iQOO 15R Launch: भारतीय Smartphone बाजार में आज पावर और परफॉर्मेंस का नया दावेदार उतर चुका है। iQOO ने अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15R लॉन्च कर दिया है। विशाल बैटरी के साथ यह कंपनी के सबसे पावरफुल बैटरी फोन बन गया है। अब इसे OnePlus 15R और Motorola Signature जैसे प्रीमियम फोन से मुकाबला करना होगा। तो आइए जानते हैं इस नए फोन के कीमत और खूबियां के बारे में।
iQOO 15R की भारत में एंट्री हो गई है। 100W फास्ट चार्जिंग, विशाल बैटरी सहित कई सारे दमदार फीचर्स दिए गए हैं। तो जानिए कीमत, ऑफर और सेल डेट।
AMOLED स्क्रीन, 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस
iQOO 15R में 6.59 इंच की 1.5K रेजोल्यूशन वाली AMOLED डिस्प्ले दी गई है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। जिससे गेमिंग के लिए बेहतर माना जा रहा है। 360Hz टच सैंपलिंग रेट, 4320Hz PWM डिमिंग और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। वहीं HDR10+ सपोर्ट भी दी गई है। सुरक्षा के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।
Snapdragon 8 Gen 5 की जबरदस्त ताकत
परफॉर्मेंस के मोर्चे पर iQOO 15R किसी से कम नहीं है। इसमें Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट। जो 3nm प्रोसेस पर आधारित ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए Adreno 826 GPU को शामिल किया गया है। हीट कंट्रोल के लिए 6.5K IceCore VC कूलिंग सिस्टम।
READ MORE- Claude Code की एंट्री से हिला IBM, शेयरों में भारी गिरावट
सेंसर कैमरा, बैटरी और फास्ट चार्जिंग
डुअल रियर कैमरा सेटअप। बैक में 50MP का Sony LYT700V प्राइमरी सेंसर। जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7600mAh बैटरी है।100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता।
READ MORE- Claude AI विवाद: Anthropic के आरोपों पर Elon Musk का पलटवार
लेटेस्ट कनेक्टिविटी और सॉफ्टवेयर
यह डिवाइस Android 16 आधारित Origin OS 6.0 पर काम करता है। कंपनी ने 4 साल तक OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया गया है। इसमें फोन Bluetooth 6.0, Wi-Fi 7, NFC और IR Blaster जैसे एडवांस फीचर्स को शामिल किया गया है। साथ ही IP68 और IP69 रेटिंग भी दी गई है।
कीमत और उपलब्धता कलर, लॉन्च ऑफर
iQOO 15R को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। 8GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB में स्टोरेज वैरिएंट में क्रमशछ 44,999, 47,999 और 52,999 रूपए कीमत रखे गए हैं। Triumph Silver औऱ Dark Knight कलर में उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर के तहत HDFC और Axis Bank कार्ड यूजर्स को 4,000 रूपए का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, सेल 3 मार्च से शुरू होगी। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon से खरीदा जा सकेगा।
