Intel की वापसी से Razer Blade 16, बना गेमिंग और AI के लिए दमदार...जानें कैसे?

Intel की वापसी से Razer Blade 16, बना गेमिंग और AI के लिए दमदार…जानें कैसे?

5 mins read
9 views
March 26, 2026

Razer Blade 16: Intel वापसी के साथ RazerBlade16 काफी बदली हुई नजर आ रही है। इसबार कंपनी ने इसे गेमिंग लैपटॉप की पहचना से निकालकर एआई आधारित सिस्टम बना दिया है। इसमें Intel Core Ultra 9 386H प्रोसेसर दिया गया है। जिसके बारे में कहा जाता है कि यह एआई के काम को काफी तेजगति से करने में मदद करता है। इसकी मदद से एआई एडिटिंग, ऑटोमेंशन आदि कार्य पहले की अपेक्षा काफी अधिक सरल और सहज होगा।

Razer Blade 16 2026 में Intel Core Ultra और RTX 50 सीरीज के साथ आया है। जानिए इसकी AI पावर, बैटरी लाइफ और प्रीमियम डिजाइन की पूरी डिटेल।

परफॉर्मेंस में कोई समझौता नहीं

गेमिंग के लिए सबसे महत्वपूर्ण है परफॉरमेंस। जिसे Blade 16 देखा जा सकता है। इसके अलावे NVIDIA RTX 5090 के GPU को शामिल किया गया है। इसकी पहचान ताकतवर गेमिंग और प्रोफेशनल काम के तौर जाना जाता है। मुश्किल से मुश्किल वीडियो एडिटिंग, 3D रेंडरिंग का कार्य बड़ी ही सहजता से कर सकती है। वहीं, LPDDR5X-9600 रैम और 64GB तक सपोर्ट मिल रहा है। इससे एक साथ कई काम करना आसान होगा।

बैटरी की कमजोरी की गई दूर

इसके अलावे, Blade सीरीज की सबसे बड़ी कमजोरी हमेशा बैटरी रही है। जिसे दूर करने का प्रयास किया गया है। Razer ने इसे ठीक करने की कोशिश की है। कंपनी की ओर से यह दावा किया जा रहा है कि Blade 16 प्रोडक्टिविटी यूज में लगभग 60 प्रतिशत बेहतर बैटरी लाइफ देता है। यानी यह Intel के नई आर्किटेक्चर का कमाल है।

READ MOREOpera One का बड़ा धमाका! अब साइडबार में मिलेगा AI का पूरा पावर!vइसका मतलब है

जबरदस्त डिस्प्ले और डिजाइन

Blade 16 की सबसे खासियत यह रही है कि वह अपने डिजाइन में बार-बार बदलाव पर भरोसा नहीं करती है। पतला 14.9mm सीएनसी एल्युमिनियम चेसिस तो और अधिक ताकतवर बनाता है। इसमे 240Hz OLED डिस्प्ले और 1100 निट्स HDR ब्राइटनेस दिया गया है। गेमिंग के साथ-साथ कंटेंट क्रिएशन शानदार दिखती है। Blade 16 में Thunderbolt 5 सपोर्ट इसे अल्ट्रा-फास्ट डेटा ट्रांसफर और मल्टीपल एक्सटर्नल डिस्प्ले कनेक्टिविटी देता है।

READ MOREAmazon ने खरीदी Fauna Robotics, ह्यूमनॉइड रोबोट की तैयारी

अगर आप गेमिंग के शौकीन हैं और बार-बार बैटरी की समस्या से परेशान रहते हैं तो यह आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Esports में नया अवसर: भारत की राष्ट्रीय टीम करेगी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला
Previous Story

Esports में नया अवसर: भारत की राष्ट्रीय टीम करेगी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला

White House में रोबोट ने कहा ‘स्वागत’, मेलानिया के साथ दिखा AI का जलवा
Next Story

White House में रोबोट ने कहा ‘स्वागत’, मेलानिया के साथ दिखा AI का जलवा

Latest from Gadgets