Lava Bold 2 5G में मिल रहा है फुल पावर पैक

बजट यूज़र्स की बल्ले-बल्ले! Lava Bold 2 5G में मिल रहा है फुल पावर पैक

5 mins read
1 views
March 4, 2026

Lava Bold 2 5G: कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स की तलाश करने वाले यूज़र्स के लिए Lava International का नया Smartphone एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आया है। Lava Bold 2 5G बिना आधिकारिक लॉन्च इवेंट के सीधे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुआ है। फीचर्स और कीमत के वजह से की चर्चा में है। तो आइए जानते हैं इसके खासियत के बारे में।

कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस की तलाश है तो Lava Bold 2 5G शानदार विकल्प बन सकता है। जानिए इसके जबरदस्त फीचर और कीमत।

डिजाइन और डिस्प्ले

फोन में 6.67 इंच का FHD+ 2.5D AMOLED पंच-होल डिस्पले, 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। 10-बिट कलर, Wide vine L1 सर्टिफिकेशन और 1000+ निट्स ब्राइटनेस 7.55mm पतली बॉडी और 174 ग्राम वजन इसे स्टाइलिश और हल्का बनाते हैं।

सेगमेंट-फर्स्ट प्रोसेसर का दावा

स्मार्टफोन में 2.6GHz ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7060 , 6nm चिपसेट दिया गया है। कंपनी इसे सेगमेंट-फर्स्ट बताती है। और करीब 5 लाख AnTuTu स्कोर का दावा करती है। 6GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज, RAM एक्सपेंशन फीचर से इसे 12GB तक बढ़ाया जा सकता है।

READ MORE- AI ऐप्स पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया लाएगा नया एज वेरिफिकेशन नियम

Sony सेंसर के साथ AI फीचर्स

इसमें 50MP का AI रियर कैमरा जो Sony IMX752 सेंसर पर आधारित है। HDR, पोर्ट्रेट, ब्यूटी और डुअल-व्यू वीडियो जैसे फीचर्स, डे-लाइट और लो-लाइट दोनों में बेहतर शॉट्स देने का दावा करता है। फ्रंट में पंच-होल कैमरा मौजूद है, हालांकि इसके मेगापिक्सल की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

बैटरी और चार्जिंग का लंबा साथ

5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ यह फोन 33W Type-C फास्ट चार्जिंग, 35 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज होने का दावा। IP64 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस के साथ स्टीरियो स्पीकर्स इसे खास बनाती है। वहीं, डिवाइस लेटेस्ट Android 15 पर चलता है। फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।

READ MORE-  रिमूवेबल बैटरी और AI के साथ लेनोवो टैबलेट की धमाकेदार एंट्री

कीमत और मुकाबला

Amazon लिस्टिंग के अनुसार 6GB+128GB वैरियंट की कीमत 13,999 रूपए है, जबकि MRP 19,499 रूपए बताई गई है। यानी करीब 28 प्रतिशत की छूट। यह Feather White और Midnight Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस प्राइस रेंज में इसकी टक्कर iQOO Z10 Lite, realme P4x और Tecno Spark Go 5G जैसे मॉडलों से मानी जा रही है।

अगर आप 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह डिवाइस कीमत और फीचर्स के लिहाज से खरीदने योग्य विकल्प साबित हो सकता है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Google Gemini से पाएं अपने लिए बेस्ट आउटफिट
Previous Story

Holi 2026: Gemini से चुनो अपना होली स्वैग!

Latest from Gadgets

Don't Miss