Galaxy S26 Series Launch: Flagship Smartphone की दुनिया में हर साल एक बड़ा मुकाबला होता है, लेकिन इस बार सैमसंग ने एंट्री ही ऐसी की है कि चर्चा कीमत से ज्यादा ऑफर्स की हो रही है। नई Samsung Galaxy S26, Samsung Galaxy S26+ और Samsung Galaxy S26 Ultra सीरीज लॉन्च हो गई है। यह नई सीरीज प्रीमियम डिजाइन, एडवांस AI फीचर्स और पावरफुल प्रोसेसर के साथ मार्केट में उतरी है। यानी सैमसंग इस बार टेक्नोलॉजी नहीं बेच रहा, बल्कि यूजर्स को अपग्रेड करने की जबरदस्त कोशिश की है। तो आइए जानते हैं विस्तार से।
नया फ्लैगशिप खरीदने का प्लान है? Samsung Galaxy S26, S26+ और S26 Ultra की कीमत और लॉन्च ऑफर्स जानें एक ही जगह।
Samsung Galaxy S26 Series की कीमत
सबसे पहले बात करें कीमत की तो Galaxy S26 और Galaxy S26+ दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। Galaxy S26 के 12GB + 256GB वैरिएंट में 87,999 और 12GB + 512GB में 1,07,999 रूपए रखी गई है। Galaxy S26+ के 12GB + 256GB की कीमत 1,19,999 रूपए और 12GB + 512GB की 1,39,999 है। वहीं, Galaxy S26 Ultra को तीन वैरिएंट में प्रस्तुत किया गया है। जो क्रमश: 12GB + 256GB -1,39,999, 12GB + 512GB – 1,59,999, 16GB + 1TB – 1,89,999 रूपए में उपलब्ध है। सीरीज के सभी मॉडल 26 फरवरी से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं, जबकि सेल 6 मार्च से शुरू होगी।
डबल स्टोरेज ऑफर, EMI,एक्सचेंज ऑफर
सैमसंग ने इस बार बड़ा आकर्षक ऑफर पेश किया है। कंपनी 512GB वेरिएंट को 256GB की कीमत पर दे रही है। यानी 20,000 रुपये तक का सीधा फायदा। वहीं, Galaxy S26 और S26+ पर 9 महीने की नो-कॉस्ट EMI, Galaxy S26 Ultra पर 12 महीने की नो-कॉस्ट EMI। बात एक्सचेंज ऑफर की करें तो S26, S26+ पर 45,000 तक की छूट, S26 Ultra पर 75,000 तक का एक्सचेंज बोनस दी जा रही है।
READ MORE– ऐप डाउनलोड से पहले उम्र की जांच! Apple ने लगाया ‘Age Lock’
’Pair Up ऑफर एवं कलर ऑप्शन
अगर आप फोन के साथ Galaxy Buds भी लेना चाहते हैं, तो कंपनी अतिरिक्त डिस्काउंट दे रही है। S26 और S26+ के साथ Buds4 या Buds4 Pro पर 3,500 रूपए तक की छूट। S26 Ultra के साथ Buds4 Pro पर 15% तक का डिस्काउंट। S26 और S26 Ultra चार कलर में और S26+ दो कलर में Samsung के वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Ultra सबसे पावरफुल फ्लैगशिप
Samsung Galaxy S26 Ultra में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6.9-इंच QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जो 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और Vision Booster सपोर्ट करती है। इसमें 200MP + 50MP + 50MP + 10MP रियर, 12MP फ्रंट कैमरा दी गई है। 5000mAh बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
READ MORE– कीबोर्ड की छुट्टी! Perplexity लाया फुल वॉयस कंट्रोल
Galaxy S26 और S26+: बैलेंस्ड पावर
Samsung Galaxy S26 और Samsung Galaxy S26+ में Exynos 2600 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 50MP + 12MP + 10MP रियर, 12MP फ्रंट कैमरा। वहीं डिस्प्ले की बात करें तो S26 में 6.3-इंच FHD+ और S26+ में 6.7-इंच QHD+ डिस्प्ले दी गई है। S26 में 4300mAh, 25W चार्जिंग औऱ S26+ में 4900mAh, 45W चार्जिंग की सुविधा दी गई है.
क्या यह खरीदने लायक है?
Samsung Galaxy S26 Series प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत दावेदारी रखती है। दमदार कैमरा, एडवांस एआई फीचर्स, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और आकर्षक लॉन्च ऑफर्स इसे खास बनाते हैं। अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो Galaxy S26 सीरीज निश्चित रूप से आपके लिए बड़ा विकल्प बनकर उभरेगा।
