apple इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेगा।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Previous Story

Olam डील के बाद Wipro शेयर उछला, क्या आपको खरीदना चाहिए?

Next Story

चीन में Apple ने हटाया Bitchat ऐप, वजह चौंकाएगी

Latest from Latest news