Gemini Enterprise: Artificial Intelligence के प्रति कॉर्पोरेट सेक्टर में भी दिवानगी सर चढ़कर बोलने लगा है। दुनिया में AI की डिमांड के बीच अब कॉर्पोरेट जगत में भी एआई की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी को देखते हुए Google ने अपने एंटरप्राइज़ ग्राहकों के लिए Gemini Enterprise मोबाइल ऐप्स लॉन्च कर दिए हैं। अब कंपनियां सिर्फ डेस्कटॉप तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि Android और iOS पर भी एडवांस AI टूल्स का इस्तेमाल कर सकेंगी।
अब कॉर्पोरेट सेक्टर में भी AI की एंट्री, Gemini Enterprise ऐप के जरिए कंपनियां अब मोबाइल पर भी एडवांस AI एजेंट्स और लो-कोड बिल्डर का कर सकेंगे इस्तेमाल।
सामान्य Gemini से कितना अलग?
Gemini Enterprise का इंटरफेस भले ही रेगुलर Gemini जैसा दिखे, लेकिन इसकी ताकत कहीं ज्यादा है। इसमें जुड़े प्रो-लेवल एजेंट्स का सपोर्ट मिलता है। Data Insights और Science से जैसे टूल्स का इस्तेमाल होता है। साथ ही, पार्टनर कंपनियों के थर्ड-पार्टी सॉल्यूशंस भी इंटीग्रेट किए गए हैं। जिससे बिज़नेस यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल और कस्टमाइजेशन मिलता है।
लो-कोड एजेंट तैयार करने की सुविधा
एंटरप्राइज़ वर्जन में एक विजुअल, लो-कोड एजेंट बिल्डर भी शामिल है। जो पहले Google Agent स्पेस का हिस्सा था। इससे कंपनियां अपनी जरूरत के हिसाब से AI एजेंट तैयार कर सकती हैं। खास बात यह है कि Google Workspace के अलावा Microsoft 365, Salesforce और SAP जैसे प्लेटफॉर्म्स से भी डेटा कनेक्ट किया जा सकता है।
READ MORE- Galaxy S26 Series नया मॉडल लॉन्च! जानिए कीमत से ज्यादा ऑफर्स की क्यूं है चर्चा
स्टैंडअलोन ऐप और सीमित एक्सेस
Gemini Enterprise ऐप Android और iOS पर अलग से उपलब्ध है। Android वर्जन का पैकेज नाम com. google. android. apps. Agent space है। इसका साइज लगभग 33MB है। फिलहाल यह इनविटेशन-ओनली अर्ली एक्सेस में है। यानी केवल कंपनी एडमिन द्वारा भेजे गए लिंक से ही लॉगिन किया जा सकता है।
READ MORE- DeepSeek ने Huawei को दी बढ़त, अमेरिकी चिप दिग्गज रह गए पीछे
Gemini में आया @Google Chat
इसी के साथ, Workspace ग्राहकों के लिए Gemini ऐप में Google Chat को भी जोड़ा गया है। यह Connected Apps फीचर के तहत आता है। जिसमें Gmail, Calendar, Docs, Drive, Keep और Tasks पहले से मौजूद हैं। @Google Chat इंटीग्रेशन के जरिए यूजर्स अपनी चैट्स का सारांश बना सकते हैं।
चुनिंदा Workspace प्लान्स के लिए उपलब्ध
खास बातचीत को कंटेंट, सेंडर या तारीख के आधार पर खोज सकते हैं और Summarize unread chats जैसे रेडीमेड प्रॉम्प्ट्स का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि यह सुविधा अभी पर्सनल अकाउंट्स के लिए उपलब्ध नहीं है। इस सिर्फ चुनिंदा Workspace प्लान्स के लिए जारी की गई है।
Google अपने बिज़नेस ग्राहकों के लिए AI को वर्कफ्लो में शामिल करना चाहता है। Gemini Enterprise और @Google Chat का यह मेल कंपनियों बेहतर सुविधा प्रदान कर सकता है।
