Atlassian layoffs: दिन-प्रतिदिन Artificial Intelligencev की रफ्तार बढती जा रही है। दुनियां भर के लाखों- करोड़ों युवा इससे नौकरी की उम्मींद किए बैठे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि ऑस्ट्रेलिया की सॉफ्टवेयर कंपनी Atlassian ने अपने कुल कर्मचारियों के 10 प्रतिशत यानी 1600 कर्मचारियों नौकरी से निकालने की घोषणा की है। जिसके बाद से चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। तो आइए जानते हैं इसके पीछे की पूरी कहानी विस्तार से।
क्या नौकरियों पर दिखने लगा है AI के असर। Atlassian ने अपनी वर्कफोर्स 1600 कर्मचारियों को निकालने का लिया फैसला…जानिए इसके पीछे कारण।
क्यों आई कर्मचारियों हटाने की नौबत?
कंपनी का कहना है कि यह निर्णय किसी आर्थिक संकट की वजह से नहीं लिया गया है। करोबार भी अच्छा चल रहा है। लेकिन टेक इंडस्ट्री में तेजी से बदलते माहौल के कारण कंपनी को अपनी प्राथमिकताएं बदलनी पड़ रही हैं। कंपनी चाहती है कि एआई तकनीक और एंचरप्राइज सेल्स में ज्यादा से ज्यादा निवेश करे। इसके लिए कंपनी को वित्तीय स्थिति को मजबूत करने की जरूरत थी। इसलिए यह कदम उठाने पड़े हैं।
Atlassian CEO ने बताया कारण
Atlassian के सह-संस्थापक और CEO Mike Cannon-Brookesv ने कहा कि आज के समय में सॉफ्टवेयर कंपनियों के लिए सफलता का स्तर पहले से काफी ऊंचा हो गया है। अब कंपनियों को ग्रोथ, मुनाफे, काम की गति और वैल्यू क्रिएशन जैसी कई चाजों बेहतर करना होता है। हालांकि, किन- किन विभागों से कितने कर्मचारियों की छटनी की गई है और उनके लिए कंपनी आगे क्या करने जा रही है के सवालों के जबाव देने परहेज किया है।
READ MORE- गेमर्स के लिए खुशखबरी! ASUS ने लॉन्च किए सुपर-फास्ट OLED मॉनिटरv
पहले भी कई कंपनियां लिया है यह निर्णय
ऐसी घोषणा पहलीबार नहीं हुई है. इससे पहले भी कई टेक इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनियां किसी न किसी कारणों का हवाला देकर कर्मचारियों को छटनी किया है। कुछ समय पहले फिनटेक कंपनी Block, Inc. ने भी इसी तरह का बड़ा कदम उठाया था। कंपनी के CEO Jack Dorsey ने हजारों कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा करते हुए कहा था कि AI कई कामों को ऑटोमेट कर सकता है।
READ MORE- Adobe के CEO शांतनु नारायण होने वाले हैं रिटायरमेंट
AI से नौकरियों अवसर या आपदा?
आने वाले वर्षों में AI का प्रभाव रोजगार पर और स्पष्ट दिखाई देगा। कई निवेशकों और विश्लेषकों ने पहले ही चेतावनी दी थी कि 2026 तक AI तकनीक के कई नौकरियों जा सकती है। जिसका असर अब दिखने लगा है। साल के अंत तक इसका असर और देखने को मिल सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि AI से नौकरी का अवसर मिल रहा है या यह आपदा बन रहा?
कंपनियां अब ऑटोमेशन और AI टूल्स में निवेश बढ़ाकर कम संसाधनों में ज्यादा काम करने की योजना पर आगे बढ़ रही है ऐसे में इंसानों की नौकरी इसके कोपभाजन बन सकती है।
