AI chip market: AI तकनीक टेक कंपनियां पर इस कदर हावी हो गई है कि वे इसे अपनाने के लिए अपने पारंपरिक कार्यों से इतर के कार्यों को आजमाने से नहीं चुक रहे हैं। कभी क्लाउड कंपनियां चीप में निवेश करने जा रही है तो कहीं मोबाइल कंपनियां। यानी हर टेक कंपनियां AI चिप निर्माण के जरिए लाभ कमाना चाहती है। इसी कड़ी में क्लाउड के क्षेत्र में नाम कमा चुकी Oracle ने भी दस्तक दे दी है। ये कंपनिया अब क्लाउड के साथ-साथ चिप निर्माता बनना चाहती है।
AI चिप बाजार में प्रतिस्पर्धा हो सकती है और तेज… Oracle ने Cerebras के लिए अपने क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर में जोड़ने की कही बात…जानिए Nvidia पर कितना पड़ेगा असर।
क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर में Cerebras Systems की एंट्री
जानकारी के मुताबिक कंपनी ने अपने क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर में Cerebras Systems के AI चिप्स को शामिल किया है। Oracle के Co- CEO Clay Magouyrk ने यह जानकारी विश्लेषकों के साथ हुई कॉल में दी। उन्होंने कहा कि Oracle का इंफ्रास्ट्रक्चर सक्षम और सरल बनाया जा रहै है। ताकि छोटे से बड़े सभी AI कार्यों को संभाल सके।
Nvidia को मिल सकती है चुनौती
बता दें कि अब तक AI चिप निर्माता के तौर पर बाजार में Nvidia का वर्चस्व बना हुआ है। खुद Oracle Nvidia के GPU और AMD के चिप्स का उपयोग करता है। अब इस सूची में Cerebras भी शामिल हो गया है। इतना ही नहीं, Oracle ने एक और AI हार्डवेयर स्टार्टअप Positron AI का भी जिक्र किया। ऐसे में Nvidia को चुनौती मिल सकती है।
READ MORE– X ने एक साल में हटाए 800 मिलियन अकाउंट…वजह जानकर रह जाएंगे दंग
एकबार फिर IPO की तैयारी में Cerebras
Cerebras अपने आगामी रणनीति के तहत एकबार फिर IPO लाने की कोशिश में है। कंपनी ने 2024 में IPO के लिए आवेदन किए थे। लेकिन बाद में आवेदन वापस ले लिया। इसके बाद कंपनी ने 1.1 अरब डॉलर की फंडिंग जुटाई। उस समय कंपनी का मूल्यांकन 8.1 अरब डॉलर बताया गया। हालांकि कंपनी के सीईओ Andrew Feldman ने कहा था कि IPO की योजना अभी और भी जारी है। Cerebras सबसे बडी दिक्कत यह है वे सिर्फ G42 पर निर्भर रही है। ऐसे में Oracle जैसे नाम को अपने साथ जोड़ना फायदें का सौदा हो सकता है।
READ MORE– Nvidia ने Thinking Machines Lab में किया बड़ा इन्वेस्टमेंट
OpenAI से भी मिला बड़ा समर्थन
इस साल Cerebras को एक और बड़ी खबर मिली। कंपनी ने कहा कि उसे OpenAI से 10 अरब डॉलर की कमीटमेंट मिला है। OpenAI भी Oracle का उपयोग करता है। वर्तमान में दोनों Codex-Spark नाम के एक AI मॉडल पर काम रही है। जिसे सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के लिए बनाया जा रहा है। इसे ChatGPT Pro यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाने की बात कही जा रही है।
AI कंप्यूटिंग की बढ़ती मांग
बता दे कि इनदिनों AI मॉडल की मांग काफी तेजी से बढ़ी है। जिसके वजह से कंप्यूटिंग पावर की डिमांड भी तेज हो गई है। वहीं, दूसरी तरफ Nvidia भी चिप निर्माण की रफ्तार बढा दी है। AI चिप स्टार्टअप Groq की प्रमुख संपत्तियां करीब 20 अरब डॉलर में खरीदी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक Nvidia जल्द नई आर्किटेक्चर पेश कर सकती है। काफी उम्मीद है कि घोषणा Nvidia GTC में हो सकती है।
AI हार्डवेयर की दौड़ तेज
AI की दौड़ में Oracle जैसे बड़े ग्राहक का साथ Cerebras का आना चिप निर्माण के क्षेत्र में बड़ी तैयारी का संकेत दे रही है। अब आनेवाला वक्त ही बताएगा कि क्लाउड से चिप निर्माता के तौर ये कंपनियां बाजार में कितना दबदबा बना पाती है।
