Meta AI shopping feature: ऑनलाइन शॉपिंग की दुनिया अब एक नए मोड़ पर पहुंच जा रही है। Meta अपने AI प्लेटफॉर्म को एक ऐसा डिजिटल असिस्टेंट बनाना चाहता है जो यूज़र की पसंद समझे और सीधे प्रोडक्ट सुझाए। यह कदम AI को बातचीत से आगे बढ़ाकर कॉमर्स की दुनिया में उतारने जैसा है। इसे ChatGPT और Google Gemini के लिए चुनौती के तौर पर देखी जा रही है।
Meta ला रहा है AI shopping feature… क्या ChatGPT और Google Gemini को मिलनेवाला है बड़ी चुनौती? जानें कैसे करता है काम यहां।
वेब ब्राउज़र पर शुरू हुआ परीक्षण
रिपोट की माने तो इसे फिलहाल अमेरिका में कुछ चुनिंदा यूज़र्स के लिए वेब ब्राउज़र पर इस फीचर की टेस्टिंग की जा रही है। जब यूज़र किसी प्रोडक्ट की सलाह मांगते हैं, तो Meta AI उन्हें स्क्रॉल करने योग्य कैरोसेल में कई विकल्प दिखाता है।
तस्वीर, कीमत और सीधा लिंक
यह टूल केवल सुझाव तक सीमित नहीं है। हर प्रोडक्ट के साथ उसकी फोटो, ब्रांड, कीमत और खरीदने की वेबसाइट का लिंक भी दिया जाता है। यानी चैट के अंदर रिसर्च और बाहर क्लिक करते ही शॉपिंग। मतलब पूरा अनुभव एक ही फ्लो में।
READ MORE- Google Home में AI की एंट्री, एक कमांड में पूरा कंट्रोल
पर्सनलाइजेशन पर बड़ा दांव
Meta पर्सनल टच की रणनीति पर काम कर रहा है। कंपनी यूज़र की लोकेशन और संभावित जेंडर जैसी जानकारी के आधार पर सुझावों को ढालती है। मान लिजिए होली का त्योहार है तो यूजर को हैप्पी होली लिखे हुए कपड़े दिखाए जाएंगे। यानी मौसम, किसी खास अवसर पर आपको सुझाव देते रहेंगे।
READ MORE- गजब! अब ऑनलाइन कपड़े खरीदने से पहले पहनकर देखें!
प्रतिस्पर्धा में तेज़गति से बढोत्तरी
AI और शॉपिंग का यह संगम Meta को सीधे ChatGPT और Google Gemini जैसे प्लेटफॉर्म्स के मुकाबले में खड़ा करता है। OpenAI पहले ही ChatGPT में शॉपिंग रिसर्च टूल जोड़ चुका है। कंपनियां Walmart और Sam’s Club जैसे ब्रांड्स से जुड़ चुके हैं। वहीं Google का Universal Checkout Platform यूज़र को AI इंटरफेस से ही खरीदारी पूरी करने की सुविधा देने की तैयारी में है।
टेक कंपनियों की नई दिशा
Microsoft और Amazon भी इस रेस में हैं। Amazon का Alexa+ अब बातचीत के जरिए शॉपिंग को आसान बना रहा है। Microsoft Copilot Checkout फीचर पर काम कर रहा है। हालांकि Meta ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि मर्चेंट लिंक पर क्लिक से उसे कमीशन मिलेगा या नहीं। यह भी तय नहीं है कि Facebook या Instagram के विज्ञापनदाता प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता दी जाएगी या नहीं।
ज़ुकरबर्ग का बड़ा विज़न
आनेवाले समय में AI न सिर्फ सलाह देगा, बल्कि आपकी पूरी खरीदारी प्रक्रिया संभाल की जिम्मेदारी भी संभाल सकता है। जो ऑनलाइन शॉपिंग के ट्रेंड को बदलकर रख सकता है।
