Alexa Plus Sassy mode: AI असिस्टेंट को अधिक और व्यक्तिगत बनाने को लेकर Amazon ने बड़ा पहल शुरू किया है। कंपनी ने अपने AI असिस्टेंट Alexa+ में एक नया पर्सनैलिटी स्टाइल Sassy जोड़ा है। जिसे वयस्क यूज़र्स के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है। इस नए स्टाइल के माध्यम से Alexa यूज़र्स को थोड़े चुटीले और मज़ाकिया अंदाज में जवाब दे सकेगी। तो आइए जानते हैं इसके अन्य खूबियों के बारे में।
अब AI असिस्टेंट और स्मार्ट बनाने के लिए Amazon ने Alexa+ में नया Sassy पर्सनैलिटी विकल्प किया…जानिए कैसे मजाकिया अंदाज में देता है जबाव?
वयस्क यूज़र्स के लिए खास फीचर
Amazon के अनुसार अगर यूजर्स इस Sassy पर्सनैलिटी को अपनाना चाहेंगे तो उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि इस जांच का एकमात्र उद्देश्य फीचर केवल वयस्कों द्वारा ही इस्तेमाल हो है। इसलिए ऐप में सिक्योरिटी वेरिफिकेशन की प्रक्रिया रखी गई है। इसके अलावा अगर Amazon Kids फीचर चालू है, तो यह पर्सनैलिटी उपलब्ध नहीं होगी।
पहले से मौजूद हैं कई पर्सनैलिटी विकल्प
आपको बता दें कि यह फीचर उन पर्सनैलिटी स्टाइल्स की सूची में शामिल हुआ है जिन्हें हाल ही में Alexa+ के लिए पेश किया गया था। इनमें Brief, Chill और Sweet जैसे विकल्प शामिल हैं। यूज़र अपने AI असिस्टेंट के जवाब देने के तरीके को अपनी पसंद के अनुसार बदल भी सकते हैं।
READ MORE- Test में फेल हुआ Meta का Avocado! जानें नई लॉन्च डेट
जवाबों में होगा मज़ाक और तंज का मिश्रण
यह सवालों का जवाब देते समय चुटीली टिप्पणियां, हल्के-फुल्के तंज और हंसी- मजा के साथ जबाव भी सकता है। Amazon का कहना है कि इसका उद्देश्य बातचीत को ज्यादा मनोरंजक और जीवंत बनाना है। जिससे व्यक्तिगत ज़ुड़ाव का एहसास बना रहे।
READ MORE- Instagram पोस्ट कैप्शन में जल्द मिल सकता है लिंक ऑप्शन…जानें यहां
सुरक्षा और कंटेंट कंट्रोल पर ध्यान
इसमें किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री शामिल नहीं होगी। Alexa+ इस स्टाइल में भी स्पष्ट यौन सामग्री, घृणास्पद भाषण, अवैध गतिविधियों शामिल नहीं करेगी। इसके अलावे उन्होंने यह आश्वस्त किया है कि यह किसी भी नुकसान पहुंचानेवाले कंटेंट से दूर रहेगा। बता दें कि Grok प्रकरण के बाद तो हर टेक कंपनियां अपना कदम संभल कर रखना चाहती है।
AI की रेस में Amazon का यह प्रयास है कि AI असिस्टेंट और कितना आकर्षक बनाया जाए ताकि वे जब भी इनसे बात करे तो व्यक्तिगत और अपनापन का एहसास कराए और अपने आपको इंसानों के करीब पाए।
