Google Phone Update: फोन की घंटी बजते ही अब सिर्फ नंबर नहीं, आपकी पहचान भी स्क्रीन पर उभरेगी। दरअसल, Phone by Google का नया Your Calling Card फीचर लॉन्च किया है, जो आवाज के साथ आपकी डिजिटल छवि पर भी बडी छाप छोड़ेगी। फीचर यूज़र्स को अपनी फोटो, फॉन्ट और स्टाइल के जरिए खुद को पेश करने का मौका देगा। यानी हर कॉल सिर्फ बातचीत नहीं, बल्कि एक पर्सनल प्रेज़ेंस बनेगा। फिलहाल यह फीचर Phone by Google के बीटा वर्जन 211 के साथ रोलआउट होना शुरू हुआ है। हालांकि इसमें सर्वर-साइड सपोर्ट भी शामिल है। इसलिए सभी यूज़र्स तक पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है। तो आइए जानते हैं इस फीचर के खूबियों के बारे में।
फोटो, फॉन्ट और कलर कस्टमाइजेशन के साथ Google Phone ऐप में आया नया कॉलिंग कार्ड फीचर, जानिए पूरी बात विस्तार से।
होम टैब से आसान शुरुआत
यह बदलाव कॉलिंग को सोशल-स्टाइल पर्सनलाइजेशन की ओर ले जाता है। होम टैब पर Create your calling card का विकल्प मिलते ही आप तय कर सकते हैं कि आप दूसरों को कैसे दिखाई देंगे। भविष्य में बदलाव करने के लिए Settings में जाने पर Calling card का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।
Google अकाउंट से लिंक जरूरी
अगर यूजर्स इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो उन्हें पहले फीचर को एक्टिव करने के लिए अपने Google अकाउंट को लिंक करना अनिवार्य होगा। जिससे कि आपकी प्रोफाइल जानकारी Google के माध्यम से साझा की जा सके। इससे आपकी पहचान एक सिंगल प्रोफाइल से जुड़ जाती है, जो कॉलिंग के दौरान दिखाई देगी।
READ MORE- ट्रंप ने लगाया बैन, फिर भी Claude AI ने ईरान पर बरसाए बम!
फोटो चुनने की आज़ादी
यूज़र अपनी फोटो कैमरा से ले सकते हैं। गैलरी से चुन सकते हैं या Google Photos से इमेज ब्राउज़ कर सकते हैं। Google ने स्पष्ट किया है कि अलग-अलग स्क्रीन साइज के अनुसार इमेज ऑटोमैटिक क्रॉप हो सकती है। जिससे डिस्प्ले संतुलित रहे।
READ MORE- डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को कंटेंट की जिम्मेदारी उठानी होगी: अश्विनी वैष्णव
नाम और डिज़ाइन में कस्टमाइजेशन
फोटो ही नहीं, टेक्स्ट भी आपकी पहचान को मजबूत बनाता है। नाम के फॉन्ट, रंग, Width, Weight और Roundedness जैसे विकल्प यूज़र्स को मिनी-डिज़ाइन टूल जैसा अनुभव देगा। इससे कॉलिंग स्क्रीन एक डिजिटल विज़िटिंग कार्ड की तरह नजर आ सकती है। यूज़र तय कर सकते हैं कि उनका कॉलिंग कार्ड केवल कॉन्टैक्ट्स को दिखे या जिनसे भी वे बात करें, सभी को दिखाई दे। यह सेटअप काफी हद तक Google Messages के Your profile फीचर जैसा है।
Google इसे व्यक्तिगत पहचान का प्लेटफॉर्म बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। अब हर कॉल के साथ आपकी डिजिटल छवि भी सामने आएगी।
