Open Claw AI: AI टूल्स की नई लहर में Open Claw तेजी से चर्चा में आया है। नवंबर 2025 में लॉन्च हुआ यह ओपन-सोर्स एजेंट लोकल कंप्यूटर पर चलता है। यह फाइल पढ़ने-लिखने से लेकर ऐप्स कंट्रोल करने तक के कई काम खुद कर सकता है। यह WhatsApp और Discord जैसे प्लेटफॉर्म से जुड़कर ईमेल, कैलेंडर और वेब ब्राउज़िंग भी संभाल सकता है। तो आइए जानते हैं इस Open Claw के बारे में विस्तार से।
AI एजेंट Open Claw को लेकर नाम विवाद, मैलवेयर अटैक और सुरक्षा चेतावनियां से संबधित जानिए पूरा मामला वो भी संक्षेप में।
नाम विवाद से लेकर साइबर खतरे तक
Open Claw का विवादों से भी नाता रहा है। शुरुआत में इसका नाम ClawdBot था। लेकिन Anthropic के Claude टूल से मिलते-जुलते नाम के कारण हुए विवाद के कारण अपना नाम बदलना पड़ा। इसके बाद फर्जीवाड़ा अभियानों ने इसे और विवादों में घेर लिया। हालात तब और बिगड़े जब Hudson Rock ने खुलासा किया कि एक इन्फोस्टीलर मैलवेयर ने Open Claw की पूरी कॉन्फ़िगरेशन चुरा ली। यानी सिर्फ पासवर्ड नहीं, बल्कि AI एजेंट की पूरी डिजिटल पहचान। कहा यह भी जाने लगा कि यह एक व्यक्तिगत AI सहायक के रूप में काम करता है, कई कार्यों को संभाल सकता है, लेकिन इसमें अप्रत्याशित जोखिम भी हैं।
READ MORE- YouTube Premium Lite हुआ और दमदार…जानिए कैसे?
बढ़ता हुआ AI सुरक्षा जोखिम
विशेषज्ञों का मानना है कि यह सिर्फ एक टूल की समस्या नहीं है। हमलावर अब AI एजेंट्स को नए एंट्री पॉइंट की तरह देख रहे हैं। प्रॉम्प्ट इंजेक्शन, लॉग पॉयजनिंग और बैकडोर जैसे खतरे इन एजेंट्स को संवेदनशील डेटा तक पहुंचने का माध्यम बना सकते हैं। ओपन-सोर्स और तेजी से विकसित हो रहे प्रोजेक्ट्स में यह जोखिम और बढ़ जाता है। इसके बचाव के लिए सुरक्षा संरचना परिपक्व नहीं है। इसपर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
क्या इसे अभी इस्तेमाल करना सुरक्षित है?
फिलहाल OpenClaw को पूरी तरह सुरक्षित प्रोडक्टिविटी टूल मानना जल्दीबाजी कही जा सकती है। यह कई बार जरूरत से ज्यादा एक्सेस मांगता है और बिना मानवीय निगरानी के फैसले ले सकता है। Meta की एक AI सुरक्षा विशेषज्ञ ने भी बताया कि वह ClawBot को अपने ईमेल इनबॉक्स का बड़ा हिस्सा हटाने से नहीं रोक सकीं। ऐसे कई लोगों ने इसकी खूबियां और कमियां के बारें Social Media पर लिखी है।
READ MORE- OpenAI में अरविंद केसी की एंट्री, संभालेंगे वैश्विक भर्ती की जिम्मेदारी
सावधानी ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच
सुरक्षा एजेंसियों और विशेषज्ञों की सलाह है कि ऐसे एजेंट्स को सीधे संवेदनशील सिस्टम से न जोड़ें। इन्हें अलग वर्चुअल एनवायरनमेंट में सीमित परमिशन के साथ चलाना चाहिए। साथ ही, मजबूत एंटी-मैलवेयर सुरक्षा और नियमित मॉनिटरिंग जरूरी है।
इस प्रकार देखें तो Open Claw एक शानदार और शक्तिशाली प्रयोग है, लेकिन अभी इसे अपनाने से पहले सुरक्षा को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी है।
